6 to 10 सितम्बर 2018 करेंट अफेयर्स in HINDI

6 to 10 सितम्बर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी सितम्बर 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
6 to 10 सितम्बर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
निम्नलिखित में से किसे मुख्य आर्थिक सलाहकार चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है?
A. बिमल जालान
B. रघुराम राजन
C. यशवंत सिन्हा
D. पीयूष गोयल
Answer: A
विस्तार: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर (former Governor) बिमल जालान (Bimal Jalan) को केन्द्र सरकार द्वारा गठित उस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है जिसे वित्त मंत्रालय में नया मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Adviser - CEA) चुनने का कार्य सौंपा गया है। केन्द्र सरकार ने इस पद को भरने के लिए लगभग दो माह पूर्व पद के लिए अर्ह अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। इस नवगठित समिति में जालान के अलावा कार्मिक प्रशिक्षण विभाग (Department of Personnel and Training) के सी. चन्द्रमौलि (C.Chandramouli) और आर्थिक मामलों के सचिव (Economic Affairs Secretary) सुभाष चन्द्र गर्ग (Subhash Chandra Garg) शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 से मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद संभाल रहे अरविन्द सुब्रह्मण्यम (Arvind Subramanian) का कार्यकाल मई 2019 में समाप्त हो रहा था लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों के चलते इस पद को छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय (Harvard University) में विज़िटिंग प्रोफेसर का पद संभाल लिया है।

18वें एशियाई खेलों की पदक तालिका में भारत का क्या स्थान रहा?
A. पहला
B. ग्यारवां
C. आठवाँ
D. सातवां
Answer: C
विस्तार: इण्डोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता (Jakarta) और पालेमबांग (Palembang) में आयोजित हुए 18वें एशियाई खेलों में भारत ने एशियाई खेलों का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया तथा कुल 69 पदक हासिल किए जो भारत द्वारा किसी एशियाई खेल में हासिल सर्वाधिक पदक हैं। भारत ने कुल 15 स्वर्ण पदक, 24 रजत और 30 काँस्य पदकों के साथ पदक तालिका में आठवाँ (Eighth) स्थान हासिल किया। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वर्ष 2010 में चीन (China) के ग्वांगझू (Guangzhou) में आयोजित 16वें एशियाई खेलों में रहा था जहाँ भारत ने 14 स्वर्ण, 17 रजत और 34 काँस्य पदकों के साथ कुल 65 पदक हासिल किए थे। 18वें एशियाई खेलों में चीन (China) एक बार फिर एशिया में अपनी सर्वोच्चता कायम करने में सफल रहा। उसके खिलाड़ियों ने इन खेलों में 132 स्वर्ण, 92 रजत और 65 काँस्य पदकों के साथ कुल 289 पदक हासिल किए। पदक तालिका में चीन के बाद क्रमश: जापान, दक्षिण कोरिया, इण्डोनेशिया, उज़्बेकिस्तान, ईरान, चीनी ताइपे, भारत, कजाकिस्तान और उत्तर कोरिया का स्थान रहा।

19वें एशियाई खेलों का आयोजन वर्ष 2022 में कहाँ किया जायेगा?
A. भारत
B. चीन
C. जापान
D. पाकिस्तान
Answer: B
विस्तार: 19वें एशियाई खेलों का आयोजन वर्ष 2022 में चीन (China) के झेझियांग (Zhejiang) प्रांत के शहर हाँगझाऊ (Hangzhou) में किया जायेगा। इस प्रकार यह शहर एशियाई खेलों का आयोजन करने वाला चीन का तीसरा शहर बन जायेगा। इससे पहले चीन की राजधानी बेजिंग (Beijing) में 1990 में और ग्वांगझू (Guangzhou) में वर्ष 2010 में इन खेलों का आयोजन किया गया था। 2 सितम्बर 2018 को 18वें एशियाई खेलों के समापन समारोह में जकार्ता के गवर्नर अनीस बास्वेदान (Anies Baswedan) और दक्षिण सुमात्रा प्रांत के गवर्नर एलेक्स नोर्डिन (Alex Noerdin) ने 2022 के खेलों का ध्वज हाँगझाऊ की मेयर शू लियी (Xu Liyi) को प्रदान किया।

किस राज्य की मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा को हाल ही में नियत समय से पूर्व भंग करने की सिफारिश की है?
A. तेलंगाना
B. राजस्थान
C. बिहार
D. केरल
Answer: A
विस्तार: तेलंगाना सरकार ने एक अप्रत्याशित फैसले में 6 सितम्बर 2018 को राज्य की विधानसभा को भंग करने का फैसला के प्रस्ताव को पारित किया। विधानसभा भंग होने में अभी लगभग 8 माह का समय शेष था इसलिए राज्य सरकार के इस फैसले को आश्चर्यजनक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव (K. Chandrasekhara Rao) ने राज्य कैबिनेट के इस फैसले की प्रति राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन (E.S.L. Narasimhan) को सौंप दी। राज्यपाल ने उनको तथा उनके मंत्रिमण्डल को उचित व्यवस्था होने तक अपना काम-काज संभाले रहने को कहा। उल्लेखनीय है कि के. चन्द्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार ने 2 जून 2018 को तेलंगाना नामक नव-सृजित राज्य की कमान संभाली थी तथा राज्य भी इसी दिन अस्तित्व में आया था। इससे पूर्व अविभाजित आन्ध्र प्रदेश (undivided Andhra Pradesh) में उसी वर्ष अप्रैल-मई के दौरान विधानसभा चुनाव आयोजित किए गए थे।



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment