16 to 20 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

16 to 20 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
16 to 20 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सिल्क मेला 16 अक्तूबर 2018 से कहाँ आयोजित होगा ?
A. वाराणसी
B. दिल्ली
C. उदयपुर
D. सूरत
Answer: B
विस्तार : केन्द्रीय वस्त्र मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी 16 अक्तूबर, 2018 को नई दिल्ली में छठे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सिल्क मेला (IISF) का उद्घाटन करेंगी। केन्द्रीय वस्त्र राज्यमंत्री श्री अजय टम्टा भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। भारत दुनिया में रेशम का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। रेशम उद्योग कृषि आधारित और श्रमजन्य उद्योग है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 80 लाख कारीगरों और बुनकरों को लाभदायक रोजगार उपलब्ध कराता है। देश के विभिन्न हिस्सों में निर्मित रेशम और मिश्रित रेशम उत्पादों के 108 से भी अधिक प्रदर्शक भारतीय सिल्क निर्यात संवर्द्धन परिषद (आईएसईपीसी) द्वारा प्रगति मैदान में आयोजित इस तीन दिवसीय मेले के दौरान अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।  इस मेले में विभिन्न देशों के 218 से भी अधिक खरीदार भाग लेंगे।

व्यास सम्मान 2018 से किसे सम्मानित किया गया ?
A. आशा शर्मा
B. ममता कालिया
C. नीलिमा सिंह
D. रणजीत सिंह
Answer: B
विस्तार: हिंदी साहित्य का एक जाना-माना नाम 'ममता कालिया' को साहित्य जगत के सबसे बड़े सम्मानों में से एक 'व्यास सम्मान' दिया गया। यह सम्मान उन्हें उनके उपन्यास 'दुक्खम सुक्खम' के लिए दिया गया है। पुरस्कार स्वरुप मिले साढ़े तीन लाख रुपए भी प्रदान किया गया। हिंदी की प्रसिद्ध साहित्यकार ममता कालिया को साल 2017 के व्यास सम्मान से नवाजा गया है। दिल्ली में एक विशेष समारोह में गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने ममता कालिया को ये सम्मान प्रदान किया। व्यास सम्मान पिछले दस साल में प्रकाशित किसी भारतीय नागरिक की एक उत्कृष्ट हिन्दी रचना को दिया जाता है। ममता कालिया को ये सम्मान उनके प्रसिद्ध उपन्यास 'दुक्खम सुक्खम' के लिए दिया गया है। ये उपन्यास किस्सागोई का एक अनूठा नमूना है, जिसमें एक परिवार की तीन पीढ़ियों के सहारे स्वाधीनता आंदोलन से लेकर उदारीकरण के दौर तक की स्थितियों का बखान किया गया है।

निम्नलिखित में से किस लेखक/लेखिका ने मैन बुकर पुरस्कार 2018 जीता है?
A. जॉर्ज वूबलसन
B. एना बर्न्स
C. एनी मैकग्रा
D. जॉन कीथ
Answer: B
विस्तार: अपने उपन्यास "मिल्कमैन" (“Milkman”) के लिए उत्तरी आयरलैण्ड (Northern Ireland) की लेखिका अन्ना बर्न्स (Anna Burns) को वर्ष 2018 का मैन बुकर पुरस्कार (Man Booker Prize) 16 अक्टूबर 2018 को प्रदान किया गया। इसके साथ ही वे इस प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार को जीतने वाली उत्तरी आयरलैण्ड की पहली साहित्यकार बन गईं।  बर्न्स का यह उपन्यास उत्तरी आयरलैण्ड में वर्षों चले कैथोलिक-प्रोटेस्टेंस संघर्ष पर आधारित है। इस वर्ष मैन बुकर पुरस्कार का 50वाँ संस्करण प्रदान किया गया है तथा इसके तहत अन्ना बर्न्स को 50 हजार पाउण्ड की पुरस्कार राशि मिली है।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment