11 to 15 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

11 to 15 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अगस्त 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
11 to 15 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस पूर्व टेस्ट स्पिन गेंदबाज को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है?
A. रमेश पोवार
B. हरभजन सिंह
C. कुलदीप यादव
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: A
विस्तार: पूर्व टेस्ट स्पिन गेंदबाज रमेश पोवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 14 अगस्त 2018 को पोवार के नाम की पुष्टि की।

संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का 18 अगस्त 2018 को निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था?
A. 2001
B. 2000
C. 1999
D. 1995
Answer: A
विस्तार: संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के सातवें महासचिव (Secretary-General) कोफी अन्नान (Kofi Annan) मूलत: घाना (Ghana) के नागरिक थे। वे 1 जनवरी 1997 से 31 दिसम्बर 2006 तक दो कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे थे। वे इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले पहले अफ्रीकी अश्वेत थे। उनका निधन 18 अगस्त 2018 को स्विट्ज़रलैण्ड में हुआ। वर्ष 2001 का शांति का नोबेल पुरस्कार उन्हें तथा संयुक्त राष्ट्र को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया था। उन्हें यह पुरस्कार दुनिया भर को अधिक शांतिप्रिय बनाए रखने में किए गए अपने प्रयासों के लिए प्रदान किया गया था। उन्हीं के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2000 में सहस्त्राब्दि विकास लक्ष्यों (Millennium Development Goals) को शुरू किया था जिसका मुख्य उद्देश्य योजना में शामिल देशों में गरीबी को 15 वर्ष में समाप्त करना था।

18वें एशियाई खेलों में भारतीय एथलीट दल के ध्वज-वाहक कौन थे ?
A. मनु भास्कर
B. नीरज चोपड़ा
C. सीमा दास
D. रजनी शर्मा
Answer: B
विस्तार: भारत के स्टार जैवलीन-फेंक खिलाड़ी (javelin thrower) नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) 18 अगस्त 2018 को 18वें एशियाई खेलों के रंगारंग उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वज-वाहक (flag-bearer) थे। जकार्ता (Jakarta) के गेलोंग बुंग कार्नो मुख्य स्टेडियम (Gelora Bung Karno Main Stadium) में हुए इस समारोह में भारतीय खिलाड़ी नीला सूट पहन कर व हांथों में छोटा सा तिरंगा लेकर मुस्कुराते हुए प्रविष्ट हुए। भारत ने इस महत्वपूर्ण खेल आयोजन में कुल 36 खेलों में 569 खिलाड़ियों को उतारा है। उल्लेखनीय है कि इण्डोनेशिया में वर्ष 1962 के बाद अब दूसरी बार इन खेलों का आयोजन हो रहा है। इण्डोनेशिया की राजधानी जकार्ता (Jakarta) के अलावा दक्षिण सुमात्रा का शहर पालेमबांग (Palembang) भी इन खेलों का आयोजक शहर है तथा एशियाई खेलों के इतिहास में यह पहला मौका है जब दो शहर संयुक्त रूप से इन खेलों का आयोजन कर रहे हैं। एशियाई खेल प्रत्येक 4 वर्ष में आयोजित होते हैं।

हाल ही में किस राज्य में ‘रुकुरा मध्यम’ सिंचाई बाँध परियोजना का शुभारंभ किया गया है?
A. राजस्थान
B. केरल
C. ओड़िशा
D. कर्णाटक
Answer: C
विस्तार: उड़ीसा में ‘रुकुरा मध्यम’ सिंचाई बाँध परियोजना का शुभारंभ किया गया है। इसकी ऊंचाई 26 मीटर, ऊपरी चौड़ाई 6 मीटर, लंबाई 1,133 मीटर और 666 हेक्टेयर से अधिक है। इसमें अधिकतम बाढ़ निर्वहन क्षमता 1,442.50 क्यूसेक है। इसमें केवल एक मुख्य नहर है, और इसकी लंबाई 10.872 किमी से अधिक है।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment