3, 4 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

3, 4 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी सितम्बर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
3, 4 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
9वां ब्रिक्स सम्मेलन 2017 कहाँ आयोजित किया गया है?
A. दिल्ली 
B. शियामेन
C. ढाका 
D. बीजिंग 
Answer: B 
विस्तार : 9 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आरंभ चीन के शियामेन शहर में पांच देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के नेताओं की एक समूह तस्वीर के साथ हुआ। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

इटैलियन ग्रांप्री 2017 किसने जीती है?
A. डेनियल रिकार्डो
B. वालटेरी बोटास
C. राइकोनेन 
D. लुइस हैमिल्टन
Answer: D 
विस्तार : तीन बार के फॉर्मूला-1 चैंपियन मर्सिडीज के ब्रिटिश ड्राइवर लुइस हैमिल्टन ने 3 सितम्बर को इटैलियन ग्रांप्री है, इसी जीत साथ F-1 विश्व चैंपियनशिप की रेस में पहला स्थान हासिल कर लिया है। बारिश से बाधित क्वालिफाइंग सत्र में पोल पोजिशन हासिल करने वाले हैमिल्टन ने 53 लैप की रेस को एक घंटे 15 मिनट और 32.3 सेकंड में पूरा किया। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

कैबिनेट विस्तार में 3 सितम्बर को नया रक्षा मंत्री किसे बनाया गया?
A. निर्मला सीतारमण
B. गिरिराज सिंह 
C. पीयूष गोयल
D. अरुण जेटली
Answer: A 
विस्तार : निर्मला सीतारमण देश की नई रक्षा मंत्री बनीं है, 3 सितम्बर को हुए कैबिनेट विस्तार में कुल 13 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्तार अब्बास नकवी, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान का कद बढ़ गया है. ये सभी अब कैबिनेट मंत्री हो गए हैं। निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय सौंपा गया है। निर्मला पहली पूर्णकालीन महिला रक्षा मंत्री बनी हैं, इससे पहले प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी 2 बार इस विभाग को संभाल चुकी हैं।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

एकदिवसीय क्रिकेट में 100 स्टंपिंग करने वाले पहले विकेटकीपर कौन है?
A. कुमार संगकारा 
B. एडम गिलक्रिस्ट 
C. महेंद्र सिंह धोनी
D. मार्क बाउचर 
Answer: C 
विस्तार : भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 3 सितम्बर को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 स्टम्पिंग करने वाले पहले विकेटकीपर बने....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस मीडिया ग्रुप ने IPL के टीवी और ब्रॉडकास्ट अधिकार 5 साल के लिए जीते हैं?
A. स्टार इंडिया 
B. ज़ी ग्रुप 
C. सोनी 
D. कलर्स 
Answer: A 

विस्तार : स्टार इंडिया ने 4 सितम्बर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टीवी और डिजिटल ब्रॉडकास्ट के मीडिया अधिकार को 16,347.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

अमृतपाल सिंह का सम्बन्ध किस खेल से है?
A. हॉकी
B. बास्केटबाल
C. क्रिकेट
D. बॉक्सिंग
Answer: B
विस्तार : भारतीय बास्केटबाल टीम के कप्तान अमृतपाल सिंह को ऑस्ट्रेलियाई बास्केटबॉल टीम द्वारा हस्ताक्षरित किया गया और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। वह अपने सीजन-पूर्व दौरे के दौरान सिडनी किंग का एक हिस्सा होंगे जहां वे यूटा जैज़ पक्ष के खिलाफ मैच भी खेलेंगे। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

हाल ही में किस देश में हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए योजना शुरू की गई है?
A. भारत
B. तिब्बत
C. चीन
D. नेपाल
Answer: D
विस्तार : नेपाल में हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए योजना शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य हिम तेंदुए के निवास स्थान और हिम तेंदुए की खतरे में पड़ती प्रजातियों की रक्षा करना है। नेपाल यह परियोजना शुरू करने वाला पहला देश है। यह योजना दुनिया में बर्फ तेंदुए संरक्षण के लिए पहली जलवायु-स्मार्ट परिद्दश्य प्रबंधन योजना है।...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment