11, 12 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

11, 12 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी सितम्बर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
11, 12 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
बैडमिंटन एसोसिएशन (BAI) द्वारा किसे पहला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जायेगा ?
A. पुलेला गोपीचंद 
B. पीवी संधु 
C. प्रकाश पदुकोण
D. साइना नेहवाल 
Answer: C 
विस्तार : भारतीय बैडमिंटन के दिग्गज प्रकाश पदुकोण को बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) द्वारा पहली बार लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए चुना गया। उन्हें बैडमिंटन में उनके योगदान के लिए पुरस्कार के लिए चुना गया। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


फ्लोरिडा में हाल ही में आये किस चक्रवाती तूफ़ान से तीन लोगों की मौत हो गयी और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ?
A. डेका
B. इरमा
C. नाइजिन
D. ओल्गा
Answer: B
विस्तार : कैरेबियाई द्वीपों में भारी तबाही मचाने के बाद इरमा तूफ़ान 10 सितम्बर को अमरीका के तटवर्ती शहर फ्लोरिडा से टकराया, कैरेबियाई द्वीपों पर तूफान के कारण कम से कम 19 लोग मारे गए हैं और हजारों घर तहस-नहस हो गए थे। हालाँकि इरमा तूफ़ान को डाउनग्रेड कर तीसरी कैटेगरी में रखा गया है, लेकिन फ्लोरिडा के तट पर हवा की रफ़्तार तकरीबन 200 किलोमीटर प्रति घंटा थी। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


किन्होंने यूएस ओपन महिला एकल खिताब 2017 जीता है?
A. स्लोन स्टीफंस
B. मारिया शारापोवा 
C. सेरेना विलियम्स
D. अनास्तासिया सेवास्तोवा
Answer: A
विस्तार : अमेरीका की स्लोन स्टीफन्स ने मेडिसन कीज को कड़े मुकाबले में हराते हुए यूएस ओपन 2017 का महिला वर्ग का खिताब जीत लिया है। 83 वीं रैंकिंग वाली स्लोन ने यूएस ओपन के इस अंतिम मुकाबले में मेडिसन को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से करारी शिकस्त दी। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने वर्ष 2017 का यूएस ओपन पुरुष एकल ख़िताब जीता?
A. रोजर फेडरर
B. नोवाक जोकोविच
C. एंडी मरे
D. राफेल नडाल
Answer: D
विस्तार : राफेल नडाल ने केविन एंडरसन को 6-3, 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर 10 सितम्बर को यूएस ओपन 2017 का पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया है। 31 साल के नडाल 16वीं बार ग्रैंड स्लैम सिंगल्स का खिताब जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


नाविका सागर परिक्रमा अभियान के बारे में कौनसा कथन सही है ?
A. आईएनएसवी तरणी सौर ऊर्जा से चलता है 
B. यह यह वायुयान है 
C. इसमें सभी महिला क्रू हैं
D. उपरोक्त सभी
Answer: C
विस्तार : “नाविक सागर परिक्रमा” (“Navika Sagar Parikrama”) उस ऐतिहासिक तथा महात्वाकांक्षी अभियान को दिया गया नाम है जिसके तहत भारतीय नौसेना की 6 महिलाएं एक नौका के द्वारा पूरी पृथ्वी की समुद्री परिक्रमा लगायेंगी। इस अभियान को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोवा के पणजी के निकट स्थित आईएनएस मण्डोवी (INS Mandovi) नौसेना प्रशिक्षण बेस में झण्डी दिखाकर रवाना किया।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


अलेग्जांद्र लुकासेंको किस देश के राष्ट्रपति है?
A. ग्रीस 
B. बेलारूस 
C. क्रोएशिया 
D. फ्रांस 
Answer: B 

विस्तार : भारत और बेलारूस के बीच 12 सितम्बर को शिक्षा, कृषि, संस्कृति, तेल और गैस समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 10 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इसके बाद एक साझा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों देश समान रूप से आर्थिक संबंधों में विविधता लाने के लिए काम करेंगे। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment