16 to 20 दिसंबर 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

16 to 20 दिसंबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी दिसंबर 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
16 to 20 दिसंबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
निम्नलिखित में से किसने 17 दिसंबर 2018 को राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ग्रहण की?
A. भैरों सिंह शेखावत
B. अशोक गहलोत
C. सचिन पायलट
D. मनीष पटनायक
Answer: B
विस्तार: कांग्रेस विधायक दल के नेता अशोक गहलोत ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल में 17 दिसंबर 2018 को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

17 दिसम्बर 2018 को किसने मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली?
A. अशोक गेहलोत
B. ज्योतिरादित्य सिंधिया
C. कमल नाथ
D. सचिन पायलट
Answer: C
विस्तार: वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ (Kamal Nath) ने 17 दिसम्बर 2018 को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वे मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस समिति (MPPCC) के अध्यक्ष भी हैं। राज्य की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 17 दिसम्बर 2018 को राजधानी भोपाल में हुए एक भव्य शपथ-ग्रहण समारोह में कमल नाथ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि दिसम्बर 2018 के दौरान हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस (Congress) ने राज्य में पिछले 15 सालों से काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पराजित कर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। राज्य की कुल 230 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस को अधिकतम 114 सीटें हासिल हुई थीं। वहीं सत्ताधारी भाजपा (BJP) को 109 सीटों से संतोष करना पड़ा। 2 सीटें जीतने वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की थी। कमल नाथ ने शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का स्थान लिया जो 29 नवम्बर 2005 से राज्य के मुख्यमंत्री की कमान संभाले हुए थे।

चार्ल्स मिशेल किस देश के प्रधानमंत्री थे ?
A. फ्रांस
B. जर्मनी
C. बेल्जियम
D. जापान
Answer: C
विस्तार: बेल्जियम के प्रधान मंत्री चार्ल्स मिशेल ने प्रवास पर संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक कॉम्पैक्ट के समर्थन पर अपनी सरकार पर दबाव के बीच इस्तीफा दे दिया है। उनके सबसे बड़े गठबंधन सहयोगी राईट-विंग एन-वीए पार्टी के इस मुद्दे पर सरकार छोड़ने के बाद दबाव बढ़ गया था। मिशेल ने यूएन प्रवासन समझौते के समर्थन के कारण पार्टी का समर्थन को खो दिया, यह यूरोपीय विरोधी आप्रवासन दलों के लिए एक कारण है। बेल्जियम का सरकार के बिना सबसे लंबे समय तक रहने का आधुनिक यूरोपीय रिकॉर्ड है, जो 2010-2011 तक 541 दिनों का था।

निम्नलिखित में से किस भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने इतिहास में पहली बार बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर ख़िताब जीता?
A. ज्वाला गुट्टा
B. साइना नेहवाल
C. सानिया मिर्ज़ा
D. पीवी सिंधु
Answer: D
विस्तार: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।.... Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment