3, 4, 5 फरवरी 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

3, 4, 5 फरवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी फरवरी 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
3, 4, 5 फरवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
इंडिया ओपन 2018 का ख़िताब किसने जीता है?
A. बेईवान झेंग
B. साइना नेहवाल 
C. आंद्रेई लूसिया
D. पीवी सिंधु 
Answer: D
विवरण: इंडिया ओपन 2018 के फाइनल में अमेरिका की पांचवीं वरीय प्राप्त बेईवान झेंग ने भारत की डिफेंडिंग चैंपियन पीवी सिंधु को हराकर अपना पहला मेजर खिताब जीता है। तीन राउंड तक चले इस मुकाबले में बेईवान झेंग ने सिंधु को 18-21, 21-11, 20-22 से मात देकर इंडिया ओपन का खिताब अपने नाम किया। बता दें कि इससे पहले पीवी सिंधू ने थाईलैंड की तीसरी वरीय रतचानोक इंतनोन को रोमांचक मुकाबले में सीधे गेम में हराकर लगातार दूसरी बार 3,50000 डालर इनामी इंडिया ओपन 2018 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में जगह बनाई थी।

किस कंपनी ने हाल ही में ज़ेरॉक्स कॉरपोरेशन (Xerox Corp.) को खरीदने की घोषणा की है?
A. गूगल 
B. फूजीफिल्म
C. नोकिया 
D. गूगल 
Answer: B 
विस्तार: टोक्यो में मुख्यालय वाला जापानी समूह फूजीफिल्म होल्डिंग्स कॉरपोरेशन (Fujifilm Holdings Corp.) अमेरिका की सुप्रसिद्ध कम्पनी ज़ेरॉक्स कॉरपोरेशन (Xerox Corp.) में नियंत्रण हासिल कर एक नई 18 अरब डॉलर की कम्पनी का गठन करेगी। इसके साथ ही इस ऐतिहासिक अमेरिकी कम्पनी का स्वतंत्र नियंत्रण समाप्त हो जायेगा तथा इसका नियंत्रण फूजीफिल्म समूह के पास आ जायेगा। ज़ेरॉक्स का वर्तमान बाजार पूँजीकरण 8.3 अरब डॉलर है। इस सौदे के बाद फूजीफिल्म की ज़ेरॉक्स में 50.1% हिस्सेदारी हो जायेगी। 20वीं सदी के प्रारंभ में अस्तित्व में आई ज़ेरॉक्स को अमेरिकी कॉरपोरेट जगत में दिग्गज कम्पनी का रुतबा हासिल था। कम्पनी को प्रसिद्धि इसके हार्डवेयर उपकरणों से मिली थी लेकिन बाद में तमाम एशियाई कम्पनियों जैसे कैनन ने इसके प्रभुत्व को काफी कम दिया जबकि दूसरी ओर ई-मेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक संचार माध्यमों ने कागज पर संचार की परंपरा को काफी कम कर दिया, जिसपर ज़ेरॉक्स की काफी निर्भरता थी।

दुनिया का सबसे ऊंचा होटल 'गेवोरा' कहाँ खुला है?
A. मुंबई 
B. दुबई
C. पेरिस 
D. बीजिंग 
Answer: B 
अल अतर समूह द्वारा विकसित दुबई में गेवोरा होटल अब "दुनिया का सबसे ऊँचा होटल" बन गया है. इसकी ऊँचाई 356 मीटर और 53 सेंटीमीटर है। यह उसी शहर में अब तक के दुनिया के सबसे लंबे होटल जेडब्ल्यू मैरियट मरकुस की तुलना में एक मीटर लंबा है. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा इस शीर्षक की पुष्टि की गई है।

आईसीसी अण्डर-19 विश्व कप 2018 किस देश ने जीता है?
A. भारत 
B. पाकिस्तान 
C. श्रीलंका 
D. ऑस्ट्रेलिया 
Answer: A 
विस्तार: आईसीसी अण्डर-19 विश्व कप (ICC U-19 World Cup) के फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 8 विकेट से हराकर यह खिताब जीता है, एवं चार बार जीतने वाले पहले देश का रुतबा भी हासिल किया। फाइनल में भारत की 8-विकेट की जीत में मनजोत कालरा (Manjot Kalra) के शानदार शतक (101*) ने प्रमुख भूमिका निभाई....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment