9, 10 फरवरी 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

9, 10 फरवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी फरवरी 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
9, 10 फरवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
खेलो इंडिया स्कूल गेम्स 2018 में सबसे अधिक पदक किस राज्य ने जीते है?
A. तमिलनाडु 
B. महाराष्ट्र 
C. दिल्ली 
D. हरियाणा
Answer: D 
पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का समापन नई दिल्ली में हुआ जिसमें खेलों के गढ़ हरियाणा ने कुल मिलाकर सबसे अधिक पदक जीते। राज्य ने 102 पदक जीते जिनमें 38 स्वर्ण और 26 रजत शामिल हैं। महाराष्ट्र ने 110 पदक (36 स्वर्ण पदक) के साथ दूसरे स्थान हासिल किया जबकि 94 पदक के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा. खेल मंत्री, कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने शानदार ट्रॉफी के साथ शीर्ष राज्य हरियाणा को पुरस्कार प्रदान किया।

नीति आयोग (NITI Aayog) द्वारा 9 फरवरी 2018 को जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचकांक रिपोर्ट में कौनसा राज्य देश में अग्रणी है?
A. गुजरात 
B. राजस्थान 
C. केरल
D. तेलंगाना 
Answer: C 
विस्तार: नीति आयोग द्वारा 9 फरवरी 2018 को जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचकांक रिपोर्ट (‘Healthy States, Progressive India’) के अनुसार केरल (Kerala) तमाम स्वास्थ्य पैमानों पर देश में अग्रणी रहने का सिलसिला कायम किए हुए है। इस रिपोर्ट में केरल को जहाँ 76.55 अंकों के साथ पहला स्थान दिया गया है वहीं उत्तर प्रदेश मात्र 33.69 अंकों के साथ देश में सबसे पीछे है। सर्वोच्च स्थानों में केरल के बाद क्रमश: पंजाब, तमिलनाडु और गुजरात का स्थान है। वहीं निचले पायदान के राज्यों में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, बिहार और ओडीशा शामिल हैं।  इस रिपोर्ट में वर्ष 2015-16 को आधार बनाकर राज्यों को तमाम स्वास्थ्य पैमानों पर अंक प्रदान किए गए हैं। उत्तर प्रदेश हालांकि सबसे पीछे है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार उसने स्वास्थ्य स्थिति में सुधार करने में उल्लेखनीय प्रगति भी की है। झारखण्ड, जम्मू व कश्मीर और उत्तर प्रदेश ने नवजात मृत्यु दर, 5-वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर, टीकाकरण और संस्थागत प्रसव के मामले में काफी सुधार किया है।...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment