17 to 20 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

17 to 20 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अप्रैल 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
17 to 20 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
राष्ट्रीय पोषण मिशन के लिए राष्ट्रीय परिषद् की पहली बैठक कहां पर आयोजित की गई?
A. लखनऊ
B. गोवा
C. दिल्ली
D. मुंबई
Answer: C
विस्तार: भारत में पोषण सम्बंधित चुनौतियां पर राष्ट्रीय परिषद की पहली बैठक विज्ञान भवन, दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में भारत सरकार ने राज्य एवं केंद्र सरकार के मध्य सामंजस्य स्थापित करने एवं राष्ट्रीय पोषण मिशन के उद्देश्यों को हासिल करने हेतु चर्चा की। विदित हो कि तीन वर्ष के लिये 9046.17 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान करते हुए वित्तीय वर्ष 2017-18 से राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत की गई है।

हाल ही में किस राज्य के स्कूलों में तेलुगू भाषा अनिवार्य की गई है?
A. आंध्रप्रदेश
B. केरल
C. तमिलनाडु
D. तेलंगाना
Answer: D
विस्तार: तेलंगाना के सभी स्कूलों में तेलुगू भाषा अनिवार्य की गई है। तेलुगू भाषा सभी स्कूलों में कक्षा 1 से कक्षा 10 तक अनिवार्य की गई है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के वर्ष 2017 के आंकड़ों के अनुसार भारत किस देश को पछाड़कर दुनिया की छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है?
A. चीन
B. फ्रांस
C. अमेरीका
D. चीन
Answer: B
विस्तार: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund – IMF) ने 19 अप्रैल 2018 को वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (World Economic Outlook - WEO) अप्रैल 2018 को जारी करते हुए खुलासा किया कि वर्ष 2017 के सकल घरेलू उत्पाद के आधार पर भारत अब विश्व की छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है तथा उसने छठवें स्थान पर काबिज फ्रांस (France) को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है। भारत का सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product - GDP) 2.6 ट्रिलियन डॉलर (2.6 लाख करोड़ डॉलर) रहा है जोकि फ्रांस के मुकाबले अधिक है। दुनिया की पाँच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं (क्रमश:) है – अमेरिका (US), चीन (China), जापान (Japan), जर्मनी (Germany) और यूनाइटेड किंगडम (UK)।

निम्नलिखित में से किस देश में हाल ही में 35 वर्षों में पहला सिनेमाघर खोला गया?
A. सऊदी अरब
B. कुवैत
C. पाकिस्तान
D. बांग्लादेश
Answer: A
विस्तार: सउदी अरब 35 वर्षों में पहला सार्वजनिक सिनेमा घर राजधानी रियाद में खोलने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार रियाद के एएमसी एंटरटेनमेंट थियेटर में हालीवुड की ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म होगी। इसे सऊदी में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। यह देश में सामाजिक और आर्थिक सुधारों के युग में प्रवेश करने के मिशन का एक हिस्सा है।

हाल ही में भारत के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. कृष्णन अय्यर
B. कृष्णास्वामी विजय राघवन
C. एच डी कुमारस्वामी
D. नागेंद्र कुमार
Answer: B
विस्तार: भारत के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कृष्णास्वामी विजय राघवन को नियुक्त किया गया है। राघवन भारत के प्रसिद्ध जीववैज्ञानिकों में से एक है। यह पद 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के काल में शुरू किया गया था।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment