5, 6 जनवरी 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

5, 6 जनवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
5, 6 जनवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
कौनसा देश पुरुषों एवं महिलाओं को समान वेतन देने वाला पहला देश बना है?
A. भारत 
B. आइसलैण्ड 
C. जापान 
D. इंग्लैंड 
Answer: B 
विस्तार: आइसलैंड पुरुषों और महिलाओं के बीच समान वेतन को वैध करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है, आइसलैंड में अब काम के लिए महिलाओं की तुलना में  पुरषों को अधिक वेतन देना अवैध होगा। नए नियमों के तहत, कम से कम 25 लोगों को रोजगार वाली कंपनियों और सरकारी एजेंसियों को उनकी समान-भुगतान नीतियों का सरकारी प्रमाणीकरण प्राप्त करना होगा....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद किस टीम की 17 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी होगी?
A. राजस्थान 
B. पंजाब 
C. बिहार
D. गुजरात 
Answer: C 
विस्तार: सुप्रीम कोर्ट ने 4 जनवरी को बिहार को 17 साल बाद रणजी ट्रॉफी और अन्य टूर्नामेंट में खेलने की स्वीकृति दी। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के क्रिकेटरों को उम्मीद की नई किरण देते हुए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को इस साल होने वाली रणजी ट्रॉफी और अन्य क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की स्वीकृति दे दी....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) के अनुसार वर्ष 2017-18 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद(GDP) वृद्धि दर कितनी रहेगी?
A. 7.5%
B. 8.5%
C. 5.5%
D. 6.5%
Answer: D
विस्तार: केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) द्वारा 4 जनवरी 2018 को जारी वर्ष 2017-18 के प्रथम अग्रिम अनुमान (first advance estimate) के अनुसार इस वर्ष 2017-18 में भारतीय अर्थव्यवस्था की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर (GDP growth rate) 6.5% रहेगी....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

खेलों से सम्बंधित किस योजना का लोगो हाल ही में खेल मंत्री ने लॉन्च किया है?
A. खेल इंडिया खेल 
B. ओलंपिक इंडिया 
C. खेलो इंडिया
D. जीतो इंडिया
Answer: C
विस्तार: नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में केन्द्रीय राज्य (आईसी) युवा कार्य और खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने एक समारोह में नई भारत की ताजगी, चपलता और जीवन शक्ति को दर्शाते हुए जीवंत खेलो इंडिया का लोगो शुभारंभ किया....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक ने 6 जनवरी 2018 को अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे किए?
A. IDBI बैंक 
B. ICICI बैंक 
C. देना बैंक 
D. यूको बैंक
Answer: D 

विस्तार: यूको बैंक (UCO Bank), जोकि सार्वजनिक क्षेत्र का भारत का एक प्रमुख बैंक है, की स्थापना के 75 वर्ष 6 जनवरी 2018 को पूरे हो गए। इस अवसर पर बैंक की देश भर में फैली सभी शाखाओं ने स्थापना का 75वाँ वर्ष मनाया है। यूको बैंक का प्रारंभिक नाम यूनाइटेड कॉमर्शियल बैंक (United Commercial Bank) था तथा इसकी स्थापना 6 जनवरी 1943 को दिग्गज उद्योगपति घनश्याम दास बिड़ला (Ghanshyam Das Birla) ने की थी ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment