6 to 10 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

6 to 10 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मार्च 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
6 to 10 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
हाल ही में किस देश में समलैंगिक विवाह मान्यता को समाप्त किया गया है?
A. पाकिस्तान
B. बरमूडा
C. सूडान
D. मिश्र
Answer: B
विस्तार : बरमूडा में समलैंगिक विवाह मान्यता को समाप्त किया गया है। बरमूडा समलैंगिक विवाह मान्यता को समाप्त करने वाला विश्व का प्रथम देश है। बरमूडा के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मई 2017 में समलैंगिक विवाह को मान्यता प्रदान की गई थी। बरमूडा उत्तरी अंटलांटिक महासागर में एक ब्रिटिश द्वीप क्षेत्र है, जिसे गुलाबी रेत के समुद्र तटों के लिए जाना जाता है।

किस राज्य में भारत का सबसे बड़ा झंडा फहराया गया?
A. राजस्थान
B. गुजरात
C. कर्नाटक
D. केरल
Answer: C
विस्तार : कर्नाटक में बेलागवी (जिसे बेलगाम भी कहा जाता है) में भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस आयोजन में कोटे केरे फ्रंट के नेताओं, स्कूली बच्चों, और हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और सिख संस्थानों के नेताओं ने भाग लिया। इस ध्वज ने आकार के संबंध में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित पंजाब के अट्टारी के ध्वज को पीछे छोड़ा है। बेलागवी के जिला मंत्री रमेश जारकीहोली ने 9600 वर्ग फुट के झंडे को 110 मीटर लम्बे ध्वज पोल पर फहराया।

90वें अकादमी पुरस्कार में सर्वाधिक 4 ऑस्कर पुरस्कार किस फिल्म ने जीते है?
A. द शेप ऑफ वॉटर
B. डार्केस्ट हावर्स
C. डुन्करिक
D. द पोस्ट
Answer: A
विस्तार: वर्ष 2017 में आई अमेरिकी फंतासी फिल्म “द शेप ऑफ वॉटर” (“The Shape of Water”) इस वर्ष के अकादमी पुरस्कार समारोह की सबसे सफल फिल्म रही। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म व सर्वश्रेष्ठ निर्देशन (गुलेर्मो डेल टोरो – Guillermo del Toro) समेत कुल 4 ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त हुए। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार “डार्केस्ट ऑवर” (‘Darkest Hour’) में विंस्टन चर्चिल की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गेरी ओल्डमैन (Gary Oldman) को मिला जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर फिल्म “थ्री बिल्बोर्ड्स आउटसाइट एबिंग, मिसूरी” (‘Three Billboards Outside Ebbing, Missouri’) के लिए फ्रांसेस मैकडॉरमण्ड (McDormand) को मिला। वहीं 89-वर्षीय जेम्स आइवरी (James Ivory) ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले सबसे अधिक आयु वाले व्यक्ति बन गए। उन्हें फिल्म ‘Call Me By Your Name’ में पटकथा लेखन के लिए यह पुरस्कार मिला।

हाल ही में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. रजत पंडित
B. भास्कर चौबे
C. राजीव शर्मा
D. मानुषी दुबे
Answer: B
विस्तार : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में भास्कर चौबे को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में भास्कर चौबे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में सदस्य के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे है।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment