मेजर विजयंत बिष्ट को कीर्ति चक्र पुरस्कार 2018

गणतंत्र दिवस पर कुल 390 वीरता पुरस्कार 2018 की घोषणा की गई। भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। वहीं, मेजर विजयंत बिष्ट को कीर्ति चक्र से सम्मान किया गया। सीआरपीएफ के दो कोबरा जवानों समेत 14 वीरों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने पुरस्कारों की जिस सूची को मंजूरी दी है उसमें एक अशोक चक्र, एक कीर्ति चक्र, 14 शौर्य चक्र, 28 परम विशिष्ट सेवा पदक, चार उत्तम युद्ध सेवा पदक, दो बार टू अति विशिष्ट सेवा पदक, 49 अति विशिष्ट सेवा पदक, 10 युद्ध सेवा पदक, दो बार टू सेना पदक (वीरता), 86 सेना पदक शामिल है।
मेजर विजयंत बिष्ट को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। मेजर विजयंत बिष्ट को पिछले साल छह जून की रात जम्मू कश्मीर के उरी जिले में आतंकवादियों की घुसपैठ की जानकारी मिली, जिसके बाद वे अपनी टीम के साथ उनका मुकाबला करने पहुंच गए। मेजर बिष्ट ने आतंकवादियों की गोली से घायल एक राइफल मैन की जान बचाई और लंबी मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया। मेजर बिष्ट को उनके इस साहसिक कारनामे के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment