21 to 25 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

21 to 25 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21 to 25 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द सरकार की स्थापना कब की थी?
A. 21 अक्टूबर, 1943
B. 21 सितम्बर, 1943
C. 23 अक्टूबर, 1943
D. 23 सितम्बर, 1943
Answer: A
विस्तार: आजाद हिन्द सरकार की स्थापना 21 अक्टूबर, 1943 में सिंगापुर में की गयी थी। इसकी स्थापना निर्वासित भारतीयों द्वारा की गयी थी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इस सरकार के प्रमुख थे। इस सरकार को जर्मनी, जापान, फिलीपींस, कोरिया, चीन, इटली तथा आयरलैंड जैसे देशों ने मान्यता दी। जापान ने अंदमान व निकोबार द्वीप इस अस्थायी सरकार को प्रदान किये, बाद में इन द्वीपों का नाम बदलकर शहीद द्वीप (अंदमान) तथा स्वराज द्वीप (निकोबार) रख दिया गया। 21 अक्टूबर, 2018 को आजाद हिन्द फ़ौज की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर राष्ट्र ध्वज को फहराया।

हाल ही में किस भारतीय राज्य को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व के पहले ऑर्गनिक राज्य के रूप में सम्मानित किया गया?
A. सिक्किम
B. नागालैंड
C. असम
D. अरुणाचल प्रदेश
Answer: A
विस्तार: सिक्किम ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित फ्यूचर पॉलिसी अवार्ड (FPA) जीता। सिक्किम को यह पुरस्कार राज्य को पूर्ण रूप से जैविक राज्य में तब्दील करने के लिए बनाई गई नीतियों के कारण दिया गया है।

नेहरु एंड बोस : पैरेलल लाइव्स नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. प्रणव मुखर्जी
B. रुद्रान्ग्शु मुखर्जी
C. आदि बसु
D. अक्षत सिंह
Answer: B
विस्तार: “नेहरु एंड बोस : पैरेलल लाइव्स” पुस्तक के लेखक रुद्रान्ग्शु मुखर्जी हैं। इस पुस्तक में उन्होंने सुभाष चन्द्र बोस तथा जवाहर लाल नेहरु के जीवन का चित्रण किया है। इस पुस्तक में स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान दोनों हस्तियों के उभरने तथा उनके बीच में वैचारिक मतभेद इत्यादि कई पहलुओं पर रौशनी डाली गयी है।

लोक प्रशासन में उत्कृष्ठता के लिए 19वां लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
A. रुद्रान्ग्शु मुखर्जी
B. एस. नरीमन
C. पीटर रोश
D. निर्मल पटेल
Answer: B
विस्तार: प्रसिद्ध न्यायविद फाली एस. नरीमन को लोक प्रशासन में उत्कृष्ठता के लिए दिया गया 19वां लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा प्रदान किया गया। फाली एस. नरीमन देश के प्रतिष्ठित संवैधानिक वकीलों में से एक हैं। वे 1971 से सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता थे। इसके अलावा वे 1991 से बार एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष भी रहे हैं। वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता में ख्याति प्राप्त न्यायविद हैं। वे मई, 1972 से जून, 1975 के बीच भारत के अतिरिक्त सोलिसिटर जनरल रहे। वर्ष 1991 में उन्हें पद्म भूषण, वर्ष 2002 में ग्रूबर प्राइज फॉर जस्टिस तथा 2007 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 1999 से 2005 की अवधि के लिए राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया था।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment