26 to 31 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

26 to 31 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
26 to 31 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
भारतीय क्रिकेट टीम के किस कप्तान ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं?
A. विराट कोहली
B. रोहित शर्मा
C. अजिंक्य रहाणे
D. महेंद्र सिंह धोनी
Answer: A
विस्तार: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। विराट कोहली ने विशाखापट्टनम में 24 अक्टूबर 2018 को खेले गए मैच को मिलाकर, कुल 213 वनडे मुक़ाबलों की 205 पारियों में ये कारनामा कर दिखाया है।

अदेल अब्दुल मेहदी किस देश के नए प्रधानमंत्री बने हैं?
A. मिश्र
B. इराक
C. ईरान
D. तेहरान
Answer: B
विस्तार: अदेल अब्दुल मेहदी इराक के नए प्रधानमंत्री बन गए है। उन्होंने कल प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 22 कैबिनेट मंत्रियों में से स्वीकृत 14 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। इसके लिए संसद का अधिवेशन आधी रात के बाद तक चला। आठ मंत्रालयों के बारे में अभी फैसला होना है, जो दो नवंबर की आखिरी तारीख से पहले लिया जाएगा। नए प्रधानमंत्री मेहदी के सामने इस्लामिक स्टेट संगठन के साथ संघर्ष के बाद देश के पुनर्निर्माण की भारी जिम्मेदारी है।

किन्होंने हाल ही में FTII के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है?
A. अक्षय कुमार
B. किरण खेर
C. अनुपम खेर
D. हेमा मालिनी
Answer: C
विस्तार : अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया है, जिसके लिए उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय टीवी शो में प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए कहा गया है, उन्हें अमेरिका में रहना है, सूचना राज्य और प्रसारण के लिए उनके इस्तीफे का पत्र मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने स्वीकार कर लिया है।

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन किस राज्य में किया गया ?
A. उत्तरप्रदेश
B. राजस्थान
C. दिल्ली
D. गुजरात
Answer: D
विस्तार : प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी  ने 31 अक्टूबर 2018 को गुजरात के केवडिया में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल (Vallabhbhai Patel) की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) का उद्घाटन किया।  सरदार पटेल को श्रद्धाजंलि देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नया भारत सरदार के सपनों जैसा ही बनेगा।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

21 to 25 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

21 to 25 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21 to 25 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द सरकार की स्थापना कब की थी?
A. 21 अक्टूबर, 1943
B. 21 सितम्बर, 1943
C. 23 अक्टूबर, 1943
D. 23 सितम्बर, 1943
Answer: A
विस्तार: आजाद हिन्द सरकार की स्थापना 21 अक्टूबर, 1943 में सिंगापुर में की गयी थी। इसकी स्थापना निर्वासित भारतीयों द्वारा की गयी थी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इस सरकार के प्रमुख थे। इस सरकार को जर्मनी, जापान, फिलीपींस, कोरिया, चीन, इटली तथा आयरलैंड जैसे देशों ने मान्यता दी। जापान ने अंदमान व निकोबार द्वीप इस अस्थायी सरकार को प्रदान किये, बाद में इन द्वीपों का नाम बदलकर शहीद द्वीप (अंदमान) तथा स्वराज द्वीप (निकोबार) रख दिया गया। 21 अक्टूबर, 2018 को आजाद हिन्द फ़ौज की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर राष्ट्र ध्वज को फहराया।

हाल ही में किस भारतीय राज्य को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व के पहले ऑर्गनिक राज्य के रूप में सम्मानित किया गया?
A. सिक्किम
B. नागालैंड
C. असम
D. अरुणाचल प्रदेश
Answer: A
विस्तार: सिक्किम ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित फ्यूचर पॉलिसी अवार्ड (FPA) जीता। सिक्किम को यह पुरस्कार राज्य को पूर्ण रूप से जैविक राज्य में तब्दील करने के लिए बनाई गई नीतियों के कारण दिया गया है।

नेहरु एंड बोस : पैरेलल लाइव्स नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. प्रणव मुखर्जी
B. रुद्रान्ग्शु मुखर्जी
C. आदि बसु
D. अक्षत सिंह
Answer: B
विस्तार: “नेहरु एंड बोस : पैरेलल लाइव्स” पुस्तक के लेखक रुद्रान्ग्शु मुखर्जी हैं। इस पुस्तक में उन्होंने सुभाष चन्द्र बोस तथा जवाहर लाल नेहरु के जीवन का चित्रण किया है। इस पुस्तक में स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान दोनों हस्तियों के उभरने तथा उनके बीच में वैचारिक मतभेद इत्यादि कई पहलुओं पर रौशनी डाली गयी है।

लोक प्रशासन में उत्कृष्ठता के लिए 19वां लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
A. रुद्रान्ग्शु मुखर्जी
B. एस. नरीमन
C. पीटर रोश
D. निर्मल पटेल
Answer: B
विस्तार: प्रसिद्ध न्यायविद फाली एस. नरीमन को लोक प्रशासन में उत्कृष्ठता के लिए दिया गया 19वां लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा प्रदान किया गया। फाली एस. नरीमन देश के प्रतिष्ठित संवैधानिक वकीलों में से एक हैं। वे 1971 से सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता थे। इसके अलावा वे 1991 से बार एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष भी रहे हैं। वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता में ख्याति प्राप्त न्यायविद हैं। वे मई, 1972 से जून, 1975 के बीच भारत के अतिरिक्त सोलिसिटर जनरल रहे। वर्ष 1991 में उन्हें पद्म भूषण, वर्ष 2002 में ग्रूबर प्राइज फॉर जस्टिस तथा 2007 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 1999 से 2005 की अवधि के लिए राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया था।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

राष्‍ट्रीय होम्‍योपैथी संस्‍थान, नरेला

केन्‍द्रीय आयुष राज्‍य मंत्री श्री श्रीपद येस्‍सो नाइक ने आज दिल्‍ली के नरेला में राष्‍ट्रीय होम्‍योपैथी संस्‍थान की आधारशिला रखी। यह एक राष्‍ट्रीय स्‍तर का संस्‍थान होगा और इसकी स्‍थापना कोलकाता के राष्‍ट्रीय होम्‍योपैथी संस्‍थान के विस्‍तार के रूप में की जाएगी। इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री नाइक ने कहा कि होम्‍योपैथी की स्‍वीकार्यता और लोकप्रियता भारत और विश्‍वभर में बढ़ती जा रही है। आयुष मंत्री ने कहा कि उनका मंत्रालय देश में आयुष चिकित्‍सा प्रणालियों के विकास और  प्रोत्‍साहन के लिए विभिन्‍न उपाय कर रहा है। उत्‍तर-पश्चिम दिल्‍ली से सांसद डॉ. उदित राज और उत्‍तरी-दिल्‍ली नगर निगम के महापौर श्री आदेश गुप्‍ता भी इस अवसर पर मौजूद थे।
नरेला स्थित राष्‍ट्रीय होम्‍योपैथी संस्‍थान की स्‍थापना दिल्‍ली विकास प्राधिकरण से प्राप्‍त 10 एकड़ भूमि पर की जा रही है। इसके परिसर का कुल क्षेत्रफल 50 हजार वर्ग मीटर होगा। संस्‍थान में 100 बिस्‍तरों के अस्‍पताल और गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए उत्‍कृष्‍ट केन्‍द्र स्‍थापित करने का प्रस्‍ताव है। उन्‍होंने कहा कि होम्‍योपैथी में उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण अनुसंधान और उपचार का अंतराल दूर करने के लिए इस संस्‍थान में केवल स्‍नातकोत्‍तर और पीएच.डी स्‍तर के शिक्षण की व्‍यवस्‍था होगी। इस परियोजना पर कुल 302 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। संस्‍थान 7 विषयों में स्‍नातकोत्‍तर पाठ्यक्रम संचालित करेगा। प्रत्‍येक शैक्षिक वर्ष में हर विभाग में 7 स्‍नातकोत्‍तर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। पीएचडी पाठ्यक्रम में हर वर्ष 10 विद्यार्थी दाखिल होंगे। अस्‍पताल के ओपीडी विभाग के अंतर्गत सामान्‍य और विशेषज्ञतापूर्ण उपचार की व्‍यवस्‍था होगी।

16 to 20 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

16 to 20 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
16 to 20 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सिल्क मेला 16 अक्तूबर 2018 से कहाँ आयोजित होगा ?
A. वाराणसी
B. दिल्ली
C. उदयपुर
D. सूरत
Answer: B
विस्तार : केन्द्रीय वस्त्र मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी 16 अक्तूबर, 2018 को नई दिल्ली में छठे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सिल्क मेला (IISF) का उद्घाटन करेंगी। केन्द्रीय वस्त्र राज्यमंत्री श्री अजय टम्टा भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। भारत दुनिया में रेशम का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। रेशम उद्योग कृषि आधारित और श्रमजन्य उद्योग है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 80 लाख कारीगरों और बुनकरों को लाभदायक रोजगार उपलब्ध कराता है। देश के विभिन्न हिस्सों में निर्मित रेशम और मिश्रित रेशम उत्पादों के 108 से भी अधिक प्रदर्शक भारतीय सिल्क निर्यात संवर्द्धन परिषद (आईएसईपीसी) द्वारा प्रगति मैदान में आयोजित इस तीन दिवसीय मेले के दौरान अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।  इस मेले में विभिन्न देशों के 218 से भी अधिक खरीदार भाग लेंगे।

व्यास सम्मान 2018 से किसे सम्मानित किया गया ?
A. आशा शर्मा
B. ममता कालिया
C. नीलिमा सिंह
D. रणजीत सिंह
Answer: B
विस्तार: हिंदी साहित्य का एक जाना-माना नाम 'ममता कालिया' को साहित्य जगत के सबसे बड़े सम्मानों में से एक 'व्यास सम्मान' दिया गया। यह सम्मान उन्हें उनके उपन्यास 'दुक्खम सुक्खम' के लिए दिया गया है। पुरस्कार स्वरुप मिले साढ़े तीन लाख रुपए भी प्रदान किया गया। हिंदी की प्रसिद्ध साहित्यकार ममता कालिया को साल 2017 के व्यास सम्मान से नवाजा गया है। दिल्ली में एक विशेष समारोह में गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने ममता कालिया को ये सम्मान प्रदान किया। व्यास सम्मान पिछले दस साल में प्रकाशित किसी भारतीय नागरिक की एक उत्कृष्ट हिन्दी रचना को दिया जाता है। ममता कालिया को ये सम्मान उनके प्रसिद्ध उपन्यास 'दुक्खम सुक्खम' के लिए दिया गया है। ये उपन्यास किस्सागोई का एक अनूठा नमूना है, जिसमें एक परिवार की तीन पीढ़ियों के सहारे स्वाधीनता आंदोलन से लेकर उदारीकरण के दौर तक की स्थितियों का बखान किया गया है।

निम्नलिखित में से किस लेखक/लेखिका ने मैन बुकर पुरस्कार 2018 जीता है?
A. जॉर्ज वूबलसन
B. एना बर्न्स
C. एनी मैकग्रा
D. जॉन कीथ
Answer: B
विस्तार: अपने उपन्यास "मिल्कमैन" (“Milkman”) के लिए उत्तरी आयरलैण्ड (Northern Ireland) की लेखिका अन्ना बर्न्स (Anna Burns) को वर्ष 2018 का मैन बुकर पुरस्कार (Man Booker Prize) 16 अक्टूबर 2018 को प्रदान किया गया। इसके साथ ही वे इस प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार को जीतने वाली उत्तरी आयरलैण्ड की पहली साहित्यकार बन गईं।  बर्न्स का यह उपन्यास उत्तरी आयरलैण्ड में वर्षों चले कैथोलिक-प्रोटेस्टेंस संघर्ष पर आधारित है। इस वर्ष मैन बुकर पुरस्कार का 50वाँ संस्करण प्रदान किया गया है तथा इसके तहत अन्ना बर्न्स को 50 हजार पाउण्ड की पुरस्कार राशि मिली है।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

11 to 15 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

11 to 15 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
11 to 15 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
तीसरे पैरालिम्पिक एशियाई खेल 2018 में भारत के ध्वजवाहक कौन होंगे?
A. देवेंद्र झाझड़िया
B. सुन्दर गुर्जर
C. थान्ग्वेलु मरियप्पन
D. मनु भास्कर
Answer: C
विस्तार : रिओ पैरालिम्पिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता थान्गवेलु मरियप्पन को तीसरे पैरालिम्पिक एशिया खेल 2018 के लिए भारत का ध्वज वाहक घोषित किया गया है। पैरालिम्पिक खेल 2018 का आयोजन 6-13 अक्टूबर, 2018 के दौरान इंडोनेशिया के जकार्ता में किया जायेगा। भारत इस इवेंट के लिए 302 सदस्यों का दल भेज रहा है, इसमें एथलीट, कोच, अधिकारी तथा सपोर्ट स्टाफ शामिल है।

किस देश ने रिकॉर्ड छठी बार U-19 एशिया कप जीत लिया है?
A. भारत
B. पाकिस्तान
C. ऑस्ट्रेलिया
D. श्रीलंका
Answer: A
विस्तार : भारत ने श्रीलंका को हराकर अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 144 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया। अंडर-19 एशिया कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकार एशिया कप जीता था। अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप में श्रीलंका के साथ फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 304 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से यशस्वी जैसवाल ने 85, अनुज रावत ने 57, पी सिमरन सिंह (कप्तान) ने नाबाद 65, आयुष बदोनी ने 28 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। 304 रनों के जवाब में श्रीलंकाई टीम 38.4 ओवरों में 160 रन पर आल आउट हो गयी। इस मैच में भारत की ओर से स्पिन गेंदबाज़ हर्ष त्यागी ने 38 रन देकर 6 विकेट लिए। हर्ष त्यागी को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए “मैन ऑफ़ द मैच” का पुरस्कार दिया गया, जबकि यशस्वी जैसवाल ने “मैन ऑफ़ द सीरीज” का ख़िताब जीता। यह भारत का 6वां अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप ख़िताब है, इससे पहले भारत 1989, 2003, 2012, 2014 तथा 2016 में यह खिताब जीत चुका है।

पर्यावरणविद तथा गंगा एक्ट की मांग करने वाले किस एक्टिविस्ट का हाल ही में आमरण अनशन के कारण निधन हो गया?
A. डॉक्टर ए एन दर्शन
B. प्रोफेसर जी डी अग्रवाल
C. डॉक्टर कम्बोज प्रताप
D. प्रोफेसर अविनाश प्रताप
Answer: B
विस्तार : गंगा को अविरल बनाने से लिए 'गंगा संरक्षण प्रबंधन अधिनियम' की मांग को लेकर अनशन पर बैठे प्रोफेसर जीडी अग्रवाल का 11 अक्टूबर को ऋषिकेश के एम्स में निधन हो गया।  जी डी अग्रवाल गंगा की सफ़ाई को लेकर 111 दिनों से अनशन कर रहे थे, 86 साल के अग्रवाल 22 जून से अनशन पर थे। वो गंगा में अवैध खनन, बांधों जैसे बड़े निर्माण को रोकने और उसकी सफ़ाई को लेकर लंबे समय से आवाज़ उठाते रहे थे. इसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री को इसी साल फरवरी में पत्र भी लिखा था । फिलहाल तो जीडी अग्रवाल एक संन्यासी का जीवन जी रहे थे. उन्हें स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद के नाम से भी जाना जाता था।लेकिन वे आईआईटी में प्रोफेसर रह चुके थे और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य की ज़िम्मेदारी भी उन्होंने निभाई थी।

निम्नलिखित में से किसे हाल ही में भारत का नया सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया?
A. अरुण वर्मा
B. आदेश मलिक
C. तुषार मेहता
D. विपिन कृपाल
Answer: C
विस्तार : वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता को देश का नया सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा की गयी है, वे 30 जून, 2020 तक इस पद पर कार्यरत्त रहेंगे। वे वर्तमान में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य कर रहे हैं, वे 2014 से इस पद पर कार्यरत्त हैं। पिछले वर्ष रणजीत कुमार के इस्तीफे के बाद से सॉलिसिटर जनरल का पद खाली था। तुषार मेहता ने अपने कानूनी करियर की शुरुआत 1987 में वकील के रूप में की। 2007 में वे गुजरात उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता बने। 2008 में वे गुजरात के अतिरिक्त महाधिवक्ता बने, उन्होंने कई कानूनी मामलों में गुजरात सरकार की पैरवी की। जून, 2018 में उन्हें देश का अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था।

“द पैराडोक्सिकल प्राइम मिनिस्टर : नरेन्द्र मोदी एंड हिज़ इंडिया” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. अरुण जैटली
B. शशि थरूर
C. दिग्विजय सिंह
D. राजनाथ सिंह
Answer: B
विस्तार : कांग्रेस नेता शशि थरूर “द पैराडोक्सिकल प्राइम मिनिस्टर : नरेन्द्र मोदी एंड हिज़ इंडिया” के लेखक है। इस पुस्तक के पांच अनुभाग हैं, इसमें 50 अध्याय हैं, इस पुस्तक को 26 अक्टूबर, 2018 को जारी किया जायेगा। इस पुस्तक में मोदी सरकार की कार्यशैली का विवरण दिया गया है। इसमें भारतीय समाज, संस्थानों, विदेश नीति तथा अर्थयवस्था पर केंद्र सरकार की नीतियों के प्रभाव पर प्रकाश डाला गया है।

हाल ही में IDBI बैंक का नया सीईओ किसे नियुक्त किया गया?
A. राकेश शर्मा
B. राजेश कुमार
C. रवि मेहता
D. रंजन कुमार
Answer: A
विस्तार : कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राकेश शर्मा को IDBI का नया सीईओ तथा एमडी नियुक्त किया। वे 6 माह तक इस पद पर कार्य करेंगे। वे जुलाई, 2018 तक केनरा बैंक के सीईओ थे। उससे पहले वे लक्ष्मी विलास बैंक में कार्यरत्त थे। वे IDBI बैंक में बी. श्रीराम की जगह लेंगे। अगस्त, 2015 में सरकार ने दो बड़े बैंकों बैंक ऑफ़ बड़ौदा तथा केनरा बैंक के प्रबंधन के लिए निजी क्षेत्र के प्रोफेशनल्स को नियुक्त करने के निर्णय लिया था। IDBI बैंक की स्थापना 1 जुलाई, 1964 को की गयी थी, इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित है। यह एक सार्वजनिक क्षेत्र का राष्ट्रीयकृत बैंक है। इसकी स्थापना 1964 में संसद द्वारा पारित कानून के तहत की गयी थी। इस बैंक की स्थापना का उद्देश्य भारतीय उद्योग के विकास के लिए ऋण तथा अन्य वित्तीय सेवाएं उपलब्ध करवाना था। वर्तमान समय में IDBI का 85.96% सरकार के पास है।

किस देश को नौसेना में डीप सबर्मजेंस रेस्क्यू वेसेल (DSRV) हाल ही में  शामिल हुआ है?
A. पाकिस्तान
B. भारत
C. इंडोनेशिया
D. बांग्लादेश
Answer: B
विस्तार : भारतीय नौसेना ने हासिल की नई ताकत, दुर्घटनाग्रस्त पनडुबियों को बचाने वाला पोत डीएसआरवी (DSRV) बेड़े में शामिल हुआ, अब तक सिर्फ अमेरिका, रुस, और चीन जैसे देशों के पास ही थी यह क्षमता थी।  नौसेना ने गहरे समुद्र में पनडुब्बी के दुर्घटनाग्रस्त होने की हालत में बचाव और राहत कार्य में मदद देने वाले पहले पोत को सेवा में लिया है। पोत डीप सबर्मजेंस रेस्क्यू वेसेल (DSRV) की तैनाती के साथ भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिसके पास संकट में फंसी पनडुब्बी का पता लगाने और बचाव करने की क्षमता है। वर्तमान में अमेरिका, चीन, रूस और कुछ अन्य देशों के पास डीएसआरवी को तैनात करने की क्षमता है।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2018 में भारत का कौनसा स्थान है?
A. 103वां
B. 33वां
C. 80वां
D. 97वां
Answer: A
विस्तार : ग्लोबल हंगर इंडेक्स (Global Hunger Index) 2018 में भारत की रैंकिंग और गिरी है। भारत को 119 देशों की सूची में 103वां स्थान मिला है। पिछले साल भारत ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) में 100वें स्थान पर था। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले 4 साल में ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की रैंकिंग में लगातार गिरावट आई है। साल 2014 में भारत GHI में जहां 55वें पायदान पर था। तो वहीं 2015 में 80वें, 2016 में 97वें और पिछले साल 100वें पायदान पर आ गया. इस बार रैंकिंग 3 पायदान और गिर गई। भारत गरीबी और भूखमरी को दूर कर विकासशील से विकसित देशों की कतार में शामिल होने के लिए जोर-शोर से प्रयास कर रहा है। सरकार का दावा है कि इसके लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की ‘2018 बहुआयामी वैश्विक गरीबी सूचकांक’ की मानें तो वित्त वर्ष 2005-06 से 2015-16 के बीच एक दशक में भारत में 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल गए हैं। ग्लोबल हंगर इंडेक्स – 2018 में भारत की स्थिति नेपाल और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों से भी खराब है। इस साल GHI में बेलारूस टॉप पर है। तो वहीं भारत के पड़ोसी चीन को 25वीं, बांग्लादेश को 86वीं नेपाल को 72वीं श्रीलंका को 67वीं और म्यांमार को 68वीं रैंक मिली है। हालांकि पाकिस्तान रैंकिंग में भारत से नीचे से और उसे 106वीं रैंक मिली है।



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सिल्क मेला 2018 दिल्ली में 16 अक्तूबर से

केन्द्रीय वस्त्र मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी 16 अक्तूबर, 2018 को नई दिल्ली में छठे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सिल्क मेला (IISF) का उद्घाटन करेंगी। केन्द्रीय वस्त्र राज्यमंत्री श्री अजय टम्टा भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। भारत दुनिया में रेशम का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। रेशम उद्योग कृषि आधारित और श्रमजन्य उद्योग है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 80 लाख कारीगरों और बुनकरों को लाभदायक रोजगार उपलब्ध कराता है। देश के विभिन्न हिस्सों में निर्मित रेशम और मिश्रित रेशम उत्पादों के 108 से भी अधिक प्रदर्शक भारतीय सिल्क निर्यात संवर्द्धन परिषद (आईएसईपीसी) द्वारा प्रगति मैदान में आयोजित इस तीन दिवसीय मेले के दौरान अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। 
इस मेले में विभिन्न देशों के 218 से भी अधिक खरीदार भाग लेंगे। जम्मू- कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों के कारीगर अपने क्षेत्रों के विशिष्ट उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे, जो इस मेले में खरीदारों के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण होगा। यह मेला निर्यातकों के लिए अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने और विदेशी खरीदारों के लिए खरीदारी के आदेश देने वाला मंच होगा। इस आईआईएसएफ-2018 से सिल्क उत्पादन और मिश्रित सिल्क वस्त्रों, कपड़ों, सहायक वस्तुओं और फ्लोर कवरिंग में लगे लघु और मध्यम उद्यमों के लिए 20 मिलियन अमरीकी डॉलर से भी अधिक का व्यापार सृजित होने की उम्मीद है। केन्द्रीय सिल्क बोर्ड भारतीय सिल्क उद्योग के भविष्य के विजन को प्रदर्शित करने वाले एक ‘थीम पवेलियन’ को स्थापित कर रहा है। यह मेला खरीदारों और विक्रेताओं तथा आमंत्रित आगंतुकों के लिए ही खुला है।

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ DSRV

भारतीय नौसेना ने हासिल की नई ताकत, दुर्घटनाग्रस्त पनडुबियों को बचाने वाला पोत डीएसआरवी (DSRV) बेड़े में शामिल हुआ, अब तक सिर्फ अमेरिका, रुस, और चीन जैसे देशों के पास ही थी यह क्षमता थी।  नौसेना ने गहरे समुद्र में पनडुब्बी के दुर्घटनाग्रस्त होने की हालत में बचाव और राहत कार्य में मदद देने वाले पहले पोत को सेवा में लिया है। पोत डीप सबर्मजेंस रेस्क्यू वेसेल (DSRV) की तैनाती के साथ भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिसके पास संकट में फंसी पनडुब्बी का पता लगाने और बचाव करने की क्षमता है।
वर्तमान में अमेरिका, चीन, रूस और कुछ अन्य देशों के पास डीएसआरवी को तैनात करने की क्षमता है। 'डीएसआरवी का इस्तेमाल दुर्घटना की शिकार पनडुब्बी के कर्मियों को बचाने में किया जाता है। इसके साथ ही समुद्र के भीतर तार बिछाने सहित विभिन्न अभियानों के लिए भी इन्हें तैनात किया जाता है। कुछ डीएसआरवी पोत को बड़े मालवाहक जहाजों के जरिए दूसरी जगह भी ले जाया जाता है।

6 to 10 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

6 to 10 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
6 to 10 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
वर्ष 2018 के लिए किन दो लोगों को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है?
A. जेम्स पी एलिसन और तासुकू होंजो
B. जॉर्ज रोबर्ट और कार्ल सेगन
C. एडवर्ड विटन और मेक जेमिसन
D. एलेग्जेंडर गोडार्ड और मिल्टन ग्रॉसबर्ग
Answer: A
विस्तार : अमेरिकी वैज्ञानिक जेम्स पी. एलीसन (James P. Allison) और जापान के चिकित्साशास्त्री तासुकु होंजो (Tasuku Honjo) को कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में "इम्यून चेकप्वाइंट थेरेपी" (‘immune checkpoint therapy’) की खोज के लिए वर्ष 2018 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। उन्हें संयुक्त रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। इन वैज्ञानिकों ने मानव शरीर की प्रतिरोधक क्षमता का प्रयोग कर कैंसर की कोशिकाओं को रोकने का तरीका विकसित किया है। एलीसन ने जहाँ प्रतिरोधक क्षमता से जुड़े एक अहम प्रोटीन का अध्ययन किया है वहीं होंजो ने इसी प्रकार के प्रोटीन से जुड़ी एक अलग प्रणाली का अध्ययन किया।

वर्ष 2018 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार किसने जीता है?
A. फ्रांसेस एच. एर्नॉल्ड, जॉर्ज पी. स्मिथ और सर ग्रेगरी पी. विंटर
B. जॉर्ज रोबर्ट, जेम्स पी एलिसन और तासुकू होंजो
C. कार्ल सेगन, एडवर्ड विटन और मेक जेमिसन
D. ऑर्थर एश्किन, गेरार्ड मौरू और डोन्ना स्ट्रिकलैण्ड
Answer: D
विस्तार: अमेरिका के वैज्ञानिक ऑर्थर एश्किन (Arthur Ashkin), फ्रांसीसी इंजीनियर गेरार्ड मौरू (Gérard Mourou) और ब्रिटिश प्रोफेसर डोन्ना स्ट्रिकलैण्ड (Donna Strickland) को वर्ष 2018 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से प्रदान करने की घोषणा 2 अक्टूबर 2018 को की गई। इन तीनों को लेज़र भौतिकी (Laser Physics) पर किए उनके अध्ययन के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया जा रहा है। एश्किन को जहाँ ऑप्टिकल ट्वीज़र्स (optical tweezers) तथा बायोलॉजिकिल प्रणालियों में उनके अनुप्रयोग के लिए चुना गया है वहीं मौरू और स्ट्रिकलैण्ड को अत्यधिक शक्तिशाली व बेहद छोटी ऑप्टिकल पल्सेज़ (high-intensity and ultra-short optical pulses) विकसित करने के उनके तरीके के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

वर्ष 2018 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार किसने जीता है?
A. फ्रांसेस एच. एर्नॉल्ड, जॉर्ज पी. स्मिथ और सर ग्रेगरी पी. विंटर
B. जॉर्ज रोबर्ट, जेम्स पी एलिसन और तासुकू होंजो
C. कार्ल सेगन, एडवर्ड विटन और मेक जेमिसन
D. ऑर्थर एश्किन, गेरार्ड मौरू और डोन्ना स्ट्रिकलैण्ड
Answer: A
विस्तार: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़ ने 3 अक्टूबर 2018 को घोषणा की कि वर्ष 2018 के रसायन-शास्त्र के नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Chemistry for 2018) के आधे हिस्से पर फ्रांसेस एच. एर्नॉल्ड (Frances H. Arnold) का अधिकार होगा जबकि शेष आधे भाग पर जॉर्ज पी. स्मिथ (George P. Smith) और सर ग्रेगरी पी. विंटर (Sir Gregory P. Winter) का बराबर-बराबर अधिकार होगा। फ्रांसेस एर्नॉल्ड और जॉर्ज स्मिथ अमेरिकी वैज्ञानिक हैं जबकि सर ग्रेगरी विंटर ब्रिटिश हैं। इन तीनों वैज्ञानिकों ने एंज़ाइम्स की उत्पत्ति तथा उनका सफल अनुप्रयोग मानवता के कल्याण के लिए किया है। उल्लेखनीय है कि ऐसे एंज़ाइम्स का प्रयोग बायो-ईंधन (Bio-fuels) से लेकर फार्मा क्षेत्र जैसे अनेकानेक क्षेत्रों में किया जाता है।

वर्ष 2018 के नोबल शांति पुरस्कार के लिए किस यजीदी दुष्कर्म पीड़िता को संयुक्त रूप से कांगो के डॉ मुकवेगे के साथ चयनित किया गया है?
A. अखिता हसन
B. वलीदा गरिबान
C. नादिया मुराद
D. आसिफा अली
Answer: C
विस्तार: कोंगो (Congo) के महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. डेनिस मुकवेगे (Dr. Denis Mukwege) और इराक (Iraq) के अल्पसंख्यक यज़िदी (Yazidi) समुदाय की मानवाधिकार कार्यकर्ता नादिया मुराद (Nadia Murad) को वर्ष 2018 का नोबेल शांति पुरस्कार (2018 Nobel Peace Prize) संयुक्त रूप से प्रदान किया जायेगा। यह घोषणा नोबेल पुरस्कार समिति ने 5 अक्टूबर 2018 को की। उन्हें यह पुरस्कार युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में हथियार के रूप में यौन हिंसा के उपयोग को समाप्त करने के प्रयास के लिए दिया जा रहा है। इसकी घोषणा नार्वेजियन नोबेल समिति ने की। डेनिस मुक्वेग का जन्म 1 मार्च, 1955 को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो के बुकावू में हुआ था। वे पेशे के एक गायनेकोलाजिस्ट हैं, उन्होंने 1999 बुकावू में पंजी हॉस्पिटल की स्थापना की थी। वे यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं का उपचार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। वे द्वितीय कांगो युद्ध के बाद यौन हिंसा की शिकार हजारों महिलाओं का उपचार कर चुके हैं।

अर्थशास्त्र में 2018 का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया?
A. विलियम नोर्डहाउस और पॉल रोमर
B. डॉ. डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद
C. जॉर्ज रोबर्ट और तासुकू होंजो
D. एडवर्ड विटन और मेक जेमिसन
Answer: A
विस्तार : हाल ही में अमेरिकी अर्थशास्त्रियों विलियम नोर्डहाउस तथा पॉल रोमर ने अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2018 जीता। इन दोनों अर्थशास्त्रियों को 9 मिलियन क्रोनर (लगभग 1.01 मिलियन डॉलर) इनामस्वरूप दिए जायेंगे। इन्हें यह नोबेल पुरस्कार नवोन्मेष और जलवायु परिवर्तन को आर्थिक ग्रोथ के साथ एकीकृत करने के लिए दिया गया है। पिछले वर्ष भी अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड थेलर को दिया गया था। विलियम नोर्डहाउस एक अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं, उनका जन्म 31 मई, 1941 को अमेरिका के न्यू मेक्सिको में अलबकर्क में हुआ था। वे वर्तमान में अमेरिका के येल विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। उन्हें इकनोमिक मॉडलिंग तथा जलवायु परिवर्तन पर उनके कार्य के लिए जाना जाता है। उन्होंने अर्थशास्त्र में 2018 का नोबेल पुरस्कार जलवायु परिवर्तन को दीर्घकाल में समष्टि आर्थिक विश्लेषण से जोड़ने के लिए जीता। पॉल रोमर एक अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं, उन्हें आंतरिक आर्थिक विकास के सिद्धांत के लिए जाना जाता है। वे विश्व बैंक के प्रमुख अर्थशास्त्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे न्यू यॉर्क विश्वविद्यालय के स्टेम स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर हैं।

किस भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपना मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त करने की घोषणा की है?
A. ममता सुब्रमण्यम
B. गीता गोपीनाथ
C. रवि महापात्रा
D. रजनीश सिन्हा
Answer: B
विस्तार: भारतीय मूल की अमेरिकी अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ (Gita Gopinath) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की नई मुख्य अर्थशास्त्री (Chief Economist) होंगी। यह घोषणा आईएमएफ की अध्यक्षा क्रिस्टिन लगार्ड (Christine Lagarde) ने 1 अक्टूबर 2018 को की। वे मौरि ऑब्स्टफेल्ड (Maury Obstfeld) का स्थान लेंगी जिन्होंने जुलाई 2018 में घोषणा की थी कि वे वर्ष 2018 के अंत तक इस पद को छोड़ देंगे। गोपीनाथ वर्तमान में हार्वर्ड विश्वविद्यालय (Harvard University) में अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन की जॉन वांस्त्रा प्रोफेसर हैं। गीता गोपीनाथ भारत में पैदा हुई थी तथा उनकी प्रारंभिक परवरिश भी यहीं हुई थी। दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) से बी.ए. (B.A.) की उपाधि तथा दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (Delhi School of Economics) व वाशिंग्टन विश्वविद्यालय (University of Washington) दोनों संस्थाओं से एम.ए. (M.A.) की उपाधि लेने के बाद उन्होंने वर्ष 2001 में प्रिंस्टन विश्वविद्यालय (Princeton University) से अर्थशास्त्र में ही पी.एचडी. (P.hD.) की उपाधि हासिल की।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

1 to 5 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

1 to 5 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
1 to 5 अक्टूबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
निम्नलिखित में से किसने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया है?
A. जस्टिस रंजन गोगोई
B. जस्टिस आर के अग्रवाल
C. जस्टिस चंद्रचूड़
D. जस्टिस दीपक मिश्रा
Answer: A
विस्तार : सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ  जज जस्टिस रंजन गोगोई ने 3 अक्टूबर को देश के 46वें मुख्यै न्यातयाधीश के रूप में पदभार संभाल लिया, उन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाई, मालूम हो कि जस्टिस गोगोई इस पद पर पहुंचने वाले पूर्वोत्त्र भारत के पहले मुख्या न्याशयधीश हैं। 18 नवंबर, 1954 को जन्मे न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने डिब्रूगढ़ के डॉन बॉस्को स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा अर्जित की है और इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से आगे की शिक्षा ग्रहण की है।  जस्टिस गोगोई सुप्रीम कोर्ट में सबसे वरिष्ठ जज हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा 2 अक्टूबर को रिटायर होने के बाद गोगोई मुख्यै न्याोयाधीश के पद पर आसीन हो रहे हैं, गोगोई का कार्यकाल 17 नंवबर, 2019 तक होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र का चैम्पियन ऑफ द अर्थ पुरस्कार किस देश के प्रधानमंत्री के साथ साझा किया है?
A. जापान
B. चीन
C. फ्रांस
D. अमेरीका
Answer: C
विस्तार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का "चैम्पियन ऑफ द अर्थ" (‘Champion of the Earth’) पुरस्कार 3 अक्टूबर 2018 को प्रवासी भारतीय केन्द्र में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस (UN Secretary-General Antonio Guterres) ने प्रदान किया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी और और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रॉन (Emmanuel Macron) को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार की घोषणा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की 73वीं महासभा में 26 सितम्बर 2018 को की गई थी। प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला “चैम्पियन ऑफ द अर्थ” सरकार, सिविल सोसाइटी तथा निजी क्षेत्र के लोगों द्वारा पर्यावरण पर अनुकूल प्रभाव डालने वाले उपायों को सम्मानित करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा संस्थापित किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार के "नीति आधारित नेतृत्व" (“Policy Leadership”) संवर्ग के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मैक्रॉन को अंतर्राष्ट्रीय सौर समझौते को जोर-शोर से बढ़ावा देने के यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके अलावा मोदी के वर्ष 2022 तक एकल अनुप्रयोग प्लास्टिक (single-use plastic) को बंद करने के महात्वाकांक्षी वादे तथा राष्ट्रपति मैक्रॉन के "वैश्विक पर्यावरण संधि" (“Global Pact for the Environment”) के क्षेत्र में किए गए कार्य को भी इस पुरस्कार द्वारा संज्ञान में लिया गया है।

डॉ. इवान अतार अदहा 2018 UNHCR नानसेन रिफ्यूजी अवार्ड के आधिकारिक विजेता हैं, वे किस देश से हैं?
A. कांगो
B. दक्षिण सूडान
C. तंजानिया
D. जापान
Answer: B
विस्तार : डॉ. इवान अतार अदहा उत्तर-पूर्वी सूडान के बुन्ज में एक अस्पताल में सर्जन तथा मेडिकल निदेशक हैं। उन्हें 20 वर्षों तक संघर्ष में रह रहे लोगों को मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाने के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार नानसेन रिफ्यूजी अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। वे स्थानीय लोगों के अलावा सूडान के ब्लू नील स्टेट से आने वाले शरणार्थियों को भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाते हैं। दक्षिण सूडान में लगभग 3 लाख शरणार्थी हैं, इनमे से अधिकतर दक्षिण सूडान के साउथ कोर्दोफान तथा ब्लू नील क्षेत्र से आये हैं। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रत्येक वर्ष किसी व्यक्ति अथवा संस्था को शरणार्थियों की सहायता के लिए दिए जाता है। इस अवार्ड का नाम नॉर्वे के ध्रुवीय एक्स्प्लोरर फ्रिद्त्जोफ़ नानसेन पर रखा गया है, वे लीग ऑफ़ नेशंस के दौरान शरणार्थियों के लिए पहले उच्चायुक्त थे। यह पुरस्कार 2018 में 1 अक्टूबर को स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में प्रदान किया गया।

जसदेव सिंह जिनका हाल ही में निधन हुआ है, वे किससे जुड़े हुए थे?
A. विज्ञान
B. दूरदर्शन
C. बीएसएनएल
D. जल संरक्षण
Answer: B
विस्तार : जसदेव सिंह प्रसिद्ध हिंदी कमेंटेटर थे, वे मुख्य रूप से भारतीय खेलों पर कमेंटरी करते थे। उनका निधन 25 सितम्बर, 2018 को नई दिल्ली में हुआ था। वे हॉकी व क्रिकेट समेत सभी खेलों में कमेंटरी करते थे। उनके करियर की शुरुआत 1955 में आल इंडिया रेडियो के जयपुर स्टेशन से हुई। वे लम्बे समय तक AIR की आवाज़ रहे। 1963 से वे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस परेड के आधिकारिक कमेंटेटर रहे। उन्होंने ओलिंपिक के 9 संस्करण कवर किये, इसके अतिरिक्त उन्होंने 8 हॉकी विश्व कप तथा 6 एशियाई गेम्स भी कवर की। ओलिंपिक में योगदान देने के लिए 1988 में सीओल में उन्हें IOC ने ओलिंपिक आर्डर से सम्मानित किया था। 1985 में उन्हें पद्मश्री तथा 2008 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

अक्टूबर 2018 October 2018 Current Affairs in Hindi

समसामयिकी (Current Affairs in Hindi October 20181 से 31 अक्टूबर 2018 बहुविकल्पीय प्रश्न :  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) अक्टूबर 2018 महीने के बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates with Multiple Choice Questions (MCQs) by www.Samsamyiki.com. आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं: 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://goo.gl/kqR71x 

समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 अक्टूबर 2018:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK