26 to 31 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

26 to 31 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
26 to 31 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
निम्न में से किसे पद्म विभूषण 2019 पुरुष्कार प्रदान किया जायेगा?
A. तीजन बाई
B. इस्माइल उमर गुलेह
C. बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे
D. उपरोक्त सभी
Answer: D
विस्तार: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है, इस बार कुल 112 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए गए हैं। इनमें 4 लोगों को पद्म विभूषण, 14 लोगों को पद्म भूषण जबकि 94 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया है. जिन लोगों को पुरस्कार दिया गया है उनमें 21 महिलाएं हैं. 11 शख्स ऐसे हैं जो विदेशी, NRI/PIO/OCI कैटेगरी से आते हैं. पद्म पुरस्कार 3 लोगों को मरणोपरांत दिया गया है. जबकि एक ट्रांसजेंडर शख्स को पुरस्कार दिया गया है. पद्म विभूषण 2019 के विजेता तीजन बाई, इस्माइल उमर गुलेह (विदेशी), अनिलकुमार मणिभाई नाइक और बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे हैं।

निम्न में से भारत रत्न 2019 पुरुष्कार किसे प्रदान किया जायेगा?
A. दीनदयाल उपाध्याय
B. प्रणव मुखर्जी
C. शरद पंवार
D. मनमोहन सिंह
Answer: B
विस्तार: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन नामचीन हस्तियों को भारत रत्न देने का ऐलान किया है. इसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शामिल हैं. इनके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता और संघ विचारक नानाजी देशमुख और प्रख्यात संगीतकार भूपेन हजारिका को मरणोपरांत इस सम्मान से सम्मानित किया गया है. भारत रत्न, देश का वो सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो असाधारण राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है.  प्रणव मुखर्जी भारत के 13 वें राष्ट्रपति रह चुके हैं. उन्होंने 25 जुलाई 2012 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी. वह इस पद पर 25 जुलाई 2017 तक रहे. 1984 में प्रणव मुखर्जी वित्तमंत्री रह चुके थे. नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में उन्होंने 1995 से लेकर 1996 तक विदेश मंत्री के रूप में काम किया था.कांग्रेस के अग्रिम कतार के नेताओं में गिने जाने वाले प्रणव मुखर्जी पिछले साल आरएसएस के कार्यक्रम में जाने को लेकर भी सुर्खियों में रहे.

शहीद लांस नायक नज़ीर वानी को 26 जनवरी 2019 को मरणोपरांत निम्न में से कौनसा वीरता पुरस्कार दिया गया?
A. परमवीर चक्र
B. शौर्य चक्र
C. कीर्ति चक्र
D. अशोक चक्र
Answer: D
विस्तार: आतंकवाद छोड़ 2004 में सेना में शामिल हुए शहीद लांस नायक नज़ीर वानी को गणतंत्र दिवस के मौके पर मरणोपरांत शांतिकाल के सबसे बड़े वीरता पुरस्कार अशोक चक्र सम्मान से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी और मां को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर यह सम्मान दिया गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मान (Republic Day) लेते समय नजीर अहमद वानी के परिजन भावुक हो गए. ध्यान हो कि शोपियां में डेढ़ महीने पहले आतंकवाद विरोधी अभियान वानी शहीद हो गए थे। गौरतलब है कि नज़ीर वानी आतंकवाद का रास्ता छोड़कर 2004 में सेना में भर्ती हुआ था। नज़ीर वानी के लिए उनकी बटालियन 162/टीए जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री पहली प्राथमिकता थी। नज़ीर वानी अपने आस-पास के लोगों को लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गए थे.. Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK

निम्नलिखित में से किसने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता है?
A. नोवाक जोकोविच
B. राफेल नडाल
C. रेजर फेडरर
D. स्टीफेंस टिट्सीपस
Answer: A
विस्तार : विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस चैंपियनशिप में एकतरफा फाइनल मैच के दूसरे क्रम के राफेल नडाल को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-3 से हराया। वे इसी के साथ रिकॉर्ड सात बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 में महिला एकल वर्ग में निम्नलिखित में से किसने ख़िताब जीता है?
A. नाओमी ओसाका
B. पेत्रा क्वितोवा
C. सेरेना विलियम्स
D. केरोलिना प्लिस्कोवा
Answer: A
विस्तार : जापान की नाओमी ओसाका ने चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में हराकर ना सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल खिताब जीत लिया बल्कि वह दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी भी बन गई हैं।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

21 to 25 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

21 to 25 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21 to 25 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
जनवरी 2019 में कौन सबसे तेज 100 एकदिवसीय विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने हैं?
A. मोहम्मद शमी
B. कुलदीप यादव
C. यजुवेंद्र चहल
D. भुवनेश्वर कुमार
Answer: A
विस्तार: नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एक दिवसीय मैच के दौरान मोहम्मद शमी सबसे पहले 100 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए है। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का विकेट लेकर शमी ने अपने 56 वें मैच में यह उपलब्धि प्राप्त की। यह भारतीय रिकॉर्ड पहले इरफान पठान के नाम था, जिन्होंने 2006 में अबू धाबी में पाकिस्तान के खिलाफ अपने 59 वें मैच में यह उपलब्धि प्राप्त की थी। विश्व रिकॉर्ड वर्तमान में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान के नाम है, जिन्होंने यह कीर्तिमान प्राप्त करने करने के लिए 44 मैच खेले। शमी न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं।

हाल ही में लिंगायत समुदाय से संबंध रखने वाले 111 वर्षीय शिवकुमार स्वामीजी का निधन हो गया, वे किस मठ के प्रमुख थे?
A. सिद्धगंगा मठ
B. निर्मल जमुना मठ
C. पावन मठ
D. अर्चना मठ
Answer: A
विस्तार: सिद्धगंगा मठ के प्रमुख शिवकुमार स्वामीजी का हाल ही में निधन हो गया। वे 111 साल के थे। लिंगायत समुदाय के मुख्य मठ सिद्धगंगा का कर्नाटक में काफी प्रभाव है।

ISRO के PSLV-C44 रॉकेट ने 24 जनवरी 2019 को कौन सा सैन्य उपग्रह पृथ्वी की अपेक्षित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया?
A. Microsat-R
B. Navik
C. ThirdEye
D. Monnet
Answer: A
विस्तार: माइक्रोसैट-आर (Microsat-R) उस सैन्य उपग्रह का नाम है जिसका सफल प्रक्षेपण तथा उसकी अपेक्षित कक्षा में सफलतापूर्वक प्रतिस्थापन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation – ISRO) के पीएसएलवी सी-44 (PSLV C-44) रॉकेट ने 24 जनवरी 2019 की देर रात को किया। श्रीहरिकोटा से किए गए इस प्रक्षेपण से एक छात्र उपग्रह (student satellite) कलामसैट (Kalamsat) का सफल प्रक्षेपण भी किया गया। मात्र 1.26 किलोग्राम वजन वाले इस अत्यंत हल्के उपग्रह का निर्माण स्पेस किड्ज़ इण्डिया (Space Kidz India) द्वारा किया गया है। उल्लेखनीय है कि माइक्रोसैट-आर ऐसा पहला भारतीय उपग्रह है जिसे इसरो (ISRO) ने मात्र 274 किलोमीटर ऊँचाई की निचली कक्षा में स्थापित किया है।

ICC द्वारा घोषित टीम ऑफ़ द इयर-2018 का कप्तान निम्नलिखित में से किसे बनाया गया है?
A. केन विलियमसन
B. विराट कोहली
C. एम.एस. धोनी
D. टॉम लैथम
Answer: B
विस्तार: विराट कोहली आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर और आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर में चुने गए और दोनों टीमों के कप्तान नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जीते।... Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

16 to 20 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

16 to 20 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
16 to 20 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 में पदक तालिका में शीर्ष स्थान किस राज्य ने प्राप्त किया?
A. हरयाणा
B. कर्णाटक
C. महाराष्ट्र
D. पंजाब
Answer: C
विस्तार: पुणे में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 37 स्वर्ण के साथ महाराष्ट्र ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके पास 37 स्वर्ण, 31 रजत और 43 कांस्य के साथ 111 पदक थे. दिल्ली 35 स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर रहा और हरियाणा भी 29 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रहा। तीसरे क्रमिक दिन के लिए, पूल में महाराष्ट्र, दिल्ली और कर्नाटक के तैराकों का वर्चस्व था, जिन्होंने 33 में से 21 पदक अपने नाम किए. ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश ने तीन स्वर्ण जीते। 10 वर्षीय अभिनव शॉ शूटिंग में सबसे कम आयु के स्वर्ण पदक विजेता बने।

डी. गुकेश का सम्बन्ध किस खेल से है?
A. निशानेबाजी
B. शतरंज
C. फुटबाल
D. बैडमिंटन
Answer: B
विस्तार: नवोदित शतरंज खिलाड़ी डी. गुकेश (D. Gukesh) 15 जनवरी 2019 को उस समय चर्चा में आ गए जब वे भारत के अब तक के सबसे कम आयु के शतरंज ग्रैण्डमास्टर बन गए। उन्हें यह उपलब्धि तब हासिल हुई जब दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय ओपन (Delhi International Open) के अपने नौवें दौर के मुकाबले में उन्होंने दिनेश शर्मा को पराजित कर दिया। इस प्रकार उन्होंने जून 2018 में सबसे कम आयु के ग्रैण्डमास्टर बनने वाले आर. प्रग्नानंद (R. Praggnanandhaa) का कीर्तिमान तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि प्रग्नानंद जहाँ 12 वर्ष 10 माह और 13 दिन में ग्रैण्डमास्टर खिताब तक पहुँचे थे वहीं गुकेश 12 वर्ष 7 माह और 17 दिन में यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे हैं। गुकेश अब ग्रैण्डमास्टर बनने वाले दुनिया के दूसरे सबसे कम आयु के युवा हैं। उल्लेखनीय है कि सबसे कम आयु में शतरंज ग्रैण्डमास्टर बनने का कीर्तिमान रूस (Russia) के सर्गे कर्जाकिन (Sergey Karjakin) के नाम है जो वर्ष 2002 में मात्र 12 वर्ष सात माह की आयु में यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे थे।

16 जनवरी 2019 को किसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का नया CEO नियुक्त किया गया?
A. मनु साहनी
B. शशांक मनोहर
C. शरद पंवार
D. डेविड रिचर्डसन
Answer: A
विस्तार: ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स (ESPN Star Sports) के पूर्व प्रबन्ध निदेशक (MD) मनु साहनी (Manu Sawhney) को 16 जनवरी 2019 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council – ICC) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer - CEO) नियुक्त किया गया। वे दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के डेविड रिचर्डसन (David Richardson) का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल इस साल आईसीसी विश्व कप (ICC World Cup) के बाद समाप्त हो रहा है। इस पद के लिए भारत में जन्में मनु साहनी सबकी पसंद बनकर उभरे। उनके चयन के लिए आईसीसी अध्यक्ष शशांक मनोहर (Shashank Manohar) के नेतृत्व में एक वैश्विक चयन प्रक्रिया को प्रयोग किया गया।

क्रिकेट इतिहास में किस खिलाड़ी ने पहली बार तीनों ICC अवार्ड्स (क्रिकेटर ऑफ द ईयर, वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर) एक साथ अपने नाम किए हैं?
A. जो रूट
B. हेनरी निकोलस
C. ए बी डिविलियर्स
D. विराट कोहली
Answer: D
विस्तार: विराट कोहली 2018 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर, ICC मेन टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर और ICC ODI प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी जीतने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली के नाम 13 टेस्ट में पांच शतकों के साथ 55.08 के औसत के साथ 1,322 रन है और 14 एकदिवसीय मैचों में छह शतकों के साथ 133.55 के शानदार औसत से 1,202 रन है, उन्हें अकादमी के प्रत्येक मतदान सदस्य द्वारा दोनों पक्षों के लिए चयनित किया गया, इनमें से अधिकांश ने कप्तान के रूप में उनके नाम का भी विकल्प दिया..... Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

11 to 15 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

11 to 15 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
11 to 15 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
येलो वेस्ट आंदोलन आजकल यूरोप में चर्चा में बना हुआ है, इसका आरंभ किस देश से हुआ था?
A. ब्रिटेन
B. जर्मनी
C. फ्रांस
D. बेल्जियम
Answer: C
विस्तार: फ्रांस से आरंभ हुआ येलो वेस्ट आंदोलन (yellow vest protest) धीरे-धीरे लगभग पूरे यूरोप को अपनी जद में लेता जा रहा है।  फ्रांस में जारी प्रदर्शन अब बेल्जियम और नीदरलैंड तक पहुंच चुका है। देशव्यापी विरोध प्रदर्शन सबसे पहले ईंधन की बढ़ती कीमत को लेकर शुरू हुआ था लेकिन फिर यह आंदोलन बढ़ती मंहगाई और कई अन्य मांगों को लेकर व्यापक होता चला गया।

किस राज्य सरकार ने "एक परिवार, एक नौकरी" नामक रोजगार सुरक्षा योजना 12 जनवरी 2019 से राज्य में शुरू की?
A. छत्तीसगढ़
B. सिक्किम
C. नागालैंड
D. राजस्थान
Answer: B
विस्तार: सिक्किम (Sikkim) के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग (Pawan Chamling) ने 12 जनवरी 2019 को "एक परिवार, एक नौकरी" नामक एक महात्वाकांक्षी योजना राज्य में औपचारिक रूप से लाँच की जिसके तहत हर ऐसे परिवार में एक सदस्य को रोजगार प्रदान किया जायेगा जिसके किसी सदस्य के पास कोई सरकारी नहीं है। योजना के तहत मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी 32 विधानसभा क्षेत्रों के 2 लाभार्थियों को अस्थायी नियुक्ति पत्र 12 जनवरी 2019 को प्रदान किया तथा योजना को संकेतात्मक तौर पर लाँच कर दिया। वर्तमान में इस योजना के तहत राज्य सरकार के 12 विभागों के अंतर्गत "सी" (‘C’) तथा "डी" (‘D’) वर्ग की नौकरियाँ प्रदान की जायेंगी।

मेसेडोनिया द्वारा हाल ही में देश का नाम बदलकर नया नाम क्या रखा गया है?
A. ग्रेट वेस्ट नेशन
B. यूटोपिया
C. एलडोराडो
D. उत्तरी मेसेडोनिया
Answer: D
विस्तार: मेसेडोनिया ने अपने देश का नाम बदलकर उत्तरी मेसेडोनिया गणराज्य रख लिया है। मेडोनिया के इस निर्णय से ग्रीस के साथ उसका पिछले कई वर्षों से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया है।

किस भारतीय पर्यटक स्थल को न्यूयॉर्क टाइम्स ने वर्ष 2019 में देखने योग्य 52 स्थान की सूची में दूसरे स्थान पर रखा गया है?
A. ताजमहल
B. हम्पी
C. प्रयागराज
D. अमृतसर
Answer: B
विस्तार: कर्नाटक (Karnataka) राज्य में स्थित सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल हम्पी (Hampi) को न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा प्रकाशित "वर्ष 2019 में देखने योग्य 52 स्थान" की सूची में दूसरे स्थान पर रखा गया है तथा। खास बात यह है कि हम्पी इस सूची में शामिल किया गया एकमात्र भारतीय स्थल भी है। इस सूची में पहले स्थान पर कैरिबाई द्वीप पोर्तो रिको (Puerto Rico) को रखा गया है जो 2019 के अंतिम दिनों में आए मारिया नामक चक्रवाती तूफान के कारण तबाह हो गया था। हम्पी कर्नाटक राज्य के बेल्लारी जिले के होसपेट तालुक में स्थित हैं तथा यहाँ 57 प्रमुख दर्शनीय ऐतिहासिक स्थल स्थित हैं। यह समस्त स्थल हम्पी के आसपास स्थित चार गाँवों में 41.8 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले हैं। हम्पी के इन तमाम स्थलों का निर्माण विजयनगर सम्राज्य के समय में 13वीं व 14वीं सदी में किया गया था। यह समस्त स्थल द्रविड़ शैली में निर्मित हैं। इसमें सबसे प्रमुख स्थल विठ्ठल मंदिर में स्थित पाषाण का खूबसूरत रथ (stone chariot) है। प्रत्येक वर्ष लगभग 6 लाख पर्यटक हम्पी में आते हैं।

कौनसा राज्य भारत में आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को 10% आरक्षण दिए जाने संबंधी विधेयक लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है?
A. हरियाणा
B. गुजरात
C. हिमाचल प्रदेश
D. असम
Answer: B
विस्तार: गुजरात सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10% आरक्षण लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है। यह फैसला राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विधेयक पर अपनी सहमति देने के एक दिन बाद आया है। गुजरात के सीएम विजय रूपानी ने कहा है कि यह उन नौकरियों पर भी लागू होगा जिनके लिए घोषणा की गई है, लेकिन प्रक्रिया शुरू होनी बाकी है।.... Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

6 to 10 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

6 to 10 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
6 to 10 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
केंद्र सरकार द्वारा सामान्य वर्ग को दिए जाने वाले 10% आरक्षण के आदेश के तहत संविधान के किस अनुच्छेद में संशोधन किया जायेगा?
A. अनुच्छेद 12 और 13
B. अनुच्छेद 15 और 16
C. अनुच्छेद 7
D. अनुच्छेद 21
Answer: B
विस्तार: आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों (सामान्य वर्ग) के लोगों के लिए सरकारी नौकरियों व शिक्षण संस्थानों में 10% आरक्षण दिए जाने की घोषणा की है। सामान्य वर्ग (General category) के अभ्यर्थियों को आर्थिक आधार पर 10% आरक्षण देने से सम्बन्धित एक ऐतिहासिक विधेयक को भारतीय संसद ने 9 जनवरी 2019 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। यह विधेयक भारतीय संविधान में 124वाँ संशोधन विधेयक (124th Constitutional Amendment) है तथा इसे राज्यसभा ने 9 जनवरी 2019 को पारित कर दिया। इससे एक दिन पूर्व 8 जनवरी 2019 को इस विधेयक को लोकसभा ने भी पारित कर दिया था। इसके लिए अनुच्छेद 15 व 16 में संशोधन किया जाएगा।

साइबर सुरक्षा हेतु नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने जनवरी 2019 में किस संस्थान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए?
A. IIT कानपुर
B. IISc बैंगलोर
C. IIT दिल्ली
D. IIT मुंबई
Answer: A
विस्तार: भारत के अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange – NSE) ने 4 जनवरी 2019 को देश के अग्रणी प्रौद्यौगिकी संस्थान आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) के साथ एक समझौता किया है जिसके तहत आईआईटी कानपुर की टीम एनएसई (NSE) के विशेषज्ञों के साथ मिलकर साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में काम करेंगे तथा पूँजी बाजार के लेन-देन को अधिकाधिक सुरक्षित बनाने में भूमिका निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) ने इससे पूर्व बीएसई (BSE) के साथ भी इस क्षेत्र में सहयोग किया था तथा यह सहयोग काफी सफल रहा था।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की किस प्रोफेसर ने अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष (IMF) की पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री के तौर पर पद संभाल लिया है?
A. गीता सचदेवा
B. मीरा साहनी
C. मोना भारद्वाज
D. गीता गोपीनाथ
Answer: D
विस्तार: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर गीता गोपीनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष (आईएमएफ) की पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री के तौर पर पद संभाल लिया है। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स व वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से एम.ए. करने वाली गोपीनाथ ने वर्ष 2001 में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है।

केंद्र ने किस शहर का नाम प्रयागराज के रूप में बदलने को मंजूरी दी है?
A. फैज़ाबाद
B. मुरादाबाद
C. इलाहाबाद
D. वाराणसी
Answer: C
विस्तार: कुंभ मेले से कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार के इलाहाबाद को प्रयागराज के नाम से बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अक्टूबर 2018 में, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने का प्रस्ताव दिया था। MHA से एक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) अब यह सुनिश्चित करेगा कि रेलवे स्टेशन, उच्च न्यायालय और विश्वविद्यालय सहित जिले के अन्य संस्थानों के नाम भी बदले जाए।

भारतीय ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार उसी की भूमि पर टेस्ट सीरीज़ में हराया है, इस सीरीज़ का मैन ऑफ द सीरीज़ कौन थे?
A. विराट कोहली
B. कुलदीप यादव
C. भुवनेश्वर कुमार
D. चेतेश्वर पुजारा
Answer: D
विस्तार: भारत-ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में तीन शानदार शतकों की मदद से 521 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को 7 जनवरी 2019 को समाप्त हुई टेस्ट श्रृंखला में मैन ऑफ द सीरीज़ (Man of the Series) घोषित किया गया। सिडनी क्रिकेट ग्राउण्ड (SCG) में हुआ टेस्ट श्रृंखला का चौथा और अंतिम टेस्ट पाँचवे दिन वर्षा के कारण रद्द करना पड़ा। भारत ने एडिलेड (Adelaide) और मेलबर्न (Melbourne) टेस्ट मैच में जीत दर्ज की जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ (Perth) टेस्ट मैच जीता। इस जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की भूमि पर हराने का कारनामा पहली बार किया और कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में नया क्रिकेट इतिहास रचा।.... Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

3 to 5 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

3 to 5 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
3 to 5 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस देश ने 3 जनवरी 2019 को चन्द्रमा के अनदेखे हिस्से पर अंतरिक्ष यान उतारा है?
A. भारत
B. चीन
C. जापान
D. फ्रांस
Answer: B
विस्तार: चीन ने 3 जनवरी 2019 को अंतरिक्ष जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की जब उसका चांग’ई 4 (Chang’e 4) नामक यान चन्द्रमा के अनदेखे हिस्से पर उतरने वाला दुनिया का पहला अंतरिक्ष यान बन गया। यह मिशन चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (CNSA) द्वारा संचालित किया जा रहा है तथा यह रोबोट-संचालित खोजी यान (robotic probe craft) चांद के उस अंधेरे हिस्से में स्थित दक्षिण ध्रुव के एट्किन बेसिन (South Pole-Aitken basin) में उतारा गया जो पृथ्वी से कभी नहीं देखा जा सकता है। इस भाग को डार्क साइड के नाम से भी जाना जाता है। इस क्षेत्र में अभी तक कोई अंतरिक्ष यान या मिशन नहीं उतर पाया है। चन्द्रमा की पड़ताल करने के उद्देश्य से भेजा गया चांग’ई 4 पृथ्वी से 7 दिसम्बर 2018 को प्रक्षेपित किया गया था तथा यह चन्द्रमा की कक्षा में 12 दिसम्बर 2018 को प्रविष्ट हो गया था।

केंद्र सरकार ने किस विद्यालय के छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है?
A. नवोदय विद्यालय
B. सैनिक स्कूल
C. मिलिट्री स्कूल
D. केन्द्रीय विद्यालय
Answer: A
विस्तार: केंद्र सरकार ने 3 जनवरी को संसद में कहा कि पिछले दस सालों में नवोदय विद्यालयों में 37 छात्रों की आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान यह जानकारी दी। साथ ही प्रत्येक स्कूल में एक काउंसलर की नियुक्ति पर भी सरकार विचार कर रही रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में भारतीय विज्ञान कांग्रेस 2019 का उद्घाटन किया?
A. वाराणसी
B. जयपुर
C. जालंधर
D. सूरत
Answer: C
विस्तार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर में भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC-2019) का उद्घाटन किया है। ISC एक वार्षिक सभा है जो देश के शीर्ष वैज्ञानिकों के विचार-विमर्श का मंच है। इसका विषय 'Future: India-Science and Technology' था। ...... Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

1, 2 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

1, 2 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
1, 2 जनवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
जेयर बोल्सोनारो  1 जनवरी 2019 को किस देश के नए राष्ट्रपति बने हैं?
A. चीन
B. जापान
C. ब्राज़ील
D. फ्रांस
Answer: C
विस्तार: उग्र दक्षिणपंथी नेता जेयर बोल्सोनारो (Jair Bolsonaro), जिन्होंने देश में अपराध और भ्रष्टाचार को समाप्त करने का वादा किया है, को 1 जनवरी 2019 को राजधानी ब्राज़िलिया में स्थित संसद भवन के सामने आयोजित एक शपथ ग्रहण समारोह में ब्राज़ील के नए राष्ट्रपति के तौर पर शपथ दिलाई गई।उन्होंने बेहद अलोकप्रिय मध्य-दक्षिणपंथी राष्ट्रपति मिशेल टेमर (Michel Temer) का स्थान लिया है, जो 2016 में भ्रष्टाचार के आरोप में पद से हटायी गईं वामपंथी राष्ट्रपति डिल्मा रॉसेफ (Dilma Rousseff) के बाद से वस्तुत: कार्यवाहक राष्ट्रपति की भूमिका निभा रहे थे। 63-वर्षीय बोल्सोनारो ब्राज़ीली सेना में भूमिका निभा चुके एक भूतपूर्व पैराट्रूपर हैं तथा पिछले 27 वर्षों से ब्राज़ीली कांग्रेस के प्रतिनिधि रहे हैं। वे देश के 38वें राष्ट्रपति हैं तथा उनका कार्यकाल 4 वर्ष का होगा। चुनाव जीतने के बाद अपने पहले भाषण में राष्ट्रपति ने ब्राजील को भ्रष्टाचार, अपराध मुक्त और अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही। धुर दक्षिणपंथी जेयर बोल्सोनारो ने ब्राजील में व्याप्त भ्रष्टाचार और अपराध पर नियंत्रण के वादे के साथ बड़े अंतर से चुनाव जीता था।

अमिताभ चौधरी किस बैंक के नए एमडी और सीईओ बने हैं?
A. एक्सिस बैंक
B. देना बैंक
C. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
D. IDBI बैंक
Answer: A
विस्तार: एक्सिस बैंक ने अपनी प्रबंध निदेशक और सीईओ शिखा शर्मा को पद से सेवानिवृत्त करने की घोषणा की और अमिताभ चौधरी 1 जनवरी, 2019 से बैंक के नए प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में पद ग्रहण करेंगे। एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के पूर्व एमडी और सीईओ चौधरी ने सितंबर में एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में  नाम तीन साल की अवधि के लिए रखा था।

निम्नलिखित में से किसे भारतीय राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) का कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया है?
A. जस्टिस एस.एस. गणपति
B. जस्टिस ए.के.सिकरी
C. जस्टिस वेणुगोपाल
D. जस्टिस एम.एल. भार्गव
Answer: B
विस्तार: जस्टिस ए.के. सिकरी को भारतीय राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) का कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया। उन्हें नियुक्त करने के लिए राष्ट्रपति ने लीगल अथॉरिटीज एक्ट, 1987 के सेक्शन 3 के सब-सेक्शन (3) के क्लॉज़ (बी) का उपयोग किया। वे मदन भीमराव लोकुर की जगह लेंगे। नालसा कस्टडी में व्यक्ति को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाता है। इसका गठन लीगल सर्विसेज अथॉरिटीज एक्ट, 1987 के तहत की गयी थी। यह नागरिक तथा आपराधिक मामलों में निर्धन व्यक्तियों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाता है।

कादर खान का सम्बन्ध किस क्षेत्र से था ?
A. फिल्म
B. खेल
C. विज्ञान
D. राजनीति
Answer: A
विस्तार: वयोवृद्ध अभिनेता-लेखक कादर खान का 81 वर्ष की आयु में कनाडा में निधन हो गया है। कादर खान ने 1973 में राजेश खन्ना की "दाग" से अपने अभिनय की शुरुआत की और 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों के संवाद लिखे। अभिनेता बनने से पहले उन्होंने रणधीर कपूर-जया बच्चन की "जवानी दीवानी" के लिए संवाद लिखे थे. पटकथा लेखक के रूप में, खान ने अक्सर मनमोहन देसाई और प्रकाश मेहरा के साथ सहयोग किया।

किस देश ने हाल ही में पूँजी जुटाने के लिए पांडा बांड्स जारी किये हैं?
A. चीन
B. पाकिस्तान
C. जापान
D. अमेरीका
Answer: B
विस्तार: पाकिस्तान ने चीन के पूँजी बाज़ार से ऋण प्राप्त करने के लिए पांडा बांड्स जारी करने का निर्णय लिया है। इस योजना के पीछे चीनी मुद्रा को अमेरिकी डॉलर की भाँती महत्व दिए जाने की मंशा है। बांड के आकार तथा ब्याज दर पर बाद में निर्णय लिया जायेगा। पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने कहा है कि  पांडा बांड विदेशी वित्तपोषण तथा विदेशी मुद्रा भंडार की आवश्यकता को पूरा करने के लिए आवश्यक है। पांडा बांड्स से पाकिस्तान के निवेशकों का विविधकरण होगा। चीन पाकिस्तान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। चीन के साथ पाकिस्तान का व्यापार घाटा सर्वाधिक है। चीनी मुद्रा में पूँजी जुटाने से इस घाटे में कुछ कमी होने के आसार हैं। पांडा बांड्स चीनी मुद्रा (रेनमिनबी अथवा युआन) में गैर चीनी जारीकर्ता द्वारा चीन में जारी किये जाते हैं। 2018 में फिलीपींस ने पहली बार पांडा बांड्स जारी किये, यह पांडा बांड्स जारी करने वाला पहला आसियान राष्ट्र है।...... Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

जनवरी 2019 January 2019 Current Affairs in Hindi

समसामयिकी (Current Affairs in Hindi January 20181 से 31 जनवरी 2019 बहुविकल्पीय प्रश्न :  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) January 2019 महीने के बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates with Multiple Choice Questions (MCQs) by www.Samsamyiki.com. आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं: 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://goo.gl/kqR71x 

समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 जनवरी 2019: