29, 30, 31 मई 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

29, 30, 31 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मई 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
29, 30, 31 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई को किस महाद्वीप के 4 देशों की यात्रा शुरू की है?
A. अफ्रीका 
B. उत्तर अमेरीका 
C. दक्षिण अमेरीका 
D. यूरोप 
Answer: D 
विस्तार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 मई 2017 को यूरोप के चार देशों की यात्रा के लिए रवाना हुए। पीएम की यात्रा का पहला पड़ाव है जर्मनी। जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल के साथ भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी विमर्श में लेंगे हिस्सा। प्रधानमंत्री मोदी का जर्मनी का यह दूसरा दौरा है।..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

30 मई 2017 से शुरू दरवाज़ा बंद अभियान का सम्बन्ध किससे है?
A. सर्वशिक्षा अभियान
B. स्वच्छता अभियान
C. मेक इन इंडिया
D. उपरोक्त सभी
Answer: B

विस्तार: केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय 30 मई 2017 से ‘दरवाज़ा बन्द’ नामक एक नए अभियान की शुरुआत करेगा। मुंबई में 30 मई 2017 को आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान इस अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिसमें सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन अभियान का नेतृत्व करेंगे..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

30 मई 2017 से शुरू दरवाज़ा बंद अभियान का सम्बन्ध किससे है?
A. सर्वशिक्षा अभियान
B. स्वच्छता अभियान
C. मेक इन इंडिया
D. उपरोक्त सभी
Answer: B
विस्तार: केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने 30 मई 2017 को ‘दरवाज़ा बन्द’ अभियान की शुरुआत की। मुंबई में 30 मई 2017 को आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान इस अभियान की शुरुआत की गयी। इस अभियान को विश्व बैंक से समर्थन प्राप्त है और इसे देशभर में चलाया जाएगा। ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पीएम मोदी ने 31 मई को मैरियानो राजोय से मुलाकात की है, वे किस राष्ट्रपति है?
A. स्पेन
B. रूस
C. फ्रांस
D. बेल्जियम
Answer: A
विस्तार: मिशन यूरोप पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई 2017 को स्पेन के राष्ट्रपति मैरियानो राजोय से मोनक्लोआ पैलेस में मुलाकात की। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात में द्विपक्षीय सहयोग , आर्थिक संबंधों के साथ ही तमाम अंतरराष्ट्रीय मसलों पर विस्तार से बात हुई लेकिन आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर विशेष चर्चा हुई । ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस देश में 31 मई को शक्तिशाली बम धमाकों में 80 से अधिक लोगों की मौत हुई है?
A. जर्मनी
B. इंग्लैंड
C. अफगानिस्तान
D. अमेरीका
Answer: C
विस्तार: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में 31 मई को भारतीय दूतावास के पास शक्तिशाली बम धमाका हुआ। इन बम धमाकों में 80 लोगों की मौत, जबकि 325 से ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं । ये धमाके स्थानीय समयानुसार 8.30 बजे के करीब हुए हैं, जब इलाके में खासी भीड़ होती है। ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
A. थावरचंद गेहलोत
B. रामशंकर कठेरिया
C. चिराग पासवान
D. मल्लिकार्जुन खड़के
Answer: B
विस्तार: राष्ट्रपति ने प्रो. (डॉ.) राम शंकर कठेरिया को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के अध्‍यक्ष के रुप में नियुक्त किया है। राष्‍ट्रपति ने 31 मई 2017 को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के अध्‍यक्ष और सदस्‍यों की नियुक्तियों को मंजूरी दी। ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

27, 28 मई 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

27, 28 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मई 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
27, 28 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
देश का सबसे लम्बा ढोला-सदिया किस नदी पर बनाया गया है?
A. गंगा 
B. लोहित 
C. नर्मदा 
D. कोसी 
Answer: B
विस्तार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2017 को देश के सबसे लंबे ढोला-सदिया पुल का उद्घाटन किया। असम में 9.15 किलोमीटर लम्बा यह पुल लोहित नदी, जो ब्रह्मपुत्र नदी की एक मुख्य उपनदी पर बनाया गया है। इस पुल के चलते अब अरुणाचल और असम की दूरी 165 किलोमीटर ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

KPS गिल का 26 मई 2017 को निधन हो गया, उन्होंने पंजाब में किस ऑपरेशन का नेतृत्व किया था?
A. सर्जिकल स्ट्राइक 
B. ऑपरेशन ब्लू स्टार
C. ऑपरेशन ब्लैकथंडर
D. ऑपरेशन मिलान 
Answer: C 
विस्तार: दो बार पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DDGP) रहे कुँवरपालसिंह (KPS) गिल का 26 मई 2017 को निधन हो गया। उन्होंने पंजाब में आतंकवाद तथा घुसपैठ पर लगाम लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मई 1988 में उनके नेतृत्व में ऑपरेशन ब्लैक थंडर संचालित कर ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

अल्ट्रा लाइट 145 M-777 हॉवित्जर क्या है?
A. परमाणु बम 
B. उपग्रह 
C. तोप 
D. टीका
Answer: C 
विस्तार: अल्ट्रा लाइट 145 M-777 हॉवित्जर तोपें है। हाल ही में अमेरिका से हुए रक्षा समझौते के तहत दो M-777 तोपें भारत लाई गई है। इन तोपों का निर्माण अमेरिकी कंपनी बीएई सिस्टम्स ने किया है। हॉवित्जर तोपें 30 किलोमीटर तक सटीक निशाना मार सकती है। ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस मेट्रो रेल ने 28 मई को हेरिटेज लाइन शुरू की है ?
A. कोलकाता मेट्रो 
B. दिल्ली मेट्रो 
C. जयपुर मेट्रो 
D. बैंगलोर मेट्रो 
Answer: B 

विस्तार: केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 28 मई 2017 को आईटीओ से कश्मीरी गेट तक हेरिटेज लाइन पर मेट्रो सेवा की शुरुआत की है। इस रेल कॉरीडोर की लम्बाई 5.17 किलोमीटर है, इसके बाद मेट्रो का नेटवर्क कुल 218 किलामीटर हो जाएगा। ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

25, 26 मई 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

25, 26 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मई 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
25, 26 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस कंपनी ने बीएसएनएल ने 24 मई को सैटेलाइट फोन सेवा शुरू की है?
A. रिलायंस जिओ 
B. एयरटेल 
C. बीएसएनएल 
D. वोडाफोन 
Answer: C 
विस्तार : सरकारी स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने 24 मई 2017 को  INMARSAT के जरिए सैटेलाइट फोन सेवा शुरू की थी, जिसे शुरू में सरकारी एजेंसियों को प्रस्तुत किया जाएगा और बाद में दूसरे नागरिकों को चरणबद्ध तरीके से प्रदान किया जायेगा..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किन्होंने 25 मई को टाटा मेमोरियल की प्लेटिनम जुबली माइलस्टोन पुस्तक का विमोचन किया?
A. राजनाथ सिंह 
B. नरेंद्र मोदी 
C. रविशंकर प्रसाद 
D. अरुण जेटली 
Answer: B 

विस्तार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मई को टाटा मेमोरियल की प्लेटिनम जुबली माइलस्टोन पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में जीडीपी का 2.5 प्रतिशत तक आवंटन सुनिश्चित करेगी ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

23, 24 मई 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

23, 24 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मई 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
23, 24 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
रोजर मूर का हाल ही में निधन हुआ है, वे एक ----- थे?
A. वैज्ञानिक 
B. अभिनेता 
C. राजनेता 
D. खिलाडी 
Answer: B 
विस्तार: जेम्स बॉन्ड फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभा चुके अभिनेता रोजर मूर का 23 मई 2017 को निधन हो गया। वे 89 साल के थे और कुछ समय से कैंसर से पीड़ित ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

वस्तुर और सेवा (GST) कर के तहत मनोरंजन सेवाओं पर कर कितना रखा गया है?
A. 42%
B. 12%
C. 18%
D. 22%
Answer: C 
विस्तार: वस्तुर और सेवा (जीएसटी) कर के तहत मनोरंजन सेवाओं पर कर का बोझ कम किया गया है। सिनेमा घरों में मनोरंजन करने या फिल्मों के छायांकन देखने के लिए सेवाओं पर जीएसटी परिषद द्वारा अनुमोदित जीएसटी की दर 28 प्रतिशत है ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

तेजस एक्सप्रेस को 23 मई को किस रूट पर शुरू किया गया ?
A. दिल्ली से मुंबई 
B. बैंगलोर से चेन्नई 
C. मुंबई से गोवा
D. अहमदाबाद से मुंबई
Answer: C 

विस्तार: तेजस एक्सप्रेस ने 23 मई को मुंबई से गोवा के बीच का एतिहासिक सफर शुरू किया। अतिआधुनिक सुविधाओँ वाली इस ट्रेन को रेल मंत्री सुरेश प्रभु वीडियो कांफ्रेसिंग के ज़रिए हरी झंडी दिखाकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई से ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


रेटिंग्स फर्म मूडीज ने 30 साल में पहली बार किस देश की रेटिंग घटाई है?
A. अमेरीका
B. चीन
C. भारत
D. जापान
Answer: B
विस्तार : रेटिंग्स फर्म मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने मई 2017 में 30 साल में पहली बार चीन की लॉन्ग टर्म लोकल और विदेशी करंसी रेटिंग को घटा दिया है। मूडीज ने विश्व की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी की, आर्थिक मजबूती के आने वाले वर्षों में कमजोर होने के अंदेशे के तहत रेटिंग को Aa3 से घटाकर A1 कर दिया है..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

दुनिया के पहले रोबोट पुलिस अफसर को किस शहर में 24 मई 2017 को लाँच किया गया?
A. न्यूयोर्क
B. मुंबई
C. दुबई
D. शारजाह
Answer: C
विस्तार: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर में 24 मई 2017 को दुनिया के पहले रोबोट-आधारित पुलिस अफसर (World’s first-ever robot police officer) पर से पर्दा हटाया गया..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

21, 22 मई 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

21, 22 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मई 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21, 22 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
अफ्रीकी विकास बैंक समूह की 52वीं वार्षिक बैठक का आयोजन कहाँ किया गया?
A. दिल्ली 
B. डरबन 
C. गांधीनगर
D. मुंबई 
Answer: C 
विस्तार: अफ्रीकी विकास बैंक समूह की 52वीं वार्षिक बैठक का उद्घाटन 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में किया। अफ्रीकी विकास बैंक समूह के इतिहास में पहली बार भारत, बैंक के वार्षिक बैठक की मेजबानी कर रहा है..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

हसन रोहानी किसे देश के दुबारा राष्ट्रपति चुने गए है ?
A. इराक 
B. मिश्र 
C. ईरान
D. जॉर्डन 
Answer: C 
विस्तार: ईरान के राष्ट्रपति चुनाव 2017 जीतने के बाद हसन रोहानी को ईरान के राष्ट्रपति के रूप में फिर से निर्वाचित किया। ईरान के राष्ट्रपति के रूप में उनका यह दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वह 2013 में ईरान के राष्ट्रपति के रूप में चुने गए थे।..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस देश के मैनचेस्टर शहर में 22 मई को आतंकी विस्फोट से 22 लोगों की मौत हो गई?
A. अमेरीका 
B. फ्रांस 
C. इंग्लैंड 
D. जर्मनी 
Answer: C 
विस्तार: इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर के जाने-माने आयोजन स्थल मैनचेस्टर एरीना में अमेरिकी पॉप गायिका एरियाना ग्राण्डे के संगीत कॉन्सर्ट के दौरान एक भयंकर बम विस्फोट हुआ। इस शक्तिशाली विस्फोट की चपेट में आकर कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

कौनसा देश हाल ही में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक बना है?
A. अमेरीका 
B. भारत 
C. दक्षिण अफ्रीका 
D. फ्रांस 
Answer: B 
विस्तार: इंटरनेशनल स्टेनलेस स्टील फोरम (ISSF) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत 2016 में चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़े इस्पात उत्पादक देश बन गया इसके लिए भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया। 2016 में भारत के स्टेनलेस स्टील का उत्पादन 3.32 मिलियन टन तक पहुंच गया..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

विश्व की किसे सबसे पुरानी सर्कस कम्पनी ने अपने अंतिम शो की प्रस्तुति 21 मई 2017 को की है? 
A. द ग्रेट अमेरिकन सर्कस
B. रिंगलिंग ब्रदर्स एण्ड बार्नम एण्ड बेली सर्कस
C. रिंगलिंग ब्रदर्स एण्ड अमेरिकन सर्कस
D. द ग्रेट इंडियन सर्कस
Answer: B 
विस्तार: रिंगलिंग ब्रदर्स एण्ड बार्नम एण्ड बेली सर्कस (Ringling Bros. and Barnum & Bailey Circus) को अमेरिकी सर्कस के इतिहास में अद्वितीय रुतबा हासिल था। इसके सर्कस शो पूरे देश में धूम मचाते थे। लेकिन जनता का सर्कस के प्रति उत्साह कम होने, टिकटों की बिक्री में भारी गिरावट आने तथा व्यवसाय के अलाभकारी होने के कारण इस सर्कस ने अपना 146 पुराना व्यवसाय बंद करने ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

कलामसेट क्या है?
A. एक जीवाणु 
B. एक उपग्रह 
C. एक वायरस 
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: B 

विस्तार: “कलामसेट” “दुनिया का सबसे छोटा उपग्रह है। यह उपग्रह 4 सेंटीमीटर के घनक्षेत्र में समा जाता है तथा इसका भार 64 ग्राम है। यह उपग्रह जिसे 3डी प्रिंटिंग के जरीए विकसित किया गया है। यह दुनिया का पहला ऐसा उपग्रह है..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

19, 20 मई 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

19, 20 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मई 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
19, 20 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
हाल ही में किस राज्य की अन्तराष्ट्रीय सीमा पर ‘गर्म हवा’ अभियान शुरू किया गया है?
A. जम्मू कश्मीर 
B. सिक्किम 
C. राजस्थान
D. केरल 
Answer: C 
विस्तार: राजस्थान के पश्चिम क्षेत्र की अन्तराष्ट्रीय सीमा पर ‘गर्म हवा’ अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत पाकिस्तान के साथ अन्तराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी रखी  ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत का पहला सफल गर्भाश्य प्रत्यारोपण ऑपरेशन  18 मई 2017 को किस शहर में सम्पन्न हुआ?
A. दिल्ली 
B. पुणे
C. बैंगलोर 
D. उदयपुर 
Answer: B 
विस्तार: डॉ. शैलेश पुन्तम्बेकर (Dr. Shailesh Puntambekar) के नेतृत्व में डॉक्टरों के एक दल ने पुणे के गैलेक्सी केयर अस्पताल में देश के पहले सफल गर्भाश्य प्रत्यारोपण ऑपरेशन को 18 मई 2017 को अंजाम तक पहुँचाया। यह गर्भाश्य एक 21 वर्षीया महिला  ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

गूगल ने मई 2017 में अपने किस नए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम की घोषणा की है?
A. एंड्रॉयड नीरो
B. एंड्रॉयड गो 
C. एंड्रॉयड फर्स्ट 
D. एंड्रॉयड फ्लेक्स 
Answer: B 
विस्तार: गूगल ने मई 2017 में अपने वार्षिक आई/ओ डेवलपर कॉन्फ्रेंस में नए एंड्रॉयड के नए वर्जन एंड्रॉयड ओ और एंड्रॉयड गो की घोषणा की है। वैसे एंड्रॉयड ओ और एंड्रॉयड गो दो अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं हैं, बल्कि दोनों ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

डिज़िटल भुगतान कम्पनी पेटीएम में मई 2017 में किस वैश्विक इंटरनेट निवेश कम्पनी ने 1.4 अरब डॉलर का निवेश किया है?
A. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 
B. सॉफ्टबैंक
C. आईसीआईसीआई बैंक 
D. स्विसबैंक 
Answer: B 
विस्तार: जापान की दिग्गज इंटरनेट निवेश कम्पनी सॉफ्टबैंक ने भारत की जानी-मानी डिज़िटल भुगतान और ई-कॉमर्स कम्पनी पेटीएम (Paytm) में 1.4 अरब डॉलर (9000 करोड़ रुपए) का निवेश मई 2017 के दौरान किया है ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

20 मई को ईवीएम की प्रमाणिकता साबित करने चुनाव आयोग ने किस कार्यक्रम की घोषणा की है?
A. इंडिया हैकाथॉन
B. हैक मी 
C. टेस्ट द बेस्ट 
D. ईवीएम हैकाथॉन
Answer: D 

विस्तार: चुनाव आयोग ने डेमो के जरिए इस बात की जानकारी दी कि ईवीएम मशीन के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। चुनाव आयोग ने डेमो देने के साथ ही 20 मई 2017 को 'ईवीएम हैकाथॉन' के लिए तारीख की भी घोषणा की। ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

17, 18 मई 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

17, 18 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मई 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
17, 18 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
हाल ही में मेड्रिड ओपन 2017 टेनिस का ख़िताब किसने जीता है?
A. डोमिनिक थीम
B. नोवाक जोकोविक
C. राफेल नडाल
D. मिश्चा जेवरेव
Answer: C 
विस्तार: मेड्रिड ओपन टेनिस का ख़िताब स्पेन के खिलाडी राफेल नडाल ने जीता है। मेड्रिड ओपन टेनिस का ख़िताब के फाइनल मुकाबले में नडाल ने ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को 7-6, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है।  ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

सरकार ने 17 मई को कितने नए परमाणु रिएक्टरों के निर्माण के लिए मंजूरी दी है?
A. 4
B. 8
C. 6
D. 10
Answer: D 
विस्तार: भारत में परमाणु उद्योग को बढ़ाने के लिए सरकार ने 17 मई को 10 नए परमाणु रिएक्टरों के निर्माण के लिए मंजूरी दी है। देश में घरेलू परमाणु कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने ये निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इससे कुल 7000 मेगावाट की क्षमता बढ़ेगी, उन्होंने कहा कि इससे स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन में मदद मिलेगी।  ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

रीमा लागू का 18 मई को निधन हो गया है, वे किसे क्षेत्र से जुडी थी?
A. खेल 
B. सिनेमा 
C. राजनीति 
D. विज्ञान
Answer: B 
विस्तार: जानी मानी थिएटर अदाकारा और टीवी- फ़िल्म अभिनेत्री रीमा लागू का 18 मई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 59 साल की थीं और कुछ समय से बीमार थी। राजश्री प्रोडक्‍शन की कई फिल्‍मों में सलमान खान की मां के रूप पर रीमा लागू नजर आ चुकी हैं।  ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

राज्यसभा सांसद अनिल दवे का 18 मई को निधन हो गया, वे किस मंत्रालय में मंत्री थे?
A. दूरसंचार 
B. पर्यावरण
C. कोयला 
D. रक्षा 
Answer: B 
विस्तार: केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री अनिल माधव दवे का 18 मई को निधन हो गया। दवे 5 जुलाई 2016 में केंद्रीय मंत्री बने थे और मध्यप्रदेश बीजेपी का बड़ा चेहरा थे। संघ से ताल्लुक रखने वाले अनिल दवे को एक प्रखर प्रवक्ता के तौर पर जाना जाता था।  ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने 18 मई को कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगाई है, यह कहाँ स्थित है?
A. न्यूयोर्क 
B. वियना 
C. हेग
D. जिनेवा 
Answer: C 

विस्तार: इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने 18 मई को कुलभूषण जाधव को पाकिस्‍तान में सुनाई गई फांसी की सजा के खिलाफ भारत की अपील पर भारत और पाकिस्तान की दलीलें सुनने के बाद भारत के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाते हुए जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है। ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

15, 16 मई 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

15, 16 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मई 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
15, 16 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस टीम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) 2017 जीता है?
A. चेल्सी
B. टॉटेनहैम हॉट्सपर
C. आर्सेनल 
D. एवेरटोन 
Answer: A 
विस्तार: चेल्सी ने  13 मई 2017 को खेले गए लीग मुकाबले में वेस्ट ब्रामविच को हराते हुए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) 2017 खिताब जीत लिया है। यह चेलसी का छठवाँ ईपीएल खिताब है। हालांकि EPL आधिकारिक रूप से 21 मई 2017 को समाप्त होगी लेकिन चेलसी ने इतनी बढ़त हासिल कर ली है कि खिताब अब उसके हाथ में आ गया है। ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रथम भैरों सिंह शेखावत लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्‍कार से 15 मई को किस राज्य के मुख्यमंत्री को सम्‍मानित किया?
A. राजस्थान 
B. सिक्किम 
C. पंजाब 
D. गुजरात 
Answer: B 
विस्तार: राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने 15 मई, 2017 को राजस्‍थान के जयपुर में भारत में संसदीय लोकतंत्र का इतिहास विषय पर प्रथम भैरों सिंह शेखावत स्‍मारक व्‍याख्‍यान दिया। ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 मई को किस स्थान पर नर्मदा सेवा मिशन की शुरुआत की है?
A. भोपाल 
B. सूरत 
C. अमरकंटक
D. पुणे
Answer: C 

विस्तार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 मई 2017 को अमरकंटक में नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा के समापन समारोह एवं सेवा कार्यों का शुभारंभ किया। अमरकंटक में नर्मदा नदी संरक्षण का दुनिया का सबसे बड़ा जनांदोलन नर्मदा सेवा मिशन और संरक्षण के लिए रोडमैप का पीएम ने शुभारंभ किया।..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan