13, 14 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

13, 14 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी फरवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
13, 14 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
कोबरा गोल्ड सैन्य अभ्यास 2019 कहाँ हुआ?
A. चीन
B. थाईलैंड
C. भारत
D. म्यंमार
Answer: B
विस्तार : अमेरिका और थाईलैंड इस वर्ष कोबरा गोल्ड नामक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास का आयोजन कर रहे हैं। इस युद्ध अभ्यास का आयोजन थाईलैंड के उत्तर में फित्सानुलोक प्रांत में किया जा रहा है। इसमें 29 देशों से लगभग 10,000 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा बहुराष्ट्रीय युद्ध अभ्यास है, इसका आयोजन प्रत्येक वर्ष थाईलैंड में किया जाता है। पहली बार इस युद्ध अभ्यास का आयोजन 1982 में किया गया था। अमेरिका और थाईलैंड की इस पहल का उद्देश्य सशस्त्र सेनाओं के बीच समन्वय को बढ़ावा देना है। भारत 2016 में पहली बार इस युद्ध अभ्यास में शामिल हुआ था जबकि चीन इस युद्ध अभ्यास में पहली बार 2015 में शामिल हुआ था।

हाल ही में किस राज्यसभा द्वारा पारित किये गये संशोधन विधेयकों के अनुसार अब पंचायतीराज और स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है?
A. उत्तर प्रदेश
B. हरियाणा
C. राजस्थान
D. मध्य प्रदेश
Answer: C
विस्तार : राजस्थान विधानसभा में हाल ही में पंचायतीराज संशोधन विधेयक और नगरपालिका संशोधन विधेयक पारित कर दिए गए। इन संशोधन विधेयकों के अनुसार अब पंचायतीराज और स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है।

विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है?
A. 10 फरवरी
B. 11 फरवरी
C. 12 फरवरी
D. 13 फरवरी
Answer: D
विस्तार : 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मनोरंजन, सूचना तथा संचार माध्यम के रूप में रेडियो के महत्व को रेखांकित करना है। इस अवसर पर यूनेस्को प्रसारकों, संगठनों तथा समुदायों के साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता है। इस वर्ष विश्व रेडियो दिवस की थीम “वार्ता, सहिष्णुता तथा शान्ति” है। रेडियो मनोरंजन, सूचना तथा संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, यह सूचना के माध्यम के रूप में लोगों के सशक्तिकरण का कार्य भी करता है। यूनेस्को ने 2011 में 36वीं महासभा में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। .. Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment