21 to 25 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स in HINDI

21 to 25 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जुलाई 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21 to 25 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
विम्बल्डन 2018 का महिला एकल ख़िताब किसने जीता है?
A. सेरेना विलियम्स
B. एंजेलीक कर्बर
C. किकी बेर्ट्रन
D. वीनस विलियम्स
Answer: B
विस्तार: विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स का खिताब जर्मनी की एंजलिक कर्बर ने जीता है। कर्बर ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में अमेरिका की सेरेना विलियम्स को 6-3, 6-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है। यह कर्बर का तीसरा ग्रैंड स्लैम ख़िताब है।  वे इससे पहले वर्ष 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन का महिला एकल खिताब जीत चुकी हैं।

वर्ष 2018 के पब्लिक अफेयर्स इण्डेक्स (PAI) में सर्वोच्च स्थान किस राज्य को मिला है?
A. गुजरात
B. बिहार
C. केरल
D. मध्यप्रदेश
Answer: C
विस्तार: बंगलूरु (Bengaluru) स्थित विचार मंच (think tank) पब्लिक अफेयर्स सेण्टर (PAC) द्वारा 21 जुलाई 2018 को जारी 2018 के पब्लिक अफेयर्स इण्डेक्स (Public Affairs Index - PAI) में केरल (Kerala) को बड़े राज्यो में एक बार फिर पहला स्थान मिला है। इसके साथ ही यह राज्य 2016 से लगातार तीसरी बार भारत का सर्वश्रेष्ठ शासित राज्य बनकर सामने आया है। इस सूचकांक में केरल के बाद क्रमश: तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और गुजरात का स्थान है जबकि मध्य प्रदेश, झारखण्ड और बिहार सबसे खराब शासित राज्य के रूप में सामने आए हैं। यदि छोटे राज्यों (2 करोड़ से कम जनसंख्या) की बात की जाय तो हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) इनमें सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। इसके बाद क्रमश: गोवा, मिज़ोरम, सिक्किम और त्रिपुरा का स्थान है। वहीं छोटे राज्यों में नगालैण्ड, मणिपुर और मेघालय सबसे पीछे हैं। उल्लेखनीय है कि पब्लिक अफेयर्स इण्डेक्स को वर्ष 2016 से प्रतिवर्ष जारी किया जा रहा है तथा इसमें राज्यों के शासन का मूल्यांकन करने के लिए और राज्यों की सामाजिक व आर्थिक प्रगति का पता लगाने के लिए एक आंकड़ा-आधारित ढांचे का अनुप्रयोग किया जाता है। जहाँ तक पब्लिक अफेयर्स सेण्टर (PAC) की बात है तो इसकी स्थापना 1994 में सुप्रसिद्ध भारतीय अर्थशास्त्री और अनुसंधानकर्ता स्वर्गीय सेम्युअल पॉल (Samuel Paul) ने की थी।

केंद्र सरकार ने 26 जुलाई 2018 को वोडाफोन इंडिया और किस मोबाइल नेटवर्क कंपनी के प्रस्तासवित विलय को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है?
A. एयरटेल
B. एयरसेल
C. टाटा डोकोमो
D. आइडिया सेल्युलर
Answer: D
विस्तार : केंद्र सरकार ने 26 जुलाई 2018 को वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युबलर के प्रस्तालवित विलय को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment