21 to 25 दिसंबर 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

21 to 25 दिसंबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी दिसंबर 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21 to 25 दिसंबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
चेंजिंग इंडिया पुस्तक के लेखक कौन है?
A. नरेंद्र मोदी
B. राजनाथ सिंह
C. मनमोहन सिंह
D. सुषमा स्वराज
Answer: C
विस्तार: पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में "चेंजिंग इंडिया" नामक अपनी पुस्तक का अनावरण किया। पुस्तक में, कांग्रेसी नेता ने अर्थशास्त्री से राजनेता तक की अपनी यात्रा का वर्णन किया है और अपने जीवन से उपाख्यानों को साझा किया है।

निम्न में से किस देश ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को हराकर पहली बार विश्व हॉकी कप 2018 का खिताब जीता?
A. बेल्जियम
B. चीन
C. रूस
D. नेपाल
Answer: A
विस्तार: बेल्जियम ने 16 दिसंबर 2018 को हॉकी विश्व कप 2018 के फाइनल में इतिहास रच दिया। ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए फाइल में बेल्जियम ने शूटआउट में नीदरलैंड को 3-2 से हराकर हॉकी विश्व कप 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया।

अंग्रेजी के प्रतिष्ठित किस साहित्यकार को वर्ष 2018 के लिए 54वां ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है?
A. अमिताव घोष
B. राहुल सचदेवा
C. गोविंद शर्मा
D. पीयूष गुलेरी
Answer: A
विस्तार: प्रख्यात अंग्रेजी कथाकार अमिताव घोष (Amitav Ghosh) को इस वर्ष का ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith Award) प्रदान किया जायेगा। यह घोषणा भारतीय ज्ञानपीठ के पुरस्कार चयन बोर्ड की 14 दिसम्बर 2018 को हुई बैठक में की गई जिसकी अध्यक्षता सुप्रसिद्ध उपन्यासकार तथा ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता प्रतिभा रे (Pratibha Ray) ने की।अमिताव घोष वर्तमान के चोटी के कथाकार हैं तथा उन्हें अपनी कुछ बेहद लोकप्रिय उपन्यास श्रृंखलाओं के लिए जाना जाता है जैसे Shadow Lines, The Glass Palace, The Hungry Tide और Ibis त्रयी (Ibis Trilogy) - Sea of Poppies, River of Smoke तथा Flood of Fire। इस त्रयी श्रृंखला में ईस्ट इण्डिया कम्पनी के नियंत्रण में आने वाले भारत तथा चीन के मध्य होने वाले अफीम व्यापार के बारे में उल्लेख किया गया है। ज्ञानपीठ पुरस्कार को भारत के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार होने का रुतबा हासिल है तथा साहित्य को अद्वितीय योगदान के लिए दिए जाने वाले इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली कुल 58 में से कुछ प्रमुख हस्तियों में शामिल हैं - कृष्णा सोबती, श्रीलाल शुक्ल, निर्मल वर्मा, गिरीश कर्नाड, महाश्वेता देवी, अमृता प्रीतम और यू.आर. अनंथमूर्ति।

मंजू मेहता का सम्बन्ध किस क्षेत्र से है?
A. संगीत
B. राजनीति
C. खेल
D. विज्ञान
Answer: A
विस्तार: प्रसिद्ध सितार वादक मंजू मेहता को संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2018 के लिए 'तानसेन सम्मान' से सम्मानित किया गया है. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने तानसेन संगीत समारोह के उद्घाटन समारोह में 74 वर्षीय मेहता को पुरस्कार प्रदान किया। 'राजा मानसिंह तोमर सम्मान' को 2017 के लिए वाराणसी में संकट मोचन प्रतिष्ठान और नई दिल्ली के नटरंग प्रतिष्ठान को 2018 दिया गया.यह पुरस्कार अच्छे संगीत के पोषण के लिए संस्थानों को दिया जाता है। Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment