11, 12 जनवरी 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

11, 12 जनवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
11, 12 जनवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
सेबी ने सत्यम घोटाले में ऑडिट फर्म प्राइसवॉटरहाउस पर कितने साल का प्रतिबंध लगाया है?
A. 1 साल
B. 4 साल
C. 3 साल
D. 2 साल
Answer: D
विस्तार : बाजार नियामक सेबी ने ग्लोबल ऑडिटिंग कंपनी प्राइस वाटरहाउस (PW) नेटवर्क को दो साल के लिए भारत में बैन कर दिया है। सेबी ने पाया कि साल 2009 में हुए 8000 करोड़ रुपए के सत्यम घोटाले में इस कंपनी की भी भूमिका थी.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

परिवहन मंत्री ने देश के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल की नींव कहाँ रखी है?
A. दिल्ली 
B. कोच्ची 
C. मुंबई 
D. सूरत 
Answer: C 
विस्तार : परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 11 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल निर्माण की नींव मुंबई में रखी है। टर्मिनल का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा। मुंबई में जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट विशेष आर्थिक क्षेत्र से अगले तीन वर्षों में डेढ़ लाख लोगों को रोज़गार मिलेगा.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

राष्ट्रपति ने 11 जनवरी को किस राज्य में धर्म-धम्म सम्मेलन का उद्घाटन किया है?
A. महाराष्ट्र 
B. गुजरात 
C. बिहार
D. राजस्थान 
Answer: C 
विस्तार : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 11 जनवरी 2018 को बिहार के राजगीर में धर्म-धम्म पर चौथे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन का आयोजन नालंदा विश्वविद्यालय, सेंटर फॉर स्टडी ऑफ रिलिजन एंड सोसाइटी और विदेश मंत्रालय के इंडिया फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से किया है.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

इसरो ने 12 जनवरी को सैटेलाइट कार्टोसेट 2 लॉन्च किया, यह ISRO का कौनसा मिशन है?*
A. 31वां
B. 100वां
C. 50वां
D. 103वां
Answer: B
विस्तार : इसरो ने अपने 100वे उपग्रह का सफल प्रक्षेपण 12 जनवरी 2018 को किया। इसरो के प्रक्षेपण केंद्र श्री हरिकोटा से PSLV C-40 अपने साथ 31 सैटेलाइट लेकर उड़ा, जिसमें कार्टोसैट-2 सीरीज़ के निगरानी सैटेलाइट के अलावा एक भारतीय माइक्रो सैटेलाइट और एक नैनो सैटेलाइट है। इनमें 28 विदेशी उपग्रह भी शामिल थे।.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment