26 to 30 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

26 to 30 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अप्रैल 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
26 to 30 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 26 अप्रैल 2018 को कितने सदस्य देशों को टी-20 का अंतर्राष्ट्रीय दर्जा देने का घोषणा किया है?
A. 104
B. 100
C. 98
D. 101
Answer: A
विस्तार: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 26 अप्रैल 2018 को अपने सभी 104 सदस्य देशों को टी-20 का अंतर्राष्ट्रीय दर्जा देने का ऐलान कर दिया।

हाल ही में नैसकॉम के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. नरोत्तम नानजी
B. देबजानी घोष
C. राजेश कुमार
D. नैना श्रीवास्तव
Answer: B
विस्तार: नैसकॉम के अध्यक्ष के रूप में देबजानी घोष को नियुक्त किया गया है। देबजानी नैसकॉम के तीन दशक के इतिहास में इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है।

उस पाकिस्तानी मूल के राजनीतिज्ञ का क्या नाम है जिसे 30 अप्रैल 2018 को ब्रिटेन का नया गृह मंत्री नियुक्त किया गया?
A. राशिद खान
B. साजिद जावेद
C. राहिदा बैग
D. साजिद खान
Answer: B
विस्तार: पाकिस्तानी मूल के सांसद साजिद जावेद को 30 अप्रैल 2018 को ब्रिटेन का नया गृह मंत्री (Interior Secretary) नियुक्त किया गया। वर्ष 1960 के दशक में ब्रिटेन से आकर बसे एक पाकिस्तानी बस चालक के बेटे जावेद को उनके समुदाय, स्थानीय सरकार एवं आवासीय मंत्री (Communities, Local Government and Housing Minister) के कैबिनेट पद से पदोन्नत करके नई जिम्मेदारी दी गई।  जावेद (48) ब्रिटिश कैबिनेट में गृह मंत्री पद की अहम जिम्मेदारी संभालने वाले दक्षिण एशियाई मूल के पहले सांसद बन गये। वह ब्रोम्सग्रोव (Bromsgrove) से कंजरवेटिव पार्टी के सांसद हैं और ब्रिटिश सरकार में पहले भी व्यापार एवं संस्कृति मंत्रालय की बागडोर संभाल चुके हैं। इस नियुक्ति से कुछ घंटे पहले पूर्व गृह मंत्री अंबर रूड (Amber Rudd) ने यह स्वीकारते हुए इस्तीफा दिया था कि प्रवासियों के निर्वासन लक्ष्यों (existence of deportation targets for immigrants) की सच्चाई को लेकर उन्होंने संसद को 'अनजाने में गुमराह' किया था।

भारत के उस मुख्यमंत्री का क्या नाम है जो हाल ही में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री बने?
A. ज्योति बसु
B. ममता बनर्जी
C. पवन चामलिंग
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer: C
विस्तार: सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग भारत के इतिहास में किसी भी राज्य में सबसे अधिक (25 वर्ष) समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment