16 to 20 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

16 to 20 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मार्च 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
16 to 20 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
व्लादिमीर पुतिन कौनसी बार रूस की राष्ट्रपति चुने गए हैं ?
A. पांचवी बार
B. तीसरी बार
C. चौथी बार
D. दूसरी  बार
Answer: C
विस्तार : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को हुए चुनावों में एक बार फिर बड़ी जीत हासिल कर ली है। पुतिन चौथी बार राष्ट्रपतिपद के लिए चुने गए हैं | पुतिन को 75.9 प्रतिशत वोट मिले हैं। उन्हें साल 2012 से भी ज्यादा वोट इस चुनाव में मिले हैं। रूस की जनता ने पुतिन को ही अगले 6 सालों के लिए राष्ट्रपति चुना है। अब वह 2024 तक इस पद पर रहेंगे। व्लादिमीर पुतिन 19 साल पहले रूस के कार्यकारी राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने पहली बार 2000 में चुनाव लड़ा और 53 फीसदी वोट के साथ विजयी रहे थे। 2004 में वह 71.2 फीसदी वोट लेकर फिर राष्ट्रपति बने थे। जबकि 2012 में उन्होंने 63.3 फीसदी वोट पाकर एक बार फिर जीत दर्ज की। अब इस बार जीतने पर वह 2024 तक राष्ट्रपति बने रहेंगे। वह जोसेफ स्टालिन के बाद रूस में सबसे अधिक समय तक सत्ता संभालने वाले दूसरे व्यक्ति बन जाएंगे। रूस में पहले राष्ट्रपति का कार्यकाल चार साल का होता था, लेकिन 2012 में इसे बदलकर छह साल का कर दिया गया। उल्लेखनीय रूस में कोई भी लगातार दो बार राष्ट्रपति नहीं बन सकता है। पुतिन भी तीन बार देश के राष्ट्रपति रहे हैं। लेकिन उन्होंने 2008 का चुनाव नहीं लड़ा था। एक चुनाव छोड़ने के बाद वह फिर राष्ट्रपति बने।

किस देश की राष्ट्रपति अमीनहां गिरब-फकीम ने एक वित्तीय घोटाले के कारण इस्तीफा दिया है?
A. कांगो
B. मॉरीशस
C. सिंगापुर
D. मलेशिया
Answer: B
विस्तार : मॉरीशस कीराष्ट्रपति अमिना गिरब-फकीम ने लक्जरी निजी सामान खरीदने के लिए क्रेडिट कार्ड के उपयोग पर एक घोटाले में शामिल होने के बाद इस्तीफा दे दिया है। वह इस महीने 23 तारीख को कार्यालय छोड़ देगी। अमिना गिरब-फकीम पर यह आरोप लगाया गया है कि गुरुब-फकीम ने लंदन स्थित प्लेनेट अर्थ इंस्टिट्यूट द्वारा प्रदान किए गए क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके निजी खरीद,गहने और कपड़े खरीदे है। देश की अफ्रीका की एकमात्र महिला प्रमुख, गुरुब-फकीम एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध वैज्ञानिक और जीवविज्ञानी है।

वाशिंगटन सुन्दर किस क्षेत्र से सम्बंधित हैं ?
A. क्रिकेट
B. साहित्य
C. चिकित्सा
D. विज्ञान
Answer: A 
विस्तार : 5 अक्टूबर 1999 को चेन्नई में जन्में वाशिंगटन सुन्दर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं | बाएं हाथ से बल्लेबाज़ी करने वाले सुंदर वाशिंगटन दाएं हाथ से ऑफ़ब्रेक गेंदबाज़ी करते हैं। 18 साल के युवा वाशिंगटन सुन्दर को निदहास टूर्नामेंट में ‘’मैन ऑफ़ द सिरीज़’’ घोषित किया गया. निदहास टूर्नामेंट क्रिकेट से सम्बंधित है अभी हाल ही में भारत , श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली गयी है | तमिलनाडु के सुंदर ने निदहास ट्रॉफ़ी में आठ विकेट चटकाए और ऐसा प्रदर्शन करने वाले वो भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं।

केदारनाथ सिंह किस क्षेत्र से सम्बंधित थे?
A. क्रिकेट
B. साहित्य
C. चिकित्सा
D. विज्ञान 
Answer: B
विस्तार : प्रसिद्ध हिंदी कवि और आलोचक केदारनाथ सिंह का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर इंडियन लैंग्वेज के हिंदी भाषा विभाग के पूर्व प्रोफेसर और अध्यक्ष थे। प्रो. सिंह को 2013 में ज्ञानपेठ पुरस्कार प्राप्त हुआ था। उन्होंने 1989 में अपनी कविता संग्रह 'अकाल में सारस' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता था।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment