1 to 5 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

1 to 5 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
1 to 5 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
निम्नलिखित में से किसने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया है?
A. जस्टिस रंजन गोगोई
B. जस्टिस आर के अग्रवाल
C. जस्टिस चंद्रचूड़
D. जस्टिस दीपक मिश्रा
Answer: A
विस्तार : सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ  जज जस्टिस रंजन गोगोई ने 3 अक्टूबर को देश के 46वें मुख्यै न्यातयाधीश के रूप में पदभार संभाल लिया, उन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाई, मालूम हो कि जस्टिस गोगोई इस पद पर पहुंचने वाले पूर्वोत्त्र भारत के पहले मुख्या न्याशयधीश हैं। 18 नवंबर, 1954 को जन्मे न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने डिब्रूगढ़ के डॉन बॉस्को स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा अर्जित की है और इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से आगे की शिक्षा ग्रहण की है।  जस्टिस गोगोई सुप्रीम कोर्ट में सबसे वरिष्ठ जज हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा 2 अक्टूबर को रिटायर होने के बाद गोगोई मुख्यै न्याोयाधीश के पद पर आसीन हो रहे हैं, गोगोई का कार्यकाल 17 नंवबर, 2019 तक होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र का चैम्पियन ऑफ द अर्थ पुरस्कार किस देश के प्रधानमंत्री के साथ साझा किया है?
A. जापान
B. चीन
C. फ्रांस
D. अमेरीका
Answer: C
विस्तार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का "चैम्पियन ऑफ द अर्थ" (‘Champion of the Earth’) पुरस्कार 3 अक्टूबर 2018 को प्रवासी भारतीय केन्द्र में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस (UN Secretary-General Antonio Guterres) ने प्रदान किया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी और और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रॉन (Emmanuel Macron) को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार की घोषणा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की 73वीं महासभा में 26 सितम्बर 2018 को की गई थी। प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला “चैम्पियन ऑफ द अर्थ” सरकार, सिविल सोसाइटी तथा निजी क्षेत्र के लोगों द्वारा पर्यावरण पर अनुकूल प्रभाव डालने वाले उपायों को सम्मानित करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा संस्थापित किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार के "नीति आधारित नेतृत्व" (“Policy Leadership”) संवर्ग के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मैक्रॉन को अंतर्राष्ट्रीय सौर समझौते को जोर-शोर से बढ़ावा देने के यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके अलावा मोदी के वर्ष 2022 तक एकल अनुप्रयोग प्लास्टिक (single-use plastic) को बंद करने के महात्वाकांक्षी वादे तथा राष्ट्रपति मैक्रॉन के "वैश्विक पर्यावरण संधि" (“Global Pact for the Environment”) के क्षेत्र में किए गए कार्य को भी इस पुरस्कार द्वारा संज्ञान में लिया गया है।

डॉ. इवान अतार अदहा 2018 UNHCR नानसेन रिफ्यूजी अवार्ड के आधिकारिक विजेता हैं, वे किस देश से हैं?
A. कांगो
B. दक्षिण सूडान
C. तंजानिया
D. जापान
Answer: B
विस्तार : डॉ. इवान अतार अदहा उत्तर-पूर्वी सूडान के बुन्ज में एक अस्पताल में सर्जन तथा मेडिकल निदेशक हैं। उन्हें 20 वर्षों तक संघर्ष में रह रहे लोगों को मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाने के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार नानसेन रिफ्यूजी अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। वे स्थानीय लोगों के अलावा सूडान के ब्लू नील स्टेट से आने वाले शरणार्थियों को भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाते हैं। दक्षिण सूडान में लगभग 3 लाख शरणार्थी हैं, इनमे से अधिकतर दक्षिण सूडान के साउथ कोर्दोफान तथा ब्लू नील क्षेत्र से आये हैं। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रत्येक वर्ष किसी व्यक्ति अथवा संस्था को शरणार्थियों की सहायता के लिए दिए जाता है। इस अवार्ड का नाम नॉर्वे के ध्रुवीय एक्स्प्लोरर फ्रिद्त्जोफ़ नानसेन पर रखा गया है, वे लीग ऑफ़ नेशंस के दौरान शरणार्थियों के लिए पहले उच्चायुक्त थे। यह पुरस्कार 2018 में 1 अक्टूबर को स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में प्रदान किया गया।

जसदेव सिंह जिनका हाल ही में निधन हुआ है, वे किससे जुड़े हुए थे?
A. विज्ञान
B. दूरदर्शन
C. बीएसएनएल
D. जल संरक्षण
Answer: B
विस्तार : जसदेव सिंह प्रसिद्ध हिंदी कमेंटेटर थे, वे मुख्य रूप से भारतीय खेलों पर कमेंटरी करते थे। उनका निधन 25 सितम्बर, 2018 को नई दिल्ली में हुआ था। वे हॉकी व क्रिकेट समेत सभी खेलों में कमेंटरी करते थे। उनके करियर की शुरुआत 1955 में आल इंडिया रेडियो के जयपुर स्टेशन से हुई। वे लम्बे समय तक AIR की आवाज़ रहे। 1963 से वे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस परेड के आधिकारिक कमेंटेटर रहे। उन्होंने ओलिंपिक के 9 संस्करण कवर किये, इसके अतिरिक्त उन्होंने 8 हॉकी विश्व कप तथा 6 एशियाई गेम्स भी कवर की। ओलिंपिक में योगदान देने के लिए 1988 में सीओल में उन्हें IOC ने ओलिंपिक आर्डर से सम्मानित किया था। 1985 में उन्हें पद्मश्री तथा 2008 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment