6 to 10 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

6 to 10 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
6 to 10 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
वर्ष 2018 के लिए किन दो लोगों को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है?
A. जेम्स पी एलिसन और तासुकू होंजो
B. जॉर्ज रोबर्ट और कार्ल सेगन
C. एडवर्ड विटन और मेक जेमिसन
D. एलेग्जेंडर गोडार्ड और मिल्टन ग्रॉसबर्ग
Answer: A
विस्तार : अमेरिकी वैज्ञानिक जेम्स पी. एलीसन (James P. Allison) और जापान के चिकित्साशास्त्री तासुकु होंजो (Tasuku Honjo) को कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में "इम्यून चेकप्वाइंट थेरेपी" (‘immune checkpoint therapy’) की खोज के लिए वर्ष 2018 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। उन्हें संयुक्त रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। इन वैज्ञानिकों ने मानव शरीर की प्रतिरोधक क्षमता का प्रयोग कर कैंसर की कोशिकाओं को रोकने का तरीका विकसित किया है। एलीसन ने जहाँ प्रतिरोधक क्षमता से जुड़े एक अहम प्रोटीन का अध्ययन किया है वहीं होंजो ने इसी प्रकार के प्रोटीन से जुड़ी एक अलग प्रणाली का अध्ययन किया।

वर्ष 2018 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार किसने जीता है?
A. फ्रांसेस एच. एर्नॉल्ड, जॉर्ज पी. स्मिथ और सर ग्रेगरी पी. विंटर
B. जॉर्ज रोबर्ट, जेम्स पी एलिसन और तासुकू होंजो
C. कार्ल सेगन, एडवर्ड विटन और मेक जेमिसन
D. ऑर्थर एश्किन, गेरार्ड मौरू और डोन्ना स्ट्रिकलैण्ड
Answer: D
विस्तार: अमेरिका के वैज्ञानिक ऑर्थर एश्किन (Arthur Ashkin), फ्रांसीसी इंजीनियर गेरार्ड मौरू (Gérard Mourou) और ब्रिटिश प्रोफेसर डोन्ना स्ट्रिकलैण्ड (Donna Strickland) को वर्ष 2018 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से प्रदान करने की घोषणा 2 अक्टूबर 2018 को की गई। इन तीनों को लेज़र भौतिकी (Laser Physics) पर किए उनके अध्ययन के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया जा रहा है। एश्किन को जहाँ ऑप्टिकल ट्वीज़र्स (optical tweezers) तथा बायोलॉजिकिल प्रणालियों में उनके अनुप्रयोग के लिए चुना गया है वहीं मौरू और स्ट्रिकलैण्ड को अत्यधिक शक्तिशाली व बेहद छोटी ऑप्टिकल पल्सेज़ (high-intensity and ultra-short optical pulses) विकसित करने के उनके तरीके के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

वर्ष 2018 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार किसने जीता है?
A. फ्रांसेस एच. एर्नॉल्ड, जॉर्ज पी. स्मिथ और सर ग्रेगरी पी. विंटर
B. जॉर्ज रोबर्ट, जेम्स पी एलिसन और तासुकू होंजो
C. कार्ल सेगन, एडवर्ड विटन और मेक जेमिसन
D. ऑर्थर एश्किन, गेरार्ड मौरू और डोन्ना स्ट्रिकलैण्ड
Answer: A
विस्तार: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़ ने 3 अक्टूबर 2018 को घोषणा की कि वर्ष 2018 के रसायन-शास्त्र के नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Chemistry for 2018) के आधे हिस्से पर फ्रांसेस एच. एर्नॉल्ड (Frances H. Arnold) का अधिकार होगा जबकि शेष आधे भाग पर जॉर्ज पी. स्मिथ (George P. Smith) और सर ग्रेगरी पी. विंटर (Sir Gregory P. Winter) का बराबर-बराबर अधिकार होगा। फ्रांसेस एर्नॉल्ड और जॉर्ज स्मिथ अमेरिकी वैज्ञानिक हैं जबकि सर ग्रेगरी विंटर ब्रिटिश हैं। इन तीनों वैज्ञानिकों ने एंज़ाइम्स की उत्पत्ति तथा उनका सफल अनुप्रयोग मानवता के कल्याण के लिए किया है। उल्लेखनीय है कि ऐसे एंज़ाइम्स का प्रयोग बायो-ईंधन (Bio-fuels) से लेकर फार्मा क्षेत्र जैसे अनेकानेक क्षेत्रों में किया जाता है।

वर्ष 2018 के नोबल शांति पुरस्कार के लिए किस यजीदी दुष्कर्म पीड़िता को संयुक्त रूप से कांगो के डॉ मुकवेगे के साथ चयनित किया गया है?
A. अखिता हसन
B. वलीदा गरिबान
C. नादिया मुराद
D. आसिफा अली
Answer: C
विस्तार: कोंगो (Congo) के महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. डेनिस मुकवेगे (Dr. Denis Mukwege) और इराक (Iraq) के अल्पसंख्यक यज़िदी (Yazidi) समुदाय की मानवाधिकार कार्यकर्ता नादिया मुराद (Nadia Murad) को वर्ष 2018 का नोबेल शांति पुरस्कार (2018 Nobel Peace Prize) संयुक्त रूप से प्रदान किया जायेगा। यह घोषणा नोबेल पुरस्कार समिति ने 5 अक्टूबर 2018 को की। उन्हें यह पुरस्कार युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में हथियार के रूप में यौन हिंसा के उपयोग को समाप्त करने के प्रयास के लिए दिया जा रहा है। इसकी घोषणा नार्वेजियन नोबेल समिति ने की। डेनिस मुक्वेग का जन्म 1 मार्च, 1955 को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो के बुकावू में हुआ था। वे पेशे के एक गायनेकोलाजिस्ट हैं, उन्होंने 1999 बुकावू में पंजी हॉस्पिटल की स्थापना की थी। वे यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं का उपचार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। वे द्वितीय कांगो युद्ध के बाद यौन हिंसा की शिकार हजारों महिलाओं का उपचार कर चुके हैं।

अर्थशास्त्र में 2018 का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया?
A. विलियम नोर्डहाउस और पॉल रोमर
B. डॉ. डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद
C. जॉर्ज रोबर्ट और तासुकू होंजो
D. एडवर्ड विटन और मेक जेमिसन
Answer: A
विस्तार : हाल ही में अमेरिकी अर्थशास्त्रियों विलियम नोर्डहाउस तथा पॉल रोमर ने अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2018 जीता। इन दोनों अर्थशास्त्रियों को 9 मिलियन क्रोनर (लगभग 1.01 मिलियन डॉलर) इनामस्वरूप दिए जायेंगे। इन्हें यह नोबेल पुरस्कार नवोन्मेष और जलवायु परिवर्तन को आर्थिक ग्रोथ के साथ एकीकृत करने के लिए दिया गया है। पिछले वर्ष भी अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड थेलर को दिया गया था। विलियम नोर्डहाउस एक अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं, उनका जन्म 31 मई, 1941 को अमेरिका के न्यू मेक्सिको में अलबकर्क में हुआ था। वे वर्तमान में अमेरिका के येल विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। उन्हें इकनोमिक मॉडलिंग तथा जलवायु परिवर्तन पर उनके कार्य के लिए जाना जाता है। उन्होंने अर्थशास्त्र में 2018 का नोबेल पुरस्कार जलवायु परिवर्तन को दीर्घकाल में समष्टि आर्थिक विश्लेषण से जोड़ने के लिए जीता। पॉल रोमर एक अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं, उन्हें आंतरिक आर्थिक विकास के सिद्धांत के लिए जाना जाता है। वे विश्व बैंक के प्रमुख अर्थशास्त्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे न्यू यॉर्क विश्वविद्यालय के स्टेम स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर हैं।

किस भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपना मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त करने की घोषणा की है?
A. ममता सुब्रमण्यम
B. गीता गोपीनाथ
C. रवि महापात्रा
D. रजनीश सिन्हा
Answer: B
विस्तार: भारतीय मूल की अमेरिकी अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ (Gita Gopinath) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की नई मुख्य अर्थशास्त्री (Chief Economist) होंगी। यह घोषणा आईएमएफ की अध्यक्षा क्रिस्टिन लगार्ड (Christine Lagarde) ने 1 अक्टूबर 2018 को की। वे मौरि ऑब्स्टफेल्ड (Maury Obstfeld) का स्थान लेंगी जिन्होंने जुलाई 2018 में घोषणा की थी कि वे वर्ष 2018 के अंत तक इस पद को छोड़ देंगे। गोपीनाथ वर्तमान में हार्वर्ड विश्वविद्यालय (Harvard University) में अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन की जॉन वांस्त्रा प्रोफेसर हैं। गीता गोपीनाथ भारत में पैदा हुई थी तथा उनकी प्रारंभिक परवरिश भी यहीं हुई थी। दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) से बी.ए. (B.A.) की उपाधि तथा दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (Delhi School of Economics) व वाशिंग्टन विश्वविद्यालय (University of Washington) दोनों संस्थाओं से एम.ए. (M.A.) की उपाधि लेने के बाद उन्होंने वर्ष 2001 में प्रिंस्टन विश्वविद्यालय (Princeton University) से अर्थशास्त्र में ही पी.एचडी. (P.hD.) की उपाधि हासिल की।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment