26 to 31 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

26 to 31 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अगस्त 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
26 to 31 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
गूगल ने भारतीय भाषाओँ को बढ़ावा देने के लिए किस प्लेटफार्म को लॉन्च किया है?
A. नवलेख
B. हिन्द लेख
C. चित्र लेख
D. लेखपाल
Answer: A
विस्तार: विश्व की प्रसिद्ध तकनीकी कंपनी गूगल ने भारतीय भाषाओं को बढ़ोतरी देने के प्रोजेक्ट नवलेख आरंभ किया है।

बिम्स्टेक (BIMSTEC) राष्ट्रों का चौथा शिखर सम्मेलन 30-31 अगस्त 2018 को किस शहर में आयोजित हुआ?
A. दिल्ली
B. काठमाण्डू
C. शंघाई
D. ढाका
Answer: B
विस्तार: Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation यानि बिम्स्टेक (BIMSTEC) राष्ट्रों के शिखर सम्मेलन का चौथा संस्करण 30-31 अगस्त 2018 को नेपाल (Nepal) की राजधानी काठमाण्डू (Kathmandu) में आयोजित हुआ। इस आयोजन का थीम (theme) था - बंगाल की खाड़ी क्षेत्र सतत शांति और समृद्धि की ओर ('Towards a Peaceful, Prosperous and Sustainable Bay of Bengal Region')। उल्लेखनीय है कि बिम्स्टेक बंगाल की खाड़ी से सटे हुए तथा इसके आस-पास स्थित 7 देशों का समूह है जिसमें शामिल हैं - बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैण्ड। इस समूह की कुल जनसंख्या लगभग 1.5 अरब है, जोकि पूरी विश्व की जनसंख्या का लगभग 21% है। इस क्षेत्र का कुल सकल घरेलू उत्पादन (GDP) करीब 2.5 ट्रिलियन डॉलर (यानि 2,50,000 करोड़ डॉलर) है। बिम्स्टेक की स्थापना 6 जून 1997 को बैंकॉक घोषणापत्र (Bangkok Declaration) के द्वारा की गई थी। संगठन का मुख्य उद्देश्य बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में स्थित देशों में तकनीकी और आर्थिक सहयोग को अधिकाधिक बढ़ावा देना। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय विकास संगठन (SAARC) का महत्व लगातार कम होने के क्रम में बिम्स्टेक का महत्व भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

भारत में खेल दिवस कब मनाया जाता है?
A. 28 अगस्त
B. 31 अगस्त
C. 30 अगस्त
D. 29 अगस्त
Answer: D
विस्तार: भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है। 29 अगस्त महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की जन्म तिथि है। मेजर ध्यान चंद को उनके उत्कृष्ट हॉकी खेल के लिए हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उन्होंने ने भारत के लिए ओलिंपिक में 1928, 1934 और 1936 में स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने 1926 से 1948 के बीच अपने करियर में 400 से अधिक गोल स्कोर किये। उनकी आत्मकथा ‘गोल’ को 1952 में प्रकाशित किया गया था। भारत सरकार ने 1956 में उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया था। खेल में योगदान देने के लिए ‘मेजर ध्यान चंद अवार्ड’ भी उनकी समृति में गठित किया गया है। यह अवार्ड 2002 से लाइफ टाइम अचीवमेंट के तौर पर खिलाडियों को दिया जाता है।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment