15 to 20 फरवरी 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

15 to 20 फरवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी फरवरी 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
15 to 20 फरवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
भारत का पहला 5जी का हुआ सफल परीक्षण किस कंपनी ने किया है?
A. भारती  एयरटेल
B. वोडाफोन इंडिया
C. रिलायंस
D. आईडिया सेलुलर
Answer: A
विस्तार: चीनी प्रौद्योगिकी के प्रमुख हूवेई और दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने भारत में परीक्षण सेट अप के तहत 5 जी नेटवर्क परीक्षण सफलतापूर्वक संचालित करने की घोषणा की है। यह परीक्षण मानेसर के एयरटेल के नेटवर्क अनुभव केंद्र (गुरुग्राम) में आयोजित किया गया था। टेस्ट ट्रायल के दौरान, 3Gbps से अधिक की गति हासिल की गई थी। यह 3.5 GHz बैंड में एक मोबाइल नेटवर्क के लिए 100 MHz बैंडविड्थ और लगभग 1 msec के एंड-टू-एंड नेटवर्क विलंबता के साथ उच्चतम मापा गया है।

चीनी नववर्ष का प्रारंभ 16 फरवरी 2018 को हुआ। इस नए वर्ष को किस पशु के वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है?
A. गाय
B. कुत्ता
C. बैल
D. सूअर
Answer:  B
विस्तार: 16 फरवरी 2018 को शुरू हुए चीनी नववर्ष को कुत्ते के वर्ष (Year of the Dog) के रूप में मनाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हर चीनी वर्ष किसी पशु पर आधारित होता है तथा पशु का चयन चीनी पंचांग में वर्णित 12 पशुओं के आधार पर किया जाता है। यह पंचांग 12-वर्षीय चक्र के आधार पर घूमता रहता है। वर्ष 2018 को कुत्ते के वर्ष में मनाने से जुड़ा प्रमुख तथ्य यह है कि कुत्ते को ईमानदारी और वफादारी के प्रतीक के रूप में जाना जाता है तथा चीनी पंचांग के अनुसार माना जाता है कि इस वर्ष जन्में व्यक्ति भरोसेमंद रहेंगे। बीत गया पिछला वर्ष “फायर रूस्टर” – Fire Rooster (अग्नि मुर्गे) के वर्ष के रूप में मनाया गया था। चीनी नववर्ष चीन के अलावा उन सभी देशों में मनाया जाता है जहाँ चीनी मूल के लोगों की खासी आबादी है जैसे ताइवान, हांग कांग, मकाऊ, सिंगापुर, इण्डोनेशिया, मलेशिया, थाईलैण्ड, वियतनाम, कम्बोडिया, मॉरिशस, ऑस्ट्रेलिया और फिलीपीन्स। नववर्ष का यह आयोजन 15 दिन चलता है जबकि वर्ष के प्रतीक पशु से जुड़े आयोजन पूरे वर्ष होते हैं।

हुकुम सिंह किस सीट से सांसद थे?
A. मेरठ
B. मथुरा
C. कैराना
D. नागपुर
Answer: C
विस्तार: हुकुम सिंह उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद थे। हुकुम सिंह कैराना सीट से निर्वाचित हुए थे। हुकुम सिंह उत्तर प्रदेश से सात बार विधायक रहे और 2014 के चुनावों में लोकसभा में प्रवेश से पहले राज्य मंत्री पद पर कार्यरत थे। हाल ही में इनका निधन हो गया है।

राजस्थान का कौन सा रेलवे स्टेशन पूरी तरह से महिला स्टाफ द्वारा संचालित देश का पहला गैर-उपनगरीय रेलवे स्टेशन बना है?
A. मदार, अजमेर
B. गांधीनगर, जयपुर
C. कनकपुरा, जयपुर
D. अलवर
Answer: B
विस्तार: राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) का गांधीनगर (Gandhinagar) रेलवे स्टेशन पूरी तरह से महिला स्टाफ द्वारा संचालित देश का पहला गैर-उपनगरीय रेलवे स्टेशन (non-suburban railway station) तथा कुल मिलाकर देश का दूसरा रेलवे स्टेशन बन गया है। हालांकि इस स्टेशन का संचालन पूर्णतया महिला स्टाफ द्वारा कुछ समय से किया जा रहा है पर इस घटनाक्रम से सम्बन्धित कार्यक्रम का आयोजन 19 फरवरी 2018 को किया गया। गांधीनगर रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण जयपुर-दिल्ली पर स्थित है तथा यहाँ प्रतिदिन लगभग 50 रेलगाड़ियाँ रोज गुजरती हैं जिनमें से लगभग आधी यहाँ रुकती भी हैं। इस रेलवे स्टेशन पर नीलम जाटव, गीता देवी, सरोज कुमारी धाकड़ और एंजेल स्टेला को सहायक स्टेशन मास्टरों (ASMs) के तौर पर तैनात किया गया है। वहीं यहाँ का पूरा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) स्टाफ भी महिला है जिसका नेतृत्व कविता कर रही हैं। इसके अलवा स्टेशन में सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी महिलाएं हैं उल्लेखनीय है कि पूर्णतया महिला स्टाफ द्वारा संचालित देश का पहला रेलवे स्टेशन मुम्बई उप-नगरीय नेटवर्क के तहत आने वाला मातुंगा (Matunga) रेलवे स्टेशन है जिसे यह गौरव वर्ष 2017 में हासिल हुआ था।

हाल ही में किस राज्य में संत गुरु रविदास सहायता योजना शुरू की गई है?
A. पंजाब
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. हरियाणा
Answer: D
विस्तार: हरियाणा में संत गुरु रविदास सहायता योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत जरूरत मंद छोटे दस्तकार या महिला स्वरोजगार के लिए बैंक से 25 हजार रुपये का ऋण दिया जायेगा। इस ऋण का ब्याज हरियाणा सरकार द्वारा भरा जायेगा| इस योजना से छोटे हस्तशिल्प कारीगरों को सहायता प्राप्त होगी तथा राज्य में इस दिशा में सार्थक कार्य संभव होगा तथा स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment