11 to 15 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

11 to 15 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
11 to 15 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
तीसरे पैरालिम्पिक एशियाई खेल 2018 में भारत के ध्वजवाहक कौन होंगे?
A. देवेंद्र झाझड़िया
B. सुन्दर गुर्जर
C. थान्ग्वेलु मरियप्पन
D. मनु भास्कर
Answer: C
विस्तार : रिओ पैरालिम्पिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता थान्गवेलु मरियप्पन को तीसरे पैरालिम्पिक एशिया खेल 2018 के लिए भारत का ध्वज वाहक घोषित किया गया है। पैरालिम्पिक खेल 2018 का आयोजन 6-13 अक्टूबर, 2018 के दौरान इंडोनेशिया के जकार्ता में किया जायेगा। भारत इस इवेंट के लिए 302 सदस्यों का दल भेज रहा है, इसमें एथलीट, कोच, अधिकारी तथा सपोर्ट स्टाफ शामिल है।

किस देश ने रिकॉर्ड छठी बार U-19 एशिया कप जीत लिया है?
A. भारत
B. पाकिस्तान
C. ऑस्ट्रेलिया
D. श्रीलंका
Answer: A
विस्तार : भारत ने श्रीलंका को हराकर अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 144 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया। अंडर-19 एशिया कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकार एशिया कप जीता था। अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप में श्रीलंका के साथ फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 304 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से यशस्वी जैसवाल ने 85, अनुज रावत ने 57, पी सिमरन सिंह (कप्तान) ने नाबाद 65, आयुष बदोनी ने 28 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। 304 रनों के जवाब में श्रीलंकाई टीम 38.4 ओवरों में 160 रन पर आल आउट हो गयी। इस मैच में भारत की ओर से स्पिन गेंदबाज़ हर्ष त्यागी ने 38 रन देकर 6 विकेट लिए। हर्ष त्यागी को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए “मैन ऑफ़ द मैच” का पुरस्कार दिया गया, जबकि यशस्वी जैसवाल ने “मैन ऑफ़ द सीरीज” का ख़िताब जीता। यह भारत का 6वां अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप ख़िताब है, इससे पहले भारत 1989, 2003, 2012, 2014 तथा 2016 में यह खिताब जीत चुका है।

पर्यावरणविद तथा गंगा एक्ट की मांग करने वाले किस एक्टिविस्ट का हाल ही में आमरण अनशन के कारण निधन हो गया?
A. डॉक्टर ए एन दर्शन
B. प्रोफेसर जी डी अग्रवाल
C. डॉक्टर कम्बोज प्रताप
D. प्रोफेसर अविनाश प्रताप
Answer: B
विस्तार : गंगा को अविरल बनाने से लिए 'गंगा संरक्षण प्रबंधन अधिनियम' की मांग को लेकर अनशन पर बैठे प्रोफेसर जीडी अग्रवाल का 11 अक्टूबर को ऋषिकेश के एम्स में निधन हो गया।  जी डी अग्रवाल गंगा की सफ़ाई को लेकर 111 दिनों से अनशन कर रहे थे, 86 साल के अग्रवाल 22 जून से अनशन पर थे। वो गंगा में अवैध खनन, बांधों जैसे बड़े निर्माण को रोकने और उसकी सफ़ाई को लेकर लंबे समय से आवाज़ उठाते रहे थे. इसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री को इसी साल फरवरी में पत्र भी लिखा था । फिलहाल तो जीडी अग्रवाल एक संन्यासी का जीवन जी रहे थे. उन्हें स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद के नाम से भी जाना जाता था।लेकिन वे आईआईटी में प्रोफेसर रह चुके थे और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य की ज़िम्मेदारी भी उन्होंने निभाई थी।

निम्नलिखित में से किसे हाल ही में भारत का नया सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया?
A. अरुण वर्मा
B. आदेश मलिक
C. तुषार मेहता
D. विपिन कृपाल
Answer: C
विस्तार : वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता को देश का नया सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा की गयी है, वे 30 जून, 2020 तक इस पद पर कार्यरत्त रहेंगे। वे वर्तमान में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य कर रहे हैं, वे 2014 से इस पद पर कार्यरत्त हैं। पिछले वर्ष रणजीत कुमार के इस्तीफे के बाद से सॉलिसिटर जनरल का पद खाली था। तुषार मेहता ने अपने कानूनी करियर की शुरुआत 1987 में वकील के रूप में की। 2007 में वे गुजरात उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता बने। 2008 में वे गुजरात के अतिरिक्त महाधिवक्ता बने, उन्होंने कई कानूनी मामलों में गुजरात सरकार की पैरवी की। जून, 2018 में उन्हें देश का अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था।

“द पैराडोक्सिकल प्राइम मिनिस्टर : नरेन्द्र मोदी एंड हिज़ इंडिया” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. अरुण जैटली
B. शशि थरूर
C. दिग्विजय सिंह
D. राजनाथ सिंह
Answer: B
विस्तार : कांग्रेस नेता शशि थरूर “द पैराडोक्सिकल प्राइम मिनिस्टर : नरेन्द्र मोदी एंड हिज़ इंडिया” के लेखक है। इस पुस्तक के पांच अनुभाग हैं, इसमें 50 अध्याय हैं, इस पुस्तक को 26 अक्टूबर, 2018 को जारी किया जायेगा। इस पुस्तक में मोदी सरकार की कार्यशैली का विवरण दिया गया है। इसमें भारतीय समाज, संस्थानों, विदेश नीति तथा अर्थयवस्था पर केंद्र सरकार की नीतियों के प्रभाव पर प्रकाश डाला गया है।

हाल ही में IDBI बैंक का नया सीईओ किसे नियुक्त किया गया?
A. राकेश शर्मा
B. राजेश कुमार
C. रवि मेहता
D. रंजन कुमार
Answer: A
विस्तार : कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राकेश शर्मा को IDBI का नया सीईओ तथा एमडी नियुक्त किया। वे 6 माह तक इस पद पर कार्य करेंगे। वे जुलाई, 2018 तक केनरा बैंक के सीईओ थे। उससे पहले वे लक्ष्मी विलास बैंक में कार्यरत्त थे। वे IDBI बैंक में बी. श्रीराम की जगह लेंगे। अगस्त, 2015 में सरकार ने दो बड़े बैंकों बैंक ऑफ़ बड़ौदा तथा केनरा बैंक के प्रबंधन के लिए निजी क्षेत्र के प्रोफेशनल्स को नियुक्त करने के निर्णय लिया था। IDBI बैंक की स्थापना 1 जुलाई, 1964 को की गयी थी, इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित है। यह एक सार्वजनिक क्षेत्र का राष्ट्रीयकृत बैंक है। इसकी स्थापना 1964 में संसद द्वारा पारित कानून के तहत की गयी थी। इस बैंक की स्थापना का उद्देश्य भारतीय उद्योग के विकास के लिए ऋण तथा अन्य वित्तीय सेवाएं उपलब्ध करवाना था। वर्तमान समय में IDBI का 85.96% सरकार के पास है।

किस देश को नौसेना में डीप सबर्मजेंस रेस्क्यू वेसेल (DSRV) हाल ही में  शामिल हुआ है?
A. पाकिस्तान
B. भारत
C. इंडोनेशिया
D. बांग्लादेश
Answer: B
विस्तार : भारतीय नौसेना ने हासिल की नई ताकत, दुर्घटनाग्रस्त पनडुबियों को बचाने वाला पोत डीएसआरवी (DSRV) बेड़े में शामिल हुआ, अब तक सिर्फ अमेरिका, रुस, और चीन जैसे देशों के पास ही थी यह क्षमता थी।  नौसेना ने गहरे समुद्र में पनडुब्बी के दुर्घटनाग्रस्त होने की हालत में बचाव और राहत कार्य में मदद देने वाले पहले पोत को सेवा में लिया है। पोत डीप सबर्मजेंस रेस्क्यू वेसेल (DSRV) की तैनाती के साथ भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिसके पास संकट में फंसी पनडुब्बी का पता लगाने और बचाव करने की क्षमता है। वर्तमान में अमेरिका, चीन, रूस और कुछ अन्य देशों के पास डीएसआरवी को तैनात करने की क्षमता है।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2018 में भारत का कौनसा स्थान है?
A. 103वां
B. 33वां
C. 80वां
D. 97वां
Answer: A
विस्तार : ग्लोबल हंगर इंडेक्स (Global Hunger Index) 2018 में भारत की रैंकिंग और गिरी है। भारत को 119 देशों की सूची में 103वां स्थान मिला है। पिछले साल भारत ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) में 100वें स्थान पर था। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले 4 साल में ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की रैंकिंग में लगातार गिरावट आई है। साल 2014 में भारत GHI में जहां 55वें पायदान पर था। तो वहीं 2015 में 80वें, 2016 में 97वें और पिछले साल 100वें पायदान पर आ गया. इस बार रैंकिंग 3 पायदान और गिर गई। भारत गरीबी और भूखमरी को दूर कर विकासशील से विकसित देशों की कतार में शामिल होने के लिए जोर-शोर से प्रयास कर रहा है। सरकार का दावा है कि इसके लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की ‘2018 बहुआयामी वैश्विक गरीबी सूचकांक’ की मानें तो वित्त वर्ष 2005-06 से 2015-16 के बीच एक दशक में भारत में 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल गए हैं। ग्लोबल हंगर इंडेक्स – 2018 में भारत की स्थिति नेपाल और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों से भी खराब है। इस साल GHI में बेलारूस टॉप पर है। तो वहीं भारत के पड़ोसी चीन को 25वीं, बांग्लादेश को 86वीं नेपाल को 72वीं श्रीलंका को 67वीं और म्यांमार को 68वीं रैंक मिली है। हालांकि पाकिस्तान रैंकिंग में भारत से नीचे से और उसे 106वीं रैंक मिली है।



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment