5, 6 June 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

5, 6 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
5, 6 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
A. 5 जून
B. 1 मई
C. 8 जून
D. 1 जुलाई
Answer: A
विस्तार : 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस भारत की मेजबानी में मनाया जाना है। पूरे विश्व के लोग भारत में जुटेंगे और एक सुर में कहेंगे- BEAT PLASTIC POLLUTION. दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रयावरण सरंक्षण का महामंथन होगा। 3 जून को मीनी मेराथॉन का आयोजन किया गया। नई दिल्ली, अहमदाबाद,भुवनेश्वर,भोपाल, बंगलूरू,गंगटोक इन छ शहरों में 10 से 15000 प्रतिभागी ने इसमे भाग लिया।

भारत ने जून 2018 को किस देश से अभी तक के सबसे सस्ते मूल्यों पर LNG की पहली खेप किस देश से हासिल की?
A. जापान
B. अमेरीका
C. रूस
D. इराक
Answer: C
विस्तार: भारत ने 4 जून 2018 को मात्र 7 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (mmBtu) की दर पर रूस (Russia) से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) की पहली खेप हासिल की जोकि भारत के लिए एलएनजी की अब तक की सबसे कम आयात दर है। यह एलएनजी रूस की दिग्गज गैस कम्पनी गैज़प्रॉम (Gazprom) द्वारा "एलएनजी कानो" (‘LNG Kano’) नामक एलएनजी कैरियर जहाज द्वारा भेजी गई थी तथा 4 जून 2018 को गुजरात के दाहेज (Dahej) स्थित पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड (Petronet LNG Ltd.) के आयात टर्मिनल पर पहुँची। उल्लेखनीय है कि एलएनजी की यह दर भारत को एलएनजी निर्यात करने वाले सबसे पुराने आपूर्तिकर्ता देश कतर (Qatar) के मूल्य के मुकाबले 1.5 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (mmBtu) कम है। एलएनजी का यह आयात गैज़प्रॉम से भारत के 20 वर्षीय ऐतिहासिक करार के तहत हुआ है जिसके तहत भारत रूस से इस समयावधि के दौरान लगभग 25 अरब डॉलर की एलएनजी का आयात करेगा।

नारायण प्रसाद सिंह का हाल ही में निधन हुआ है, वे किस राज्य से है?
A. बिहार
B. ओडिशा
C. केरल
D. महाराष्ट्र
Answer: B
विस्तार: ओडिशा के सबसे लोकप्रिय गीतकार, नारायण प्रसाद सिंह जिन्हें 'रसराज' के नाम से जाना जाता है का भुवनेश्वर में उनके निवास पर निधन हो गया है. सिंह 86 वर्ष के थे। 28 मई, 1933 को कोएली गांव में पैदा हुए, सिंह ने ओडिया संगीत की दुनिया में अपना नाम अर्जित किया। वह ओडिया सिनेमा में कई लोकप्रिय सुन्दर गीतों के गीतकार थे।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment