1, 2 मार्च 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

1, 2 मार्च 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मार्च 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
1, 2 मार्च 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) में 1 मार्च 2019 को भारत से किसने प्रतिनिधित्व किया?
A. राजनाथ सिंह
B. नरेंद्र मोदी
C. सुषमा स्वराज
D. स्मृति ईरानी
Answer: C
विस्तार: भारत को एक बड़ी कूटनीतिक सफलता उस समय प्राप्त हुई जब भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 1 मार्च 2019 को इस्लामिक सहयोग संगठन (Organisation of Islamic Cooperation - OIC) के वर्ष 2019 के शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में अबू धाबी (Abu Dhabi) में भाग लिया। इस बैठक में उन्हें विशेष मेहमान के तौर पर बुलाया गया था। यह संगठन 57 इस्लामिक देशों का प्रभावशाली गठबन्धन है तथा भारत इसकी किसी बैठक में पहली बार शामिल हुआ था। उल्लेखनीय है कि भारत को 1969 के सत्र में बुलाया गया था लेकिन पाकिस्तान ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए यह बुलावा निरस्त करवा दिया था। हालांकि इस बार पाकिस्तान ने भारत के भाग लेने के चलते इस बार के सत्र का बहिष्कार किया।

केंद्र सरकार ने हरियाणा के किस स्थान पर एम्स की स्थापना को मंज़ूरी दी है?
A. राजपुरा
B. मनेठी
C. पानीपत
D. कुरुक्षेत्र
Answer: B
विस्तार: हाल ही में कैबिनेट ने हरियाणा के मनेठी में एम्स की स्थापना को मंज़ूरी दी। देश के 22वें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की स्थापना हरियाणा के रेवाड़ी में मनेठी गाँव में की जायेगी। इसके लिए 220 एकड़ की भूमि भी चिन्हित की गयी है। इसका ज़िक्र बजट भाषण के दौरान अंतरिम वित्त मंत्री पियूष गोयल ने किया। इस दौरान पियूष गोयल ने कहा की देश में कुल 21 एम्स हैं, इनमे से 14 एम्स की घोषणा 2014 के बाद की गयी है। प्रत्येक नए एम्स में MBBS सीटें तथा बी.एससी (नर्सिंग) सीटें जोड़ी जाएँगी। इन नए एम्स में कई सुपर स्पेशलिटी डिपार्टमेंट भी होंगे।

निम्नलिखित में से किसे हाल ही में शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया गया है?
A. डॉ. अनुपम जोशी
B. डॉ. वी एस मोईली
C. डॉ. ऋषिकेश नारायण
D. डॉ. के के रंगास्वामी
Answer: C
विस्तार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एम्स बंगलुरु के डॉ. ऋषिकेश नारायण, टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फंडामेंटल रिसर्च के डॉ अमलेंदु कृष्णा समेत 11 वैज्ञानिकों को शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया गया।

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर लॉन्च की गई योजना का क्या नाम है?
A. MARS
B. KRISTEL
C. GOLD
D. STARS
Answer: D
विस्तार: केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने STARS योजना लांच की, इस योजना को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (28 फरवरी) के अवसर पर लांच किया गया है। STARS का पूरा नाम  Scheme for Translational and Advanced Research in Science है, इसका उद्देश्य वैज्ञानिक शोध प्रोजेक्ट के लिए फण्ड प्रदान करना है।... Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

2 comments: