26 to 28 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

26 to 28 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी फरवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
26 to 28 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
दिल्ली सरकार द्वारा वर्ष 2019-20 के बजट के लिए शिक्षा को कितना प्रतिशत राशि आवंटित की गई है?
A. 26%
B. 30%
C. 35%
D. 42%
Answer: A
विस्तार:  दिल्ली सरकार ने 26 फरवरी 2019 को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कुल 60,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। वर्ष 2019-20 के लिए शिक्षा को कुल बजट का 26 प्रतिशत आवंटित किया गया है।

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के किस स्थान पर 26 फ़रवरी को हवाई हमला किया है?
A. बालाकोट
B. लाहौर
C. एटबबाद
D. रावलपिंडी
Answer: A
विस्तार:  भारतीय वायुसेना 26 फरवरी की सुबह लगभग 3:30 पर पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस कारवाई के लिए भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों का उपयोग किया गया। इस करवाई में भारतीय वायुसेना ने 1000 किलोग्राम विस्फोटक का उपयोग किया। इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने का अनुमान लगाया गया है। अभी तक हताहत हुए आतंकवादियों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में CRPF के जवानों पर आतंकी हमला किया गया, इस हमले में CRPF के 42 जवान शहीद हुए। इस हमले की ज़िम्मेदारी इस्लामिक चरमपंथी संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने ली थी।

भारत के सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने दिल्ली में जारी शूटिंग विश्व कप में कितने मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट का स्वर्ण पदक जीत लिया?
A. 50 मीटर
B. 30 मीटर
C. 10 मीटर
D. 100 मीटर
Answer: C
विस्तार:  भारत के सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने 27 फरवरी 2019 को दिल्ली में जारी शूटिंग विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट का स्वर्ण पदक जीत लिया। सौरभ-मनु की जोड़ी ने 483.4 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।  मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। यह पदक उन्होंने नई दिल्ली में जारी  ISSF विश्व कप में जीता। इस इवेंट में चीन ने स्वर्ण पदक तथा दक्षिण कोरिया ने कांस्य पदक जीता। सौरभ चौधरी उत्तर प्रदेश में मेरठ के कलिना गाँव के निवासी हैं, उनके पिताजी किसान हैं। सौरभ ने 15 वर्ष की आयु में मेरठ में शूटिंग की शुरुआत की। 2018 के एशियाई खेलों के लिए उन्होंने सीनियर शूटरों के साथ अभ्यास किया। जून 2018 में जर्मनी में उन्होंने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता था। दिसम्बर, 2017 में उन्होंने 10वें युवा ओलिंपिक क्वालिफिकेशन में स्वर्ण पदक जीता था।

कौनसी भारतीय कंपनी हाल ही में विश्व की सबसे नैतिक कंपनियों में शामिल हुई है?
A. अडानी एंटरप्राइज
B. रिलायंस जिओ
C. टाटा स्टील
D. रिलायंस पावर
Answer: C
विस्तार:  हाल ही में टाटा स्टील विश्व की सबसे नैतिक कंपनियों की सूची में शामिल हुई। एथीस्फीयर इंस्टिट्यूट द्वारा किये गये अध्ययन में टाटा स्टील को सबसे नैतिक कंपनियों की सूची में शामिल किया गया। टाटा स्टील “धातु, खनिज तथा खनन” उद्योग से इस सूची में शामिल होने वाले कंपनियों में से एक है। नैतिक कंपनियों का चयन करने के लिए कंपनियों को मूल्यांकन कई पैमानों पर किया जाता है। इसमें नेतृत्व व प्रतिष्ठा, नैतिकता कार्यक्रम अनुपालन, नैतिकता संस्कृति, कॉर्पोरेट तथा नागरिक ज़िम्मेदारी तथा प्रशासन के आधार पर कंपनियों का मूल्यांकन किया जाता है।.. Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment