6 to 10 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

6 to 10 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अगस्त 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
6 to 10 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
केंद्र सरकार द्वारा किस योजना के तहत 122 नई शोध परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई?
A. IMPRINT-2
B. DELTA-4
C. AUGUST-1
D. CASUAL-2
Answer: A
विस्तार: उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने इंप्रिंट-2 (IMPRINT-2) के तहत 112 करोड़ रुपये की लागत से 122 नई शोध परियोजनाओं को मंजूरी दी।

 6 अगस्त 2018 को दिवंगत होने वाले राजन नंदा (Rajan Nanda) किस औद्यौगिक समूह के प्रमुख थे?
A. रिलायंस
B. एस्कॉर्ट्स
C. मारुती
D. हीरो
Answer: B
विस्तार: 76 वर्षीय राजन नंदा (Rajan Nanda) एस्कॉर्ट्स समूह (Escorts Group) के अध्यक्ष तथा प्रबन्ध निदेशक Chairman & Managaing Director - CMD) थे। हरियाणा के फरीदाबाद में मुख्यालय वाला यह समूह 1944 में संस्थापित हुआ था तथा वर्तमान में एग्रो-मशीनरी, ट्रैक्टर, निर्माण, मैटेरियल-हैण्डलिंग उपकरण तथा रेलवे उपकरण निर्माण में यह अपनी विभिन्न कम्पनियों के माध्यम से संलग्न है। राजन नंदा का 6 अगस्त 2018 को निधन हुआ। वे महान फिल्म निर्माता राज कपूर की पुत्री रितु से विवाहित थे जबकि दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की पुत्री श्वेता उनकी पुत्रवधु हैं। अब एस्कॉर्ट्स समूह का कारोबार उनके पुत्र निखिल नंदा (Nikhil Nanda) संभालते हैं।

निम्नलिखित में से किस स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रखा गया है?
A. बरेली रेलवे स्टेशन
B. मुगलसराय जंक्शन
C. देवरिया जंक्शन
D. जयपुर जंक्शन
Answer: B
विस्तार: उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध मुगलसराय रेलवे जंक्शन का नाम परिवर्तित करके दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन रख दिया गया है।

आयकर दिवस कब मनाया जाता है?
A. 24 जुलाई
B. 4 जुलाई
C. 4 अगस्त
D. 24 अगस्त
Answer: A
विस्तार: आयकर दिवस प्रतिवर्ष 24 जुलाई को मनाया जाता है। भारत में 24 जुलाई 1860 में सबसे पहले एक शुल्क के तौर पर आयकर की शुरुआत की थी। 2010 में पहला आयकर दिवस मनाया गया था। इस दिन आयकर विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment