29, 30, 31 जनवरी 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

29, 30, 31 जनवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com. You can also download our free Mobile app in Hindi or check old Current affairs MCQs month wise from below links:-
29, 30, 31 जनवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2018 का पुरुष एकल खिताब किसने जीता है ?
A. एंडी मरे  
B. रोजर फेडरर
C. नोवाक जोकोविच 
D. मारिन किलिच
Answer: B 
विस्तार: स्विट्ज़रलैण्ड (Switzerland) के रोजर फेडरर (Roger Federer) ने अपना करियर का 20वाँ एकल ग्रैण्ड स्लैम खिताब जीता जब उन्होंने 28 जनवरी 2018 को ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष एकल फाइनल में क्रोएशिया (Croatia) के मारिन किलिच (Marin Cilic) को एक बेहद कड़े मुकाबले में 6-2, 6-7 (5-7), 6-3, 3-6 और 6-1 से पराजित किया.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


आर्थिक सर्वेक्षण 2018 के अनुसार कृषि एवं खाद्यान्न क्षेत्र में 2016-17 में कितना प्रतिशत वृद्धि दर दर्ज की गयी?
A. 4.9%
B. 5.5%
C. 6.5%
D. 7.9%
Answer: A
विस्तार: वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने 31 जनवरी को संसद के समक्ष 2016-17 का आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश किया। सर्वेक्षण के मुताबिक, 2016-17 में जीडीपी की दर 7.1 प्रतिशत रही। साल 2017-18 में ये दर 6.7 से 7.5 रहने का अनुमान लगाया गया है। आर्थिक सर्वेक्षण 2018 के अनुसार कृषि एवं खाद्यान्न क्षेत्र में 2016-17 में 4.9 प्रतिशत वृद्धि दर दर्ज की गयी।.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


सांसद भार्तरुहरि महताब को वर्ष 2017 का सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार प्रदान किया गया है, वे किस पार्टी से है?
A. कांग्रेस 
B. बीजेपी 
C. बीजू जनता दल
D. शिवसेना 
Answer: C 
विस्तार: ओडीशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ लोकसभा सांसद भार्तरुहरि महताब (Bhartruhari Mahtab) का चयन वर्ष 2017 के सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार के लिए किया गया है। यह घोषणा भारतीय संसदीय समूह द्वारा 29 जनवरी 2018 को की गई। वहीं वर्ष 2016 के लिए यह पुरस्कार तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्य सभा सदस्य दिनेश त्रिवेदी (Dinesh Trivedi) और 2015 का पुरस्कार राज्य सभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस (Congress) से जुड़े गुलाम नबी आज़ाद (Ghulam Nabi Azad) को प्रदान किया जायेगा.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


स्कॉर्पीन क्लास की तीसरी पनडुब्बी का क्या नाम है जिसे हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया?
A. करंज
B. मैत्री
C. अनिष्ट
D. वैभव
Answer: A
विस्तार: मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) से स्कॉर्पीन क्लास की तीसरी पनडुब्बी 'करंज' 31 जनवरी 2018 को लॉन्च की गयी। प्रॉजेक्ट 75 प्रोग्राम के तहत एमडीएल द्वारा बनाए जाने वाली 6 पनडुब्बियों में से यह तीसरी है। इस श्रेणी की पहली पनडुब्बी आईएनएस कलवरी पिछले साल 14 दिसंबर को लॉन्च की गई थी। वहीं दूसरी पनडुब्बी खांदेरी भी पहले ही लॉन्च की जा चुकी है, जिसका समुद्र में ट्रायल किया जा रहा है। स्कॉर्पीन सबमरीन इंडियन नेवी के लिए प्राथमिक जरूरतों में से थी। इसकी आवश्यक्ता ऐसे मौके पर और बढ़ जाती है, जब चीन की नौसेना हिंद महासागर में अपनी सक्रियता बढ़ा रही हो।.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में आर्थिक वृद्धि दर 7 प्रतिशत से बढ़कर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?
A. 9.5
B. 7.5
C. 10.5
D. 8.5
Answer: B 

विस्तार: वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने 31 जनवरी को संसद के समक्ष 2016-17 का आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश किया। सर्वेक्षण के मुताबिक, 2016-17 में जीडीपी की दर 7.1 प्रतिशत रही। साल 2017-18 में ये दर 6.7 से 7.5 रहने का अनुमान लगाया गया है। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में आर्थिक वृद्धि दर 7 से 7.5 प्रतिशत रहेगी जबकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय हैं। .....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment