26 to 31 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स in HINDI

26 to 31 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जुलाई 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
26 to 31 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
निम्नलिखित में से किस भारतीय को अभूतपूर्व समाजसेवी कार्य के लिए रमन मैग्सेसे पुरस्कार हेतु चुना गया?
A. नरेंद्र मोदी
B. अर्जुन पाल सिंह
C. कैलाश सत्यार्थी
D. सोनम वांगचुक
Answer: D
विस्तार : भारत के सोनम वांगचुक और भारत वाटनानी को इस बार रैमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वांगचुक ने शिक्षा, संस्कृति और पर्यावरण के जरिए सामुदायिक प्रगति के लिए बेहतरीन काम किया है और इसी के लिए उन्हें एशिया के नोबल प्राइज कहे जाने वाले मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं वाटनानी को हजारों मांसिक रूप से बीमार और गरीब लोगों को उनके परिवारों से मिलाने के नेक कार्य के लिए ये अवार्ड दिया जाएगा। मैग्सेसे अवार्ड की शुरुआत 1957 में फिलीपींस के राष्ट्रपति की एक प्लेन क्रैश में हुई मौत के बाद शुरू किया गया था। अवार्ड 31 अगस्त को मनीला में दिए जाएंगे।

कौनसी कंपनी विप्रो को पछाड़ कर भारत की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कम्पनी बन गई है?
A. HCL Technologies
B. Hexaware
C. MindTree
D. Tech Mahindra
Answer: A
विस्तार: शिव नदार (Shiv Nadar) के नेतृत्व वाली कम्पनी एचसीएल टैक्नोलॉजीज़ लिमिटेड (HCL Technologies Ltd) 30 जून 2018 को समाप्त हुई तिमाही में अज़ीम प्रेमजी (Azim Premji) के नेतृत्व वाली कम्पनी विप्रो लिमिटेड (Wipro Limited) को पीछे छोड़कर भारत की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कम्पनी बन गई है। यह भारत के लगभग 167 अरब डॉलर मूल्य वाले आईटी आउटसोर्सिंग उद्योग में पिछले 6 साल में होने वाला पहला बड़ा बदलाव है। पहले और दूसरे स्थान पर क्रमश: टीसीएस (TCS) और इन्फोसिस (Infosys) हैं। एचसीएल द्वारा 27 जुलाई 2018 को जारी परिणामों के अनुसार 30 जून 2018 को समाप्त हुई तिमाही में कम्पनी का राजस्व 0.8% बढ़कर 2.05 अरब डॉलर रहा। इसी समान समयावधि में विप्रो का कुल राजस्व 1.7% गिरकर 2.03 अरब डॉलर रहा।  उल्लेखनीय है कि एचसीएल की प्रगति के पीछे विप्रो के प्रदर्शन में कमी तथा उसके द्वारा कम्पनियों के अधिग्रहण पर अधिक ध्यान देने की रणनीति का बड़ा योगदान रहा है।

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मध्य बैठक कहाँ पर आयोजित की गई है?
A. मास्को
B. न्यूयोर्क
C. हेलसिंकी
D. लंदन
Answer: C
विस्तार : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मध्य बैठक फ़िनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में आयोजित की गई है। फ़िनलैंड में यह बैठक इसलिए आयोजित की गई क्योंकि फ़िनलैंड नाटो का सदस्य नहीं है। वर्ष 1995 में फिनलैंड यूरोपिय संघ में शामिल हुआ था, पर सैन्य गठबंधन का हिस्सा नहीं बना था। इसलिए दोनों देशों के लिए हेलसिंकी एक निष्पक्ष जगह है।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

21 to 25 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स in HINDI

21 to 25 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जुलाई 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21 to 25 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
विम्बल्डन 2018 का महिला एकल ख़िताब किसने जीता है?
A. सेरेना विलियम्स
B. एंजेलीक कर्बर
C. किकी बेर्ट्रन
D. वीनस विलियम्स
Answer: B
विस्तार: विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स का खिताब जर्मनी की एंजलिक कर्बर ने जीता है। कर्बर ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में अमेरिका की सेरेना विलियम्स को 6-3, 6-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है। यह कर्बर का तीसरा ग्रैंड स्लैम ख़िताब है।  वे इससे पहले वर्ष 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन का महिला एकल खिताब जीत चुकी हैं।

वर्ष 2018 के पब्लिक अफेयर्स इण्डेक्स (PAI) में सर्वोच्च स्थान किस राज्य को मिला है?
A. गुजरात
B. बिहार
C. केरल
D. मध्यप्रदेश
Answer: C
विस्तार: बंगलूरु (Bengaluru) स्थित विचार मंच (think tank) पब्लिक अफेयर्स सेण्टर (PAC) द्वारा 21 जुलाई 2018 को जारी 2018 के पब्लिक अफेयर्स इण्डेक्स (Public Affairs Index - PAI) में केरल (Kerala) को बड़े राज्यो में एक बार फिर पहला स्थान मिला है। इसके साथ ही यह राज्य 2016 से लगातार तीसरी बार भारत का सर्वश्रेष्ठ शासित राज्य बनकर सामने आया है। इस सूचकांक में केरल के बाद क्रमश: तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और गुजरात का स्थान है जबकि मध्य प्रदेश, झारखण्ड और बिहार सबसे खराब शासित राज्य के रूप में सामने आए हैं। यदि छोटे राज्यों (2 करोड़ से कम जनसंख्या) की बात की जाय तो हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) इनमें सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। इसके बाद क्रमश: गोवा, मिज़ोरम, सिक्किम और त्रिपुरा का स्थान है। वहीं छोटे राज्यों में नगालैण्ड, मणिपुर और मेघालय सबसे पीछे हैं। उल्लेखनीय है कि पब्लिक अफेयर्स इण्डेक्स को वर्ष 2016 से प्रतिवर्ष जारी किया जा रहा है तथा इसमें राज्यों के शासन का मूल्यांकन करने के लिए और राज्यों की सामाजिक व आर्थिक प्रगति का पता लगाने के लिए एक आंकड़ा-आधारित ढांचे का अनुप्रयोग किया जाता है। जहाँ तक पब्लिक अफेयर्स सेण्टर (PAC) की बात है तो इसकी स्थापना 1994 में सुप्रसिद्ध भारतीय अर्थशास्त्री और अनुसंधानकर्ता स्वर्गीय सेम्युअल पॉल (Samuel Paul) ने की थी।

केंद्र सरकार ने 26 जुलाई 2018 को वोडाफोन इंडिया और किस मोबाइल नेटवर्क कंपनी के प्रस्तासवित विलय को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है?
A. एयरटेल
B. एयरसेल
C. टाटा डोकोमो
D. आइडिया सेल्युलर
Answer: D
विस्तार : केंद्र सरकार ने 26 जुलाई 2018 को वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युबलर के प्रस्तालवित विलय को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

16 to 20 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स in HINDI

16 to 20 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जुलाई 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
16 to 20 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
फीफा विश्व कप 2018 का गोल्डन बूट पुरस्कार किस खिलाड़ी को दिया गया?
A. हैरी केन
B. ग्रीज़मैन
C. लियोनल मेसी
D. रोनाल्डो
Answer: A
विस्तार : फीफा विश्व कप 2018 का गोल्डन बूट पुरस्कार हैरी केन को दिया गया। उन्‍होंने 6 गोल के साथ गोल्‍डन बूट हासिल किया. फ्रांस के एमबापे को यंग प्‍लेयर अवार्ड मिला। फुटबॉल के इस महासमर के शुरू होने से पहले इंग्लैंड को बड़ा दावेदार नहीं माना जा रहा था, लेकिन केन ने अपने प्रदर्शन से टीम का मनोबल बढ़ाने के साथ सेमीफाइनल में भी पहुंचाया। केन फुटबॉल विश्व कप में गोल्डन बूट जीतने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी है। इससे पहले 1986 में मैक्सिको में हुए विश्व कप में गैरी लिनाकर ने गोल्डन बूट जीता था। लिनाकर ने भी छह गोल किए थे।

15 जुलाई 2018 को सम्पन्न हुए फीफा विश्व कप में कौन सा देश तीसरे स्थान पर रहा?
A. ब्राज़ील
B. इंग्लैंड
C. बेल्जियम
D. मिश्र
Answer: C
विस्तार: फीफा विश्व कप 2018 में तीसरा स्थान तय करने के लिए सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों देशों बेल्जियम (Belgium) और इंग्लैण्ड (England) के बीच वर्गीकरण मुकाबला (classification match) 14 जुलाई 2018 को हुआ। इसमें बेल्जियम ने लगभग एकतरफा तरीके से इंग्लैण्ड को 200 से हरा कर इस विश्व कप में तीसरा स्थान हासिल करने में सफलता हासिल की। यह बेल्जियम का फीफा विश्व कप का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। वहीं 1966 में विश्व कप जीतने वाली इंग्लैण्ड ने 1990 के बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया।

2-दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2018 का आयोजन 25 से 27 जुलाई 2018 के बीच कहाँ हुआ?
A. लंदन
B. जोहानसबर्ग
C. दिल्ली
D. संघाई
Answer: B
विस्तार: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के प्रमुख शहर जोहानसबर्ग (Johannesburg) में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2018 (2018 BRICS Summit) का आयोजन 25 से 27 जुलाई 2018 के बीच किया गया। यह इस 5-सदस्यीय संगठन का दसवाँ शिखर सम्मेलन था। सम्मेलन में पाँचों सदस्य देशों – ब्राज़ील (Brazil), रूस (Russia), भारत (India), चीन (China) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के राष्ट्राध्यक्षों/सरकार के प्रमुखों ने भाग लिया। भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने किया। यह दूसरा मौका था जब ब्रिक्स के शिखर सम्मेलन का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया हो। इससे पूर्व यहाँ डरबन (Durban) में वर्ष 2013 का शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन का थीम था "अफ्रीका में ब्रिक्स" (“BRICS in Africa”)। इस थीम को ध्यान में रखते हुए सम्मेलन में अंगोला, नामीबिया, गेबॉन, यूगाण्डा, टोगो, सेनेगल और रवाण्डा जैसे कुछ अफ्रीकी देशों को अतिथि राष्ट्रों के रूप में शामिल किया गया। वहीं जी20 (G20) संगठन के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति मॉरीसियो माकरी (Argentinian President Mauricio Macri) ने भी सम्मेलन में शिरकत की।  ब्रिक्स (BRICS) पाँच सबसे बड़ी उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं का संगठन है जिसकी स्थापना वर्ष 2009 में की गई थी। इन 5 देशों - ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका की सम्मिलित जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 40% है तथा इनकी विकास दर जी7 (G7) समूह में शामिल 7 विकसित देशों की विकास दर से काफी अधिक है।

विम्बल्डन 2018 का पुरुष एकल ख़िताब किसने जीता है?
A. नोवाक जोकोविच
B. रोजर फेडरर
C. केविन एण्डरसन
D. एंडी मरे
Answer: A
विस्तार: सर्बिया (Serbia) के नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने 15 जुलाई 2018 को विम्बल्डन 2018 के पुरुष एकल के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के केविन एण्डरसन (Kevin Anderson) को 6-2, 6-2, 7-6 (7-3) से पराजित कर अपने करियर का चौथा विम्बल्डन एकल खिताब जीतने में सफलता प्राप्त की।  यह उनके करियर का कुल 13वाँ ग्राण्ड स्लैम खिताब है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जोकोविच ने 2016 में फ्रेंच ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता था। वर्ष 2017 में वे कोई प्रमुख खिताब नहीं जीत पाए थे।  वे टेनिस ग्राण्ड स्लैम खिताब जीतने वाले सर्वकालीन महान खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनके आगे सिर्फ रोजर फेडरर (20 खिताब), राफेल नडाल (17 खिताब) और पीट सैम्प्रास (14 खिताब) हैं। उन्होंने रॉय इमरसन (Roy Emerson) को पीछे छोड़ दिया है।

विम्बल्डन 2018 का महिला एकल ख़िताब किसने जीता है?
A. सेरेना विलियम्स
B. एंजेलीक कर्बर
C. किकी बेर्ट्रन
D. वीनस विलियम्स
Answer: B
विस्तार: विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स का खिताब जर्मनी की एंजलिक कर्बर ने जीता है। कर्बर ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में अमेरिका की सेरेना विलियम्स को 6-3, 6-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है। यह कर्बर का तीसरा ग्रैंड स्लैम ख़िताब है।  वे इससे पहले वर्ष 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन का महिला एकल खिताब जीत चुकी हैं।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

11 to 15 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स in HINDI

11 to 15 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जुलाई 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
11 to 15 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
हाल ही में किस राज्य में यहूदियों को धार्मिक अल्पसंख्यक दर्जा प्रदान किया गया?
A. तमिलनाडु
B. केरल
C. गुजरात
D. सिक्किम
Answer: C
विस्तार: गुजरात (Gujarat) राज्य सरकार ने 10 जुलाई 2018 को राज्य के यहूदी (Jews) नागरिकों को अल्पसंख्यक दर्जा (minority status) प्रदान करने की घोषणा कर दी। यह राज्य यहूदियों को अल्पसंख्यक दर्जा प्रदान करने वाला भारत का तीसरा राज्य बन गया। यह दर्जा प्रदान करने वाले भारत के अन्य दो राज्य हैं महाराष्ट्र (Maharashtra) और पश्चिम बंगाल (West Bengal)। गुजरात में यहूदियों को अल्पसंख्यकों का दर्जा मिलने से इस समुदाय के लोगों को राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का लाभ मिलेगा। गुजरात में यहूदियों की संख्या मात्र 170 के आसपास है तथा इनमें से अधिकतर राज्य के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद (Ahmedabad) में निवास करते हैं। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने कुल 6 समुदायों को अल्पसंख्यक दर्जा प्रदान किया है, जो हैं - मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, सिख, पारसी और जैन।

विश्व बैंक की हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत किस देश को पीछे छोड़कर विश्व की छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है?
A. चीन
B. जर्मनी
C. फ्रांस
D. रूस
Answer: C
विस्तार: विश्व बैंक द्वारा 10 जुलाई 2018 को जारी वर्ष 2017 के संशोधित सकल घरेलू उत्पाद सम्बन्धी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017 के दौरान भारत (India) का सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product - GDP) 2.597 ट्रिलियन डॉलर ($2.597 trillion) रहा जबकि इसी समयावधि में दुनिया की छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था फ्रांस (France) का सकल घरेलू उत्पाद 2.582 ट्रिलियन डॉलर ($2.582 trillion) रहा। इस प्रकार भारत फ्रांस को पीछे छोड़कर दुनिया की छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (World’s sixth largest economy) बन गया है। विश्व बैंक के आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि जुलाई 2017 के बाद से भारतीय अर्थव्यवस्था ने जोरदार छलांग लगाई है। इससे पूर्व विमुद्रीकरण (Demonetization) तथा जीएसटी (GST) लागू किए जाने के कारण अर्थव्यवस्था के सामने अड़चने सामने आई थीं लेकिन बाद में अर्थव्यवस्था इन झटकों से उबर चुकी है। माना जा रहा है कि भारत जल्द ब्रिटेन (Britain) को पछाड़कर दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। वर्ष 2017 के अंत तक ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 2.622 ट्रिलियन डॉलर ($2.622 trillion) था। वहीं अमेरिका (US) दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जबकि इसके बाद क्रमश: चीन (China), जापान (Japan) और जर्मनी (Germany) का स्थान है।

हाल ही में किस कम्पनी ने भारत में पहली बार इंटरनेट टेलीफोनी सेवा आरंभ की?
A. वोडाफ़ोन
B. आईडिया
C. जियो
D. बीएसएनएल
Answer: C
विस्तार : सरकारी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ‘टेलीफोनी सेवा’ शुरू की है। बीएसएनएल भारत में यह सेवा शुरू करने वाली पहली कंपनी है। बीएसएनएल के उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर ‘एसआईपी क्लाइंट’ नामक एप्प डाउनलोड कर अपने डिवाइस से इंटरनेट कॉलिंग कर सकेंगे। इस सेवा के इस्तेमाल के लिए किसी सिम कार्ड या मोबाइल नेटवर्क की जरूरत नहीं होगी| यह एप्प वीडियो कॉलिंग और कांफ्रेंस कॉलिंग को भी सपोर्ट करता है। कॉलिंग के लिए इंटरनेट कनेक्शन बीएसएनएल का होना जरूरी नहीं है।

भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) के नए मुख्यालय भवन का नाम क्या रखा गया है?
A. नवकार भवन
B. धरोहर भवन
C. पुरातन भवन
D. पंडित दीनदयाल भवन
Answer: B
विस्तार: "धरोहर भवन" (“Dharohar Bhawan”) भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) के उस नए मुख्यालय भवन को दिया गया नाम जो नई दिल्ली के 24, तिलक मार्ग पर बनवाया गया है तथा जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जुलाई 2018 को किया। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया जैसे कार्यकुशल विद्युत प्रणाली तथा रेनवाटर हार्वेस्टिंग सुविधा। इसमें भारतीय पुरातत्त्व से जुड़े तमाम स्थलों जैसे अजंता व एलोरा के सुंदर पोर्टफोलियो बनवाए गए हैं। धरोहर भवन में केन्द्रीय पुरातत्त्व पुस्तकालय (Central Archaeological Library) भी स्थापित किया गया है जिसमें लगभग 1.5 लाख पुस्तकें और पत्रिकाओं को रखा गया है। इसके अलावा इसमें भारत और विश्व के तमाम पुरातात्त्विक धरोहरों की जानकारी को समाहित किया गया है।

फीफा विश्व कप 2018 का ख़िताब निम्नलिखित में से किस टीम ने जीता?
A. क्रोएशिया
B. जर्मनी
C. बेल्जियम
D. फ्रांस
Answer: D
विस्तार : फीफा विश्व कप के फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया और फ्रांस के मैच में फ्रांस 4-2 से क्रोएशिया को हरा दिया। फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रोएशिया को 4-2 से हराया। फ्रांस का यह दूसरा खिताब है। इससे पहले फ्रांस 1998 में विश्व चैंपयिन बना था।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

6 to 10 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स in HINDI

6 to 10 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जुलाई 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
6 to 10 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
मलेशिया ओपन खिताब-2018 में पुरुष एकल ख़िताब निम्न में से किसने जीता?
A. ली चोंग वी
B. वान-हो सन
C. लिन डान
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: A
विस्तार : मलेशियाई दिग्गज ली चोंग वेई ने जापान के युवा शटलर केंटो मोमोटा को 21-17, 23-21 से हराकर रिकार्ड 12वीं बार मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता।  स्थानीय खिलाड़ी ने शुरू से ही आक्रामक रणनीति अपनायी और उदीयमान स्टार मोमोटा को सीधे गेम में हराया। महिला एकल के फाइनल में ताइवान की शीर्ष वरीयता प्राप्त ताइ जु यिंग ने चीन की ही बिंगजियाओ को 22-20, 21-11 से हराकर खिताब जीता।

किस भारतीय खिलाड़ी को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है?
A. महेंद्र सिंह धोनी
B. सचिन तेंदुलकर
C. राहुल द्रविड़
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: C
विस्तार : पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिंकी पोंटिंग को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। क्रिकेट की दुनिया में 'द वॉल' (दीवार) के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है। 45 साल के द्रविड़ इस प्रतिष्ठित सूची में जगह पाने वाले पांचवें भारतीय हैं। 2018 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (1995-2012) के अलावा इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर क्लेयर टेलर (1998-2011) को भी 'हॉल ऑफ फेम' में जगह मिली है।

भारत के किस शहर में एक "गेमिंग विश्वविद्यालय" स्थापित करने के लिए यूनेस्को  ने जुलाई 2018 के दौरान एक समझौता किया?
A. अहमदाबाद
B. विशाखापट्टनम
C. जयपुर
D. चेन्नई
Answer: B
विस्तार: आन्ध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के प्रमुख शहर विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में अंतर्राष्ट्रीय गेमिंग एण्ड डिज़िटल लर्निंग हब - 'International Gaming and Digital Learning Hub' (डिज़ाइन यूनीवर्सिटी ऑफ गेमिंग - 'Design University for Gaming') स्थापित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को - UNESCO) ने आन्ध्र प्रदेश आर्थिक विकास बोर्ड (Andhra Pradesh Economic Development Board - APEDB) के साथ एक समझौता 4 जुलाई 2018 को हस्ताक्षरित किया।  इस संस्थान को स्थापित करने के लिए यूनेस्को के प्रतिनिधिमण्डल ने आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू से विशाखापट्टनम शहर में 100 एकड़ भूमि आवंटित करने का आग्रह किया है। इस सम्बन्ध में UNESCO का दृष्टिकोण है कि भविष्य में गेमिंग प्रौद्यौगिकी आय का एक प्रमुख जरिया बनकर उभरेगा तथा दुनिया की कुछ दिग्गज आईटी कम्पनियाँ जैसे यूबीसॉफ्ट, सैमसंग और माइक्रोसॉफ्ट हैदराबाद में अपने गेमिंग केन्द्र बनाने की इच्छुक हैं।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने किस केंद्र शासित प्रदेश को कहा कि इसे पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता?
A. दिल्ली
B. चंडीगढ़
C. पुडुचेरी
D. दीव एवं दमन
Answer: A
विस्तार : दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के मध्य चली आ रही बहस पर 04 जुलाई 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय सुनाया कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

1 to 5 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स in HINDI

1 to 5 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जुलाई 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
1 to 5 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी

जीएसटी दिवस के रूप में निम्न में से किस दिन को नामित किया गया?
A. 1 जून
B. 1 जुलाई
C. 2 नवंबर
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: B
विस्तार : देश में जीएसटी लागू होने के एक साल पूरे होने पर केंद्र सरकार 1 जुलाई 2018 को 'जीएसटी दिवस' के रूप में मनाएगी। पिछले साल एक जुलाई को GST  (गुड्स एवं सर्विसेज टैक्स) को लागू किया गया था। भारतीय कर सुधार की दिशा में यह सबसे बड़ा कदम था. जीएसटी लागू करने का मकसद एक देश- एक कर (वन नेशन, वन टैक्स) प्रणाली है।

पेमेण्ट्स काउंसिल ऑफ इण्डिया (PCI) के नए अध्यक्ष  कौन है?
A. रजत पटेल
B. विश्वास पटेल
C. राजेश रंजन
D. राजेश कुमार
Answer: B
विस्तार : विश्वास पटेल (Vishwas Patel), जोकि इन्फीबीम एवेन्यूज़ (Infibeam Avenues) के निदेशक (Director) हैं, ने 2 जुलाई 2018 को पेमेण्ट्स काउंसिल ऑफ इण्डिया (Payments Council of India - PCI) के नए अध्यक्ष (Chairman) का पदभार संभाला। PCI भारत में भुगतान (payments) तथा निपटारा (settlement) प्रणाली में संलिप्त कम्पनियों की शीर्ष संस्था है। पटेल वर्ष 2013 से ही इस संस्था से जुड़े हुए हैं जब इसकी स्थापना की गई थी। वे अभी तक संस्था के उपाध्यक्ष थे जबकि अभी तक अध्यक्ष का पद संभाल रहे नवीन सूर्या (Naveen Surya) को संस्था का मानद अध्यक्ष (Chairman Emeritus) बनाया गया है।

प्रधानमंत्री के सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मातृ मृत्यु दर को कम करने हेतु किस राज्य सरकार को सम्मानित किया गया है?
A. बिहार
B. झारखण्ड
C. मध्य प्रदेश
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: C
विस्तार : प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रधानमंत्री के सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मातृ मृत्यु दर को कम करने के मध्य प्रदेश राज्य सरकार को सम्मानित किया गया है।

हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'कन्या वन समृद्धि योजना' नामक नई योजना की घोषणा की है?
A. महाराष्ट्र
B. मध्य प्रदेश
C. बिहार
D. पंजाब
Answer: A
विस्तार : महाराष्ट्र सरकार ने 'कन्या वन समृद्धि योजना' नामक एक नई योजना की घोषणा की है, जिसमें बेटी जन्म लेनें पर किसान परिवार को वृक्षारोपण के लिए 10 पौधे मुफ्त दिए जाएंगे।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

जुलाई 2018 July 2018 Current Affairs in Hindi

समसामयिकी (Current Affairs in Hindi July 20181 से 31 जुलाई 2018 बहुविकल्पीय प्रश्न :  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) जुलाई 2018 महीने के बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates with Multiple Choice Questions (MCQs) by www.Samsamyiki.com. आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं: 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://goo.gl/kqR71x 

समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 जुलाई 2018:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK