5 राज्यों के नए राज्यपाल नियुक्त

राष्ट्रपति ने 30 सितम्बर 2017 को निम्नलिखित नियुक्तियों को स्वीकृति दी गई है। 

1. बिग्रेडियर (डॉ) बी.डी मिश्रा (सेवानिवृत) अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल। 

2. श्री सत्यपाल मलिक बिहार के राज्यपाल । 

3. श्री बनवारी लाल पुरोहित तमिलनाडु के राज्यपाल । 

4. प्रोफेसर श्री जगदीश मुखी असम के राज्यपाल। 

5. श्री गंगा प्रसाद मेघालय के राज्यपाल । 

नियुक्तियां पदभार संभालाने के दिन से प्रभावी होगें।

29, 30 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

29, 30 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी सितम्बर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
29, 30 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस राज्य ने बेस्ट टूरिज्म स्टेट का राष्ट्रीय पुरस्कार लगातार तीसरी बार जीता है?
A. बिहार 
B. पंजाब 
C. मध्यप्रदेश 
D. गुजरात 
Answer: C 
विस्तार : मध्यप्रदेश को इस वर्ष लगातार तीसरी बार ‘बेस्ट टूरिज्म स्टेट’ का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इस पुरस्कार को लगातार तीन बार पाने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। आधिकारिक तौर पर यहां बताया गया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नयी दिल्ली  में मध्यप्रदेश के पर्यटन राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा को यह पुरस्कार प्रदान किया विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य ने कुल 10 पुरस्कार जीते।...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

निम्नलिखित में से किसे हाल ही में बीएचयू का चीफ प्रॉक्टर नियुक्ति किया गया?
A. रोयाना सिंह
B. मनीषा पांडे 
C. रीमा गोस्वामी
D. रश्मी जैन 
Answer: A
विस्तार : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में गत दिनों छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले को लेकर बैकफुट पर आए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने प्रॉक्टोरियल बोर्ड का मुखिया बदल दिया है। बीएचयू की नई चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर रोयाना सिंह को बनाया गया है। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

टॉम अल्टर का हाल ही में निधन हुआ है, वे किस क्षेत्र से जुड़े थे?
A. फिल्म 
B. राजनीति 
C. विज्ञान
D. चिकित्सा 
Answer: A 
विस्तार : वयोवृद्ध फिल्म, टेलीविजन और थिएटर अभिनेता और पद्म श्री टॉम अल्टर का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। प्रसिद्ध अभिनेता और एक बार के खेल लेखक और लेखक चर्म-कैंसर का सामना कर रहे थे। अल्टर ने कई टीवी शो के अलावा 300 से अधिक फिल्मों में भी काम किया है, सबसे लोकप्रिय रूप से 1990 के दशक में पांच साल के लिए रिकॉर्ड किए गए हिट सोप ओपेरा जूनून में गैंगस्टर केशव कलसी के रूप में काम किया...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

बिहार का नया राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है?
A. बनवारीलाल पुरोहित
B. जगदीश मुखी
C. देवेन्द्र कुमार जोशी
D. सत्यपाल मलिक
Answer: D 
विस्तार : पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल मलिक को बिहार के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है जबकि असम राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित तमिलनाडु के नए राज्यपाल होंगे। अंडमान और निकोबार के उप राज्यपाल, प्रोफेसर जगदीश मुखी असम के राज्यपाल के स्थान पर श्री पुरोहित को स्थानांतरित करेंगे। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

‘सिक्योरिंग इंडिया द मोदी वे’ किताब के लेखक कौन हैं?
A. एम. वेंकैया नायडू
B. सलमान रुश्दी
C. जतिन कामत
D. नितिन गोखले
Answer: D 

विस्तार : दक्षिण एशियाई के रणनीतिक मामलों के शीर्ष पांत के विशेषज्ञों में शामिल नितिन ए गोखले की नई किताब ‘सेक्युरिंग इंडिया द मोदी वे: पठानकोट, सर्जिकल स्ट्राइक एंड मोर’ का लोकार्पण हो गया है। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

27, 28 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

27, 28 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी सितम्बर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
27, 28 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
पहले इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2017 का शुभारंभ किसने किया है?
A. नरेंद्र मोदी 
B. मनोज सिन्हा
C. सोनिया गाँधी 
D. राजनाथ सिंह 
Answer: B 
विस्तार : संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने 27 सितम्बर 2017 को दिल्ली के प्रगति मैदान में तीन दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2017 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टेलिकॉम सेक्टर डिजिटल इंडिया की रीढ़ की हड्डी है। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

ह्यूग हेफनर का हाल ही में निधन हुआ है, वे किस पत्रिका के संस्थापक थे?
A. फोर्ब्स 
B. वाशिंगटन पोस्ट 
C. प्लेबॉय
D. टाइम्स 
Answer: C 
विस्तार : प्लेबॉय मैगजीन संस्थापक और यौन क्रांति प्रतीक ह्यूग हेफ़नर का निधन हो गया है। वह 91 वर्ष के थे। हेफ़नर का जन्म शिकागो में 9 अप्रैल 1926 को हुआ था।उन्होंने शुरुआत में अमरीकी सेना में एक लेखक के रूप में काम किया, फिर उन्होंने मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन किया। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस देश ने हाल ही में महिलाओं को ड्राइविंग की अनुमति दी है?
A. सीरिया 
B. पाकिस्तान 
C. ईरान 
D. सऊदी अरब 
Answer: D 
विस्तार : सऊदी शाह सलमान ने हाल ही में आदेश जारी कर महिलाओं को जून 2018 से ड्राइविंग की अनुमति प्रदान की है। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

एशियाई इंडोर और मार्शल ऑर्ट्स खेल में भारत ने कितने स्वर्ण जीते है?  
A. 10
B. 9
C. 22
D. 8
Answer: B

विस्तार : तुर्कमेनिस्‍तान में 17 से 27 सितम्बर 2017 तक आयोजित छठे एशियाई इंडोर और मार्शल ऑर्ट्स खेलों में भारत ने 9 स्‍वर्ण पदक जीते है। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

कांडला बंदरगाह के नाम दीनदयाल पोर्ट हुआ

देश के शीर्ष 12 प्रमुख बंदरगाहों में से एक कांडला बंदरगाह के नाम को बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर दीनदयाल पोर्ट रखा गया है। देश के बारह प्रमुख बंदरगाहों में से एक कंडला बंदरगाह गुजरात में कच्छ की खाड़ी में स्थित है।

शशि शंकर ONGC के नए चेयरमैन नियुक्त

शशि शंकर को देश की सबसे बड़ी तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी ONGC का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह मार्च 2021 तक इस पद पर बने रहेंगे। फिलहाल वह ओएनजीसी में निदेशक (तकनीक और फील्ड सेवा) हैं। उनकी नियुक्ति उनके सेवानिवृत्ति तक के लिए  की गई है। हालांकि पेट्रोलियम मंत्रालय ने शुरू में एक साल के कार्यकाल का प्रस्ताव किया था।
वर्तमान में निर्देशक (तकनीकी और क्षेत्रीय सेवाएं) शंकर, ओएनजीसी में 1 अक्टूबर से प्रभारी होंगे। वह दिनेश के सरफ की जगह लेंगे। मार्च 2021 तक श्री शंकर के लगभग चार साल का कार्यकाल होगा।

प्लेबॉय के संस्थापक ह्यूग हेफनर का निधन

प्लेबॉय मैगजीन संस्थापक और यौन क्रांति प्रतीक ह्यूग हेफ़नर का निधन हो गया है। वह 91 वर्ष के थे। हेफ़नर का जन्म शिकागो में 9 अप्रैल 1926 को हुआ था।उन्होंने शुरुआत में अमरीकी सेना में एक लेखक के रूप में काम किया, फिर उन्होंने मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन किया। हेफ़नर ने साल 1953 में अपने किचन से इस मैगज़ीन का प्रकाशन शुरू किया था।
हेफ़नर ने एक ब्रांड बनाया जो 20 वीं शताब्दी के दूसरे छमाही में यौन संस्कृति को परिभाषित करता था। 'प्लेबॉय' दुनिया में पुरुषों के बीच सबसे अधिक बिकने वाली मैगज़ीन है। एक वक्त था जब इस मैगज़ीन की एक महीने में 70 लाख प्रतियां तक बिकी।

एशियाई इंडोर और मार्शल ऑर्ट्स खेलों में 9 स्वर्ण जीते

तुर्कमेनिस्‍तान में 17 से 27 सितम्बर 2017 तक आयोजित छठे एशियाई इंडोर और मार्शल ऑर्ट्स खेलों में भारत ने 9 स्‍वर्ण पदक जीते है। तुर्कमेनिस्तान के अशगाबात में छठे एशियाई इंडोर और मार्शल आर्ट्स खेलो में 27 सितम्बर को भारत के सुमित नागल ने टेनिस में पुरुष सिंगल्स का स्वर्ण पदक जीता। भारत ने इन खेलों में 9 स्‍वर्ण पदक के साथ 11वें स्थान पर रहा।
भारत 9 स्वर्ण,  12 रजत और 19 कांस्य पदक सहित कुल 40 पदक के साथ 11वे  स्थान पर पदक तालिका में रहा है, वहीं तुर्कमेनिस्‍तान 89 स्वर्ण के साथ पहले, चीन 42 स्वर्ण के साथ दूसरे एवं ईरान 36 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं।

पीवी सिंधु पद्म भषूण के लिए नामित

स्टार शटलर पीवी सिंधु को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भषूण के लिए 25 सितम्बर 2017 को नामित किया गया है। खेल मंत्रालय ने वर्ल्ड नंबर-4 बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु के नाम की अनुशंसा की है। रियो ओलिंपिक-2016 की सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु ने हाल ही में कोरिया ओपन सुपर सीरीज पर कब्जा जमा जमाया था, हालांकि उसके बाद वह जापान ओपन की खिताबी दौड़ में नहीं पहुंच पाई थीं। 
पीवी सिंधु को इससे पहले 2015 में चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्मश्री दिया गया था. 2016 में उन्हें सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। जबकि 2013 में उन्होंने अर्जुन अवॉर्ड हासिल किया था. इसके साथ ही वह साइना नेहवाल और पुलेला गोपीचंद के एलिट क्लब में शामिल हो जाएंगी।

श्रीनगर के18 वर्षीय बिलाल डार ‘स्वच्छता ही सेवा’ के ब्रान्ड एम्बेसडर बने

श्रीनगर के युवा बिलाल डार को श्रीनगर नगर निगम का ब्रान्ड एम्बेसडर बनाया गया है। 12 वर्ष की उम्र से ही बिलाल डार ‘स्वच्छता अभियान’ में योगदान दे रहा है। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में बिलाल डार का जिक्र किया था।  प्रमुख व्यक्तियों द्वारा स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम के अन्तर्गत आज रेल राज्य मंत्री श्री राजेन गोहेन ने गुवाहटी में श्रमदान कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री करम श्याम ने मणिपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारम्भ किया। चण्डीगढ प्रशासन के अधिकारियों ने केंद्र-प्रशासन सचिवालय परिसर में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ आम लोगों के साथ-साथ कबाड़ का व्यवसाय करने वालों के लिए भी फायदेमंद साबित हो रहा है। इसके अलावे मच्छरों, मक्खियों से फैलने वाली बिमारियों की भी रोकथाम करने में मदद मिल रही है। 

25, 26 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

25, 26 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी सितम्बर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
25, 26 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
मुख्तार अब्बास नकवी ने पुड्डुचेरी में "हुनर हाट" के उद्घाटन किया है, यह किस मंत्रालय का कार्यक्रम है?
A. श्रम मंत्रालय
B. अल्पसंख्यक मंत्रालय
C. शिक्षा मंत्रालय
D. खेल मंत्रालय
Answer: B 
विस्तार : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 24 सितम्बर को पुड्डुचेरी में  "हुनर हाट" के उद्घाटन किया, उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय देश के सभी हिस्सों में "हुनर हब" बनाने की दिशा में काम कर रहा है, जहाँ दस्तकारों, शिल्पकारों को एक ही परिसर में अपनी सामग्री के प्रदर्शन-बिक्री का मौका मिलेगा साथ ही वर्तमान मार्किट के अनुसार उन्हें अपने सामान बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा आयोजित “हुनर हाट” 24 से 30 सितम्बर 2017 तक चलेगा। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


एंजेला मर्केल ने 25 सितम्बर को किस देश का चौथी बार चुनाव जीता है?
A. इंग्लैंड
B. जापान
C. जर्मनी
D. फ्रांस
Answer: C
विस्तार: जर्मनी में आम चुनावों में वर्तमान चांसलर एंजेला मर्केल को 25 सितम्बर 2017 को जीत मिली है लेकिन मत प्रतिशत की बात करें तो इसमें 4 प्रतिशत की गिरावट भी दर्ज की गई है। सरकार बनाने के लिए एंगेला मर्केल के पास गठबंधन बनाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।  ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किसने 25 सितम्बर को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के रूप में शपथ ली?
A. राजीव कुमार
B. आरके सिंह
C. सुनील सचदेवा
D. राजीव महर्षि
Answer: D
विस्तार: राजीव महर्षि ने 25 सितंबर, 2017 को भारत के र्नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की शपथ ली। राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने उने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजीव महर्षि का कार्यकाल 7 अगस्‍त, 2020 तक होगा। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

खेल मंत्रालय ने 25 सितम्बर 2017 को किस खिलाडी को पद्म भषूण के लिए नामित किया है?
A. साइना नेहवाल
B. पीवी सिंधु
C. बबीता फोगाट
D. हरप्रीत कौर
Answer: B
विस्तार: स्टार शटलर पीवी सिंधु को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भषूण के लिए 25 सितम्बर 2017 को नामित किया गया है। खेल मंत्रालय ने वर्ल्ड नंबर-4 बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु के नाम की अनुशंसा की है। रियो ओलिंपिक-2016 की सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु ने हाल ही में कोरिया ओपन सुपर सीरीज पर कब्जा जमा जमाया था ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितम्बर 2017 को हर घर को बिजली देने के लिए कौनसी योजना शुरू की है?
A. ऊर्जा योजना
B. सौभाग्य योजना
C. उजाला योजना
D. सबके लिए बिजली योजना
Answer: B
विस्तार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितम्बर 2017 को हर घर को बिजली देने देने की घोषणा करते हुए सौभाग्य योजना शुरू की है। इस योजना का पूरा नाम ‘प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना‘ है। इस योजना के तहत 31 मार्च, 2019 तक हर घर में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस पोर्ट का नाम बदलकर दीनदयाल पोर्ट किया गया है ?
A. प्रदीप पोर्ट
B. कांडला पोर्ट
C. चेन्नई पोर्ट
D. कोचीन पोर्ट
Answer: B
विस्तार : देश के शीर्ष 12 प्रमुख बंदरगाहों में से एक कांडला बंदरगाह के नाम को बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर दीनदयाल पोर्ट रखा गया है। देश के बारह प्रमुख बंदरगाहों में से एक कंडला बंदरगाह गुजरात में कच्छ की खाड़ी में स्थित है। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

23, 24 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

23, 24 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी सितम्बर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
23, 24 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
प्रधान मंत्री एलपीजी पंचायत योजना का शुभारंभ 23 सितम्बर को किस राज्य में हुआ?
A. गुजरात 
B. बिहार 
C. राजस्थान 
D. पंजाब 
Answer: A 
विस्तार : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 23 सितम्बर 2017 को गुजरात के गांधीनगर जिले के मोटा इशानपुर गांव में प्रधान मंत्री एलपीजी पंचायत योजना का शुभारंभ किया है। पिछले साल एक मई से गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों की महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिये जाने की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभार्थी तथा समेत आसपास के गांवों के करीब एक सौ ग्रामीण उपभोक्ता इन पंचायतों में भाग लेंगे...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

असीमा चटर्जी किस क्षेत्र से जुडी थी?
A. राजनीती 
B. संगीत 
C. खेल
D. विज्ञान
Answer: D 
विस्तार : गूगल ने 23 सितम्बर को सर्च इंजन डूडल से भारत में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाली पहली महिला असीमा चटर्जी को याद किया, उनका जन्म 23 सितंबर 1917 को कलकत्ता में हुआ था आशिमा ने जैव रसायन विज्ञान में अध्ययन किया, इसके साथ ही उन्होंने एपीलेप्सी और मलेरिया जैसी बीमारियों से निजात पाने के लिए प्रयोग में लायी जाने वाली दवाओं पर शोधकार्य किया। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

वित्त मंत्रालय अपने मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम का कार्यकाल कितने साल और बढ़ा दिया है?
A. एक साल
B. तीन साल
C. चार साल 
D. पांच साल
Answer: A
विस्तार : वित्त मंत्री अरूण जेटली ने 23 सितम्बर को कहा कि सरकार मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम का कार्यकाल एक साल के लिए अक्तूबर 2018 तक बढ़ाएगी. उनका कार्यकाल तीन साल के लिए था जो 16 अक्तूबर को समाप्त हो रहा है सीईए वित्त मंत्री को आर्थिक मामलों पर सलाह देता है। इसके अलावा आर्थिक समीक्षा और मध्यावधि समीक्षा तैयार करना भी उसकी जिम्मेदारी है...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत से किसने 23 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया?
A. नरेंद्र मोदी 
B. सुषमा स्वराज
C. अरुण जेटली 
D. राजनाथ सिंह 
Answer: B 
विस्तार : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 23 सितम्बर 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 72वें सत्र को संबोधित किया। सुषमा स्वराज ने अपने भाषण में आतंकवाद के ख़िलाफ़ वैश्विक लड़ाई, जलवायु परिवर्तन और सुरक्षा परिषद में सुधार जैसे मुद्दे उठाए। संयुक्त राष्ट्र महासभा में सुषमा का यह लगातार दूसरा संबोधन था। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने हिंदी में भाषण दिया। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रधानमंत्री ने 24 सितम्बर को 'मन की बात' का कौनसा संस्करण प्रसारित किया?
A. 8वां
B. 16वां
C. 13वां
D. 36वां
Answer: D 
विस्तार : प्रधानमंत्री ने 24 सितम्बर 2017 को 'मन की बात के 36वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपने विचार साझा किए। अक्टूबर 2014 से शुरु हुआ प्रधानमंत्री का मासिक रेडियो संवाद कार्यक्रम 'मन की बात' अपने तीन साल पूरे करने जा रहा है ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

21, 22 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

21, 22 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी सितम्बर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21, 22 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
ओएनजीसी ने हाल ही में भारत के किस क्षेत्र में 2 करोड़ टन तेल के भंडार की खोज की?
A. अरब सागर
B. गुजरात पोर्ट
C. कोयंबटूर
D. बंगाल की खाड़ी
Answer: A
विस्तार : सरकारी तेल कंपनी ऑइल एंड नैचरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) को अरब सागर में अपने प्रमुख तेल क्षेत्र मुंबई हाई के पश्चिम में तेल भंडार मिला है। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि डब्ल्यूओ-24-3 कुंए की खोज की गई है। इसमें 2 करोड़ टन तेल होने का अनुमान है। मुंबई हाई देश का सबसे बडा तेल क्षेत्र है। अभी यहां से रोजाना 2,05,000 बैरल कच्चे तेल का उत्पादन होता है....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस राज्य को एशियाई विकास बैंक (ADB) से 300 मिलियन डॉलर का ऋण प्राप्त हुआ है?
A. तमिलनाडु 
B. गुजरात 
C. पश्चिम बंगाल 
D. बिहार 
Answer: C 
विस्तार : बहुपक्षीय वित्तपोषण एजेंसी एशियाई विकास बैंक (ADB) ने पश्चिम बंगाल में वित्तीय सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए 300 मिलियन अमरीकी डालर की ऋण सुविधा को मंजूरी दी है। एशियाई विकास बैंक (ADB) के बोर्ड ने पश्चिम बंगाल में राजकोषीय सुधारों की व्यापक श्रृंखला जारी रखने के लिए 300 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण को मंजूरी दे दी है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

कौनसी भारतीय फिल्म ऑस्कर 2018 की आधिकारिक प्रविष्टि होगी?
A. दंगल 
B. न्यूटन
C. सिमरन 
D. काबिल 
Answer: B  
विस्तार : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार राव की नवीनतम रिलीज ‘न्यूटन’ वर्ष 2018 में अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है। राजकुमार ने 22 सितम्बर को ट्विटर पर इसकी घोषणा की। वो सर्वश्रेष्ठ विदेशी फ़िल्म की श्रेणी में दुनिया की दूसरी फ़िल्मों से मुकाबला करेगी। इस फ़िल्म में प्रमुख भूमिका में राजकुमार राव हैं। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रधानमंत्री मोदी ने 22 सितम्बर दीन दयाल हस्तकला संकुल कहाँ शुरू किया ?
A. जयपुर 
B. जबलपुर 
C. वाराणसी 
D. लखनऊ 
Answer: C 
विस्तार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 सितम्बर को बड़ा लालपुर, वाराणसी में दीन दयाल हस्तकला संकुल का उद्घाटन दिया। टीएफसी वाराणसी और आस-पास के इलाक़ों के हथकरघा उद्योग और हस्तशिल्पियों के लिए एक नई उम्मीद है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत की किस दिग्गज कंपनी ने हाल ही में प्राइवेट लिमिटेड के रूप में बदलने हेतु प्रस्ताव मंजूर किया?
A. रिलायंस इंडिया
B. अडानी
C. टाटा सन्स
D. सेल इंडिया
Answer: C

विस्तार : टाटा समूह की प्रमोटर कंपनी टाटा संस को प्राइवेट लिमिटेड के रूप में बदलने के प्रस्ताव को 22 सितम्बर को शेयरधारकों से मंजूरी मिल गई। इससे साइरस मिस्त्री के परिवार द्वारा अपनी हिस्सेदारी किसी बाहरी को बेचने की संभावनाएं सीमित होंगी। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

मन की बात के 3 वर्ष पूरे

प्रधानमंत्री ने 24 सितम्बर 2017 को 'मन की बात के 36वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपने विचार साझा किए। अक्टूबर 2014 से शुरु हुआ प्रधानमंत्री का मासिक रेडियो संवाद कार्यक्रम 'मन की बात' अपने तीन साल पूरे करने जा रहा है। भारतीय इतिहास में एक अनोखी पहल थी जहां पीएम की चिंतन प्रक्रिया में किसान से लेकर युवा तक रहे, जहां नैतिक सवालों से लेकर कई मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान सामने आया।
मन की बात पिछले तीन सालों में एक ऐसी संवाद प्रक्रिया के रूप में अपने को स्थापित कर चुका है जहां दो तरफा संवाद है तो आम लोगों के लिए एक भरोसे का स्तंभ कि उन्हें सुना जा रहा है। चाहे स्वच्छता हो, किसानों का मुद्दा हो, या बेटियों को आगे बढ़ाने का मसला और नशे की लत जैसे मसले मन की बात ने समाज के हर वर्ग और कई समस्याओं को चर्चा और समाधान के केंद्र में रखा है। पिछले तीन सालों में मन की बात धीरे धीरे, हम सब की बात होती गई। मन की बात में प्रधानमंत्री कभी शिक्षकों की बात करते हैं तो कभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की बात। सैनिकों के बलिदान को याद करते हैं तो देश के निर्माण में शामिल विभूतियों को नमन करते हैं। देश का शीर्ष नेतृत्व, जो उम्मीदों का प्रतीक है। जो भविष्य की दिशा तय कर सकता है, उसके लिए आम जनता का भरोसा, विकास की प्रक्रिया का एक अभिन्न हिस्सा हो जाता है।

CEA अरविंद सुब्रमण्यम का कार्यकाल 1 साल बढ़ा

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने 23 सितम्बर को कहा कि सरकार मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) अरविंद सुब्रमण्यम का कार्यकाल एक साल के लिए अक्तूबर 2018 तक बढ़ाएगी. उनका कार्यकाल तीन साल के लिए था जो 16 अक्तूबर को समाप्त हो रहा है सीईए वित्त मंत्री को आर्थिक मामलों पर सलाह देता है। इसके अलावा आर्थिक समीक्षा और मध्यावधि समीक्षा तैयार करना भी उसकी जिम्मेदारी है। पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स के सीनियर फेलो सुब्रमण्यम को अक्टूबर, 2014 में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल तीन साल के लिए था। 
केंद्र की राजग सरकार का पांच साल का कार्यकाल मई, 2019 में पूरा होगा। सूत्रों का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अरविंद के कार्यकाल बढ़ाने का औपचारिक तौर पर एलान किया जाएगा। वह रघुराम राजन के बाद इस पद पर आए थे। राजन ने रिजर्व बैंक का गवर्नर बनाए जाने के बाद सितंबर, 2013 में सीईए का पद छोड़ दिया था।

प्रधान मंत्री LPG पंचायत योजना

प्रधान मंत्री LPG पंचायत योजना: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 23 सितम्बर 2017 को गुजरात के गांधीनगर जिले के मोटा इशानपुर गांव में प्रधान मंत्री एलपीजी पंचायत का शुभारंभ किया है। पिछले साल एक मई से गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों की महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिये जाने की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभार्थी तथा समेत आसपास के गांवों के करीब एक सौ ग्रामीण उपभोक्ता इन पंचायतों में भाग लेंगे। तेल कंपनियों और मंत्रालय के प्रतिनिधि अधिकारी, स्थानीय एनजीओ तथा अन्य संस्थायें भी इसमें भागीदारी करेंगी। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी कनेक्शन से जुडे विभिन्न पहलुओं पर चर्चा, जागरूकता, शंकाओं और भ्रांतियों का निवारण, अनुभव साझा तथा सुझाव लिये जायेंगे और जरूरी कदम उठाये जायेंगे।
धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार एक लाख, ग्रामीण एलपीजी उपयोगकर्ताओं के लिए इंटरैक्टिव मंच प्रदान करने के लिए अगले डेढ़ वर्ष में प्रधान मंत्री एलपीजी पंचायत का आयोजन किया जाएगा। लगभग 100 ऐसे लाभार्थियों ने इस एलपीजी पंचायत में भाग लिया- इनमें से ज्यादातर महिलाएं है। श्री प्रधान ने राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन के तहत अहमदाबाद के निकट अदलज में कौशल विकास संस्थान का भी उद्घाटन किया। PMUY माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 मई 2016 को बलिया, उत्तर प्रदेश में शुरू किया गया था। PMUY के तहत, बीपीएल परिवारों को अगले 3 वर्षों में प्रति कनेक्शन 1500 रुपये के समर्थन के साथ 5 करोड़ एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे।

पुड्डुचेरी में "हुनर हाट" के उद्घाटन

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 24 सितम्बर को पुड्डुचेरी में  "हुनर हाट" के उद्घाटन किया, उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय देश के सभी हिस्सों में "हुनर हब" बनाने की दिशा में काम कर रहा है, जहाँ दस्तकारों, शिल्पकारों को एक ही परिसर में अपनी सामग्री के प्रदर्शन-बिक्री का मौका मिलेगा साथ ही वर्तमान मार्किट के अनुसार उन्हें अपने सामान बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।   श्री नकवी और पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री श्री वी. नारायणसामी ने यहाँ "हुनर के उस्तादों" को मौका-मार्किट मुहैय्या कराने के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा लगाए जा रहे "हुनर हाट" का उद्घाटन किया। श्री नकवी ने कहा कि हुनर को हौसला और कौशल विकास नए भारत के निर्माण का मजबूत स्तम्भ होगा।
30 सितम्बर 2017 तक चलने वाला "हुनर हाट", कला-संस्कृति के प्रमुख केंद्र पुड्डुचेरी के क्राफ्ट बाजार, गांधी थीडल बीच, गोर्बट एवन्यू में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर पुड्डुचेरी सांसद श्री आर. राधाकृष्णन, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम के अध्यक्ष श्री शहबाज अली एवं अल्पसंख्यक मंत्रालय और पुड्डुचेरी सरकार के विभिन्न अधिकारी भी उपस्थित रहे।

शहीद ग्राम विकास योजना

शहीद ग्राम विकास योजना: झारखण्ड (Jharkhand) सरकार ने 19 सितम्बर 2017 को शहीद ग्राम विकास योजना” (‘Shaheed Gram Vikas Yojana’) नामक एक नई योजना शुरू की है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुबर दास के साथ इस योजना का उलिहातु (Ulihatu) नामक गाँव में उद्घाटन किया। यह गाँव झारखण्ड के सुप्रसिद्ध जनजातीय नेता व स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुण्डा (Birsa Munda) का जन्मस्थान तथा उनका निवास स्थान था।
इस नई योजना के माध्यम से झारखण्ड सरकार जनजातियों से आने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के गाँवों का विकास कर उन्हें मुख्यधारा में लाना चाहते हैं। सदियों से मुख्यधारा से कटे ऐसे गाँवों के निवासियों को सरकार मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर उनका जीवन बेहतर बनाना चाहती है।

गौतम बंबावले चीन और अजय बिसारिया पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त

अजय बिसारिया को पाकिस्तान एवं गौतम बंबावले को चीन में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले गौतम बंबावले पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त का पद संभाल रहे थे और अजय बिसारिया पौलेंड में भारतीय उच्चायुक्त के पद पर तैनात थे। पाकिस्तान के लिए भारत के राजदूत गौतम बंबावाले अब चीन में भारतीय मिशन का नेतृत्व करेंगे, जबकि पोलैंड के राजदूत अजय बिसरिया उन्हें इस्लामाबाद में स्थानांतरित करेंगे। वहीं चीन में भारत के उच्चायुक्त रहे विजय गोखले को विदेश मंत्रालय के आर्थिक मामलों के सचिव नियुक्त किए गए हैं।
1984 बैच के आईएफएस गौतम बंबावले विदेश सचिव रहे एस जयशंकर के साथ काम किया है. उनके साथ बेहतर तालमेल के लिए भी जाने जाते हैं। एस जयशंकर अगले साल अपने पद से रिटायर हो रहे हैं। जब एस जयशंकर चीन में भारत के राजदूत थे, उस वक्त गौतम ईस्ट एशिया डेस्क के संयुक्त सचिव थे।

19, 20 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

19, 20 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी सितम्बर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
19, 20 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 19 सितम्बर 2017 को किस दर में 57% की भारी कटौती की है?
A. स्पेक्ट्रम चार्ज 
B. इंटरकनेक्ट यूज़ेज चार्जेज़
C. मोबाइल फ़ोन टैक्स 
D. उपरोक्त सभी 
Answer: B 
विस्तार: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 19 सितम्बर 2017 को इंटरकनेक्ट यूज़ेज चार्जेज़ (IUC) की दर में 57% की कमी कर इसे वर्तमान 14 पैसे प्रति मिनट से घटा कर मात्र 6 पैसे प्रति मिनट कर दिया। IUC में यह कमी 1 अक्टूबर 2017 से लागू होगी। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस कंपनी ने हाल ही में UPI आधारित पेयमेंट एप्प, तेज़ (Tez) शुरू की है?
A. फेसबुक 
B. गूगल 
C. इनफ़ोसिस 
D. TCS 
Answer: B 
विस्तार: सर्च इंजन कंपनी Google  ने भारत में अपनी यूपीआई-आधारित पेमेण्ट्स एप (UPI-based payments app), तेज (Tez) को 18 सितम्बर को  शुरू कर दिया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गूगल को Tez  एप की शुरुआत की। उल्लेखनीय है कि व्हाट्सएप और फेसबुक भी एनपीसीआई के साथ इस तरह की सुविधा शुरु करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस कंपनी ने 1.1 अरब डॉलर में HTC का स्मार्टफोन कारोबार खरीदने की घोषणा की है ?
A. नोकिया 
B. गूगल 
C. फेसबुक 
D. माइक्रोसॉफ्ट 
Answer: B 
विस्तार : तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने ताइवान HTC के साथ उसके स्मार्टफोन कारोबार को 1.1 अरब डॉलर में खरीदने का निर्णय किया है। दोनों कंपनियों ने एक बयान में बताया कि समझौते की परिधि में गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन के लिए काम करने वाले एचटीसी के कर्मचारी और बौद्धिक संपदा अधिकार शामिल हैं. हालांकि कर्मचारियों की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस राज्य ने 19 सितम्बर को “शहीद ग्राम विकास योजना” शुरू की है?
A. राजस्थान 
B. पंजाब 
C. केरल 
D. झारखण्ड
Answer: D 
विस्तार: झारखण्ड (Jharkhand) सरकार ने 19 सितम्बर 2017 को शहीद ग्राम विकास योजना” (‘Shaheed Gram Vikas Yojana’) नामक एक नई योजना शुरू की है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुबर दास के साथ इस योजना का उलिहातु (Ulihatu) नामक गाँव में उद्घाटन किया।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

BCCI ने सितम्बर 2017 में किस खिलाडी को पद्म भूषण पुरस्कार के लिए मनोनीत किया है?
A. वीरेंदर सेहवाग 
B. आर आश्विन 
C. महेंद्र सिंह धोनी
D. रोहित शर्मा 
Answer: C 
विस्तार : BCCI ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मभूषण के लिए प्रस्तावित किया है। क्रिकेट के खेल में टीम इंडिया की जीत में दिए गए योगदान के लिए यह सिफारिश की गई है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण पुरस्कार के लिये भेजा है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

WTO के अनुसार विश्व व्यापार 2017 में कितने प्रतिशत की वृद्धि रही है?
A. 3.6%
B. 1.6%
C. 2.6%
D. 6.6%
Answer: A 

विस्तार : वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) द्वारा परिचालित किए गए संशोधित अनुमानों के मुताबिक, 2016 में 1.6 प्रतिशत की वृद्धि के मुकाबले 2017 में वस्तुओं का विश्व व्यापार 3.6% रहा है। वैश्विक व्यापार का विकास पहले विश्व व्यापार संगठन द्वारा 2017 में 2.4 प्रतिशत पर किया गया था....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

फादर ऑफ नेफ्रोलॉजी, डॉ. केएस चुघ का निधन

देश के पहले किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केएस चुघ का 89 वर्ष को उम्र में 17 सितम्बर को निधन हो गया। वो पिछले दो साल से ब्लड कैंसर की वजह से बीमार थे। उन्हें देश में फादर ऑफ नेफ्रोलॉजी माना जाता था। वे पीजीआईएमईआर के नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख थे। पीजीआईएमईआर ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि डॉ. चुग कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के विजेता थे। इसमें सन 2000 में प्राप्त पदमश्री पुरस्कार भी शामिल है। वर्तमान में वे मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल के साथ काम कर रहे थे।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी ने डॉ. चुग के कार्यों को स्वीकार किया था और उन्हें विश्व के 50 महान नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञों में शामिल किया था। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय जर्नल्स में डॉ. चुग के कुल 413 पेपर प्रकाशित हुए थे। इसके अलावा 38 चैप्टर और कई किताबें भी उनके नाम से प्रकाशित हुई हैं।