26 to 28 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

26 to 28 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी फरवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
26 to 28 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
दिल्ली सरकार द्वारा वर्ष 2019-20 के बजट के लिए शिक्षा को कितना प्रतिशत राशि आवंटित की गई है?
A. 26%
B. 30%
C. 35%
D. 42%
Answer: A
विस्तार:  दिल्ली सरकार ने 26 फरवरी 2019 को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कुल 60,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। वर्ष 2019-20 के लिए शिक्षा को कुल बजट का 26 प्रतिशत आवंटित किया गया है।

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के किस स्थान पर 26 फ़रवरी को हवाई हमला किया है?
A. बालाकोट
B. लाहौर
C. एटबबाद
D. रावलपिंडी
Answer: A
विस्तार:  भारतीय वायुसेना 26 फरवरी की सुबह लगभग 3:30 पर पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस कारवाई के लिए भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों का उपयोग किया गया। इस करवाई में भारतीय वायुसेना ने 1000 किलोग्राम विस्फोटक का उपयोग किया। इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने का अनुमान लगाया गया है। अभी तक हताहत हुए आतंकवादियों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में CRPF के जवानों पर आतंकी हमला किया गया, इस हमले में CRPF के 42 जवान शहीद हुए। इस हमले की ज़िम्मेदारी इस्लामिक चरमपंथी संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने ली थी।

भारत के सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने दिल्ली में जारी शूटिंग विश्व कप में कितने मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट का स्वर्ण पदक जीत लिया?
A. 50 मीटर
B. 30 मीटर
C. 10 मीटर
D. 100 मीटर
Answer: C
विस्तार:  भारत के सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने 27 फरवरी 2019 को दिल्ली में जारी शूटिंग विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट का स्वर्ण पदक जीत लिया। सौरभ-मनु की जोड़ी ने 483.4 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।  मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। यह पदक उन्होंने नई दिल्ली में जारी  ISSF विश्व कप में जीता। इस इवेंट में चीन ने स्वर्ण पदक तथा दक्षिण कोरिया ने कांस्य पदक जीता। सौरभ चौधरी उत्तर प्रदेश में मेरठ के कलिना गाँव के निवासी हैं, उनके पिताजी किसान हैं। सौरभ ने 15 वर्ष की आयु में मेरठ में शूटिंग की शुरुआत की। 2018 के एशियाई खेलों के लिए उन्होंने सीनियर शूटरों के साथ अभ्यास किया। जून 2018 में जर्मनी में उन्होंने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता था। दिसम्बर, 2017 में उन्होंने 10वें युवा ओलिंपिक क्वालिफिकेशन में स्वर्ण पदक जीता था।

कौनसी भारतीय कंपनी हाल ही में विश्व की सबसे नैतिक कंपनियों में शामिल हुई है?
A. अडानी एंटरप्राइज
B. रिलायंस जिओ
C. टाटा स्टील
D. रिलायंस पावर
Answer: C
विस्तार:  हाल ही में टाटा स्टील विश्व की सबसे नैतिक कंपनियों की सूची में शामिल हुई। एथीस्फीयर इंस्टिट्यूट द्वारा किये गये अध्ययन में टाटा स्टील को सबसे नैतिक कंपनियों की सूची में शामिल किया गया। टाटा स्टील “धातु, खनिज तथा खनन” उद्योग से इस सूची में शामिल होने वाले कंपनियों में से एक है। नैतिक कंपनियों का चयन करने के लिए कंपनियों को मूल्यांकन कई पैमानों पर किया जाता है। इसमें नेतृत्व व प्रतिष्ठा, नैतिकता कार्यक्रम अनुपालन, नैतिकता संस्कृति, कॉर्पोरेट तथा नागरिक ज़िम्मेदारी तथा प्रशासन के आधार पर कंपनियों का मूल्यांकन किया जाता है।.. Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

21 to 25 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

21 to 25 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी फरवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21 to 25 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
एरो इंडिया 2019 का आयोजन कहाँ हुआ ?
A. बंगलुरु
B. जयपुर
C. गोवा
D. चेन्नई
Answer: A
विस्तार:  बंगलुरु में एरो इंडिया 2019 का आरम्भ हुआ। एरो इंडिया के 12वें संस्करण का आयोजन कर्नाटक के बेंगलुरु में 20 से 24 फरवरी, 2019 के बीच किया जा रहा है। इस पांच दिवसीय इवेंट में एयरोस्पेस उद्योग तथा रक्षा उद्योग द्वारा व्यापार प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जायेगा। इस इवेंट में विश्व भर के बड़े रक्षा उद्योग के निवेशक भी हिस्सा ले रहे हैं। इस इवेंट में सूचना, विचारों तथा रक्षा व एयरोस्पेस उद्योग के नयी गतिविधियों से सम्बंधित सूचना का आदान प्रदान भी किया जायेगा। इससे सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ प्रोग्राम को भी बढ़ावा मिलेगा। एरो इंडिया प्रदर्शनी/शो का आयोजन प्रत्येक दो वर्ष बाद किया जा है। 1996 से अब तक इस एरो शो के 11 संस्करणों का सफल आयोजन किया जा चुका है। इस एरो शो का उद्देश्य आर्थिक विकास की दर को तीव्र करना, रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देना तथा निजी निर्माताओं को प्रोत्साहित करना है।

किसे हाल ही में दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार 2018 से नवाज़ा गया है?
A. राजनाथ सिंह
B. नरेंद्र मोदी
C. सुषमा स्वराज
D. राहुल गाँधी
Answer: B
विस्तार:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार 2018 से नवाज़ा गया है और यह पुरस्कार पाने वाले वह पहले भारतीय हैं। उन्हें यह सम्मान आर्थिक विकास और लोगों के जीवन में सुधार लाकर वैश्विक शांति व सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए मिला है।

भारत का पहला पुलिस रोबोट 21 फरवरी 2019 को किस राज्य के पुलिस बल में शामिल किया गया?
A. राजस्थान
B. गुजरात
C. बिहार
D. केरल
Answer: D
विस्तार:  केरल (Kerala) के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने 21 फरवरी 2019 को “KP-BOT” नामक भारत का पहला पुलिस रोबोट (humanoid police robot) को औपचारिक रूप से केरल पुलिस (Kerala Police) में एक सब-इंस्पेक्टर के तौर पर शामिल कराई। चेहरे को पहचानने वाली फेशियल-रिकग्नीशन तकनीक से लैस इस रोबोट को स्त्रीलिंग प्रदान किया गया है तथा यह पुलिस मुख्यालय में तैनात रहेगा जहाँ यह आगन्तुकों का स्वागत कर उन्हें उपयुक्त विभागों को निर्देशित करने का कार्य करेगा।

ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड का सम्बन्ध किससे है?
A. शिक्षा
B. राजनीति
C. महिला साक्षरता
D. पोषण
Answer: A
विस्तार:  कक्षाओं में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हाल ही में ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड लांच किया है। इसे 1987 में लांच किये गये ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड की तर्ज पर लांच किया गया है, ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड को स्कूलों में आधारभूत सुविधाएँ प्रदान के लिए लांच किया गया था।ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड का क्रियान्वयन इसी शैक्षणिक वर्ष से किया जायेगा, इस कार्यक्रम के द्वारा स्कूलों में बेहतर डिजिटल शिक्षा प्रदान की जायेगी। इस कार्यक्रम के तहत 2022 तक 9वीं, 10वीं तथा 11वीं कक्षाओं के 7 लाख क्लासरूम्स तथा महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय के 2 लाख क्लासरूम्स में डिजिटल बोर्ड स्थापित किये जायेंगे। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा सीखने व सिखाने में नए अवसर उत्पन्न होंगे। इससे छात्रों में भी अध्ययन के प्रति रुचि उत्पन्न होगी। डिजिटल अध्यापन सामग्री से देश की शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी परिवर्तन आ सकते हैं।

हाल ही में किसे स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया अभियान का एम्बेसडर का चुना गया है?
A. अनुपम खेर
B. करीना कपूर खान
C. शाहरुख़ खान
D. अमिताभ बच्चन
Answer: B
विस्तार:  अभिनेत्री करीना कपूर खान को स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया अभियान का एम्बेसडर का चुना गया। स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया अभियान को सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया तथा नेटवर्क 18 द्वारा लांच किया गया है। स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया अभियान का उद्देश्य लोगों को प्रतिरक्षण के बारे में जागरूक करवाना है। इस अभियान के बारे में लोगों में टीकाकरण के सम्बन्ध में व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जायेगा। इस अभियान के द्वारा टीकाकरण के लाभ, इसके महत्व तथा देश में टीकाकरण की पहुँच को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा। इस अभियान के द्वारा सरकार के टीकाकरण के प्रयासों को भी बढ़ावा मिलेगा।... Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

15 to 20 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

15 to 20 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी फरवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
15 to 20 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
एक्सरसाइज़ राहत 2019 का आयोजन कहाँ हुआ है?
A. जयपुर
B. गोवा
C. चेन्नई
D. मुंबई
Answer: A
विस्तार:  संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास 'एक्सरसाइज़ राहत' का जयपुर, राजस्थान में समापन हुआ, जिसे मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों के लिए सह-संचालन के प्रयासों के साथ राजस्थान के जयपुर, कोटा और अलवर में प्रदर्शित किया गया तथा एनडीएमए ने अभ्यास का संचालन किया। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व जयपुर स्थित सप्त शक्ति कमान द्वारा किया गया। अभ्यास में सशस्त्र बलों, राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण तंत्र (एनडीएमआरएम), एसडीएमए राजस्थान और डीएलएमए के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

देश की सबसे तेज रेलगाड़ी वन्देभारत एक्सप्रेस किन दो शहरों के बीच चलाई गई है?
A. नई दिल्ली और मुंबई 
B. नई दिल्ली और वाराणसी
C. नई दिल्ली और जयपुर
D. पटना और दिल्ली
Answer: B
विस्तार:  भारतीय रेल की अब तक की सबसे तेज ट्रेन वन्दे भारत एक्सप्रेस की पहली सेवा नई दिल्ली (New Delhi) और वाराणसी (Varanasi) के बीच 17 फरवरी 2019 को नियमित तौर पर शुरू हो गई। रास्ते में यह अत्याधुनिक गाड़ी कानपुर (Kanpur) और प्रयागराज (Prayagraj) में ही रुकेगी। यह ट्रेन इस रूट पर दौड़ने वाली सबसे तेज ट्रेन के मुकाबले में 15% कम समय लेगी। वन्दे भारत एक्सप्रेस भविष्य में शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) ट्रेन श्रृंखला का स्थान लेने के लिए विकसित की जा रही है।

NRI विवाह पंजीकरण विधेयक,  2019 के अनुसार किसी कितने दिन के भीतर शादी का पंजीकरण कराना अनिवार्य है?
A. 15 दिन
B. 20 दिन
C. 30 दिन
D. 40 दिन
Answer: C
विस्तार:  एनआरआई (अनिवासी भारतीय) विवाह पंजीकरण विधेयक,  2019 के अनुसार किसी अनिवासी भारतीय ने अपने विवाह का पंजीकरण शादी की तारीख से 30 दिनों के भीतर नहीं करवाया है तो उसका पासपोर्ट अथवा यात्रा दस्तावेज जब्त या रद्द किया जा सकता है।

14 फरवरी 2019 को किसे भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) का नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया?
A. सुशील चन्द्रा
B. अजय मिश्रा
C. सुनील सिन्हा
D. रजत शर्मा
Answer: A
विस्तार:  राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने 14 फरवरी 2019 को केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष सुशील चन्द्रा (Sushil Chandra) को भारतीय निर्वाचन आयोग का नया चुनाव आयुक्त (Election Commissioner) नियुक्त किया। चुनाव आयुक्त का एक पद दिसम्बर 2018 में तत्कालीन चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा (Sunil Arora) को ओ.पी. रावत की सेवानिवृति के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए जाने के बाद रिक्त चल रहा था। आयोग के एक अन्य चुनाव आयुक्त अशोक लवासा (Ashok Lavasa) हैं।

राष्ट्रीय खेल 2022 के लिए किसे शुभंकर चुना गया है?
A. बंगाल टाइगर
B. मोर
C. क्लाउडेड तेंदुआ
D. गैंडा
Answer: C
विस्तार:  राष्ट्रीय खेल 2022 की कार्यकारी समिति की बैठक में खेल और युवा मंत्रालय ने मुस्कुराते हुए क्लाउडेड तेंदुए को राष्ट्रीय खेल 2022 के लिए शुभंकर चुना।मेघालय 2022 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा, जोइस राज्य के गठन के 50वें वर्ष के अवसर के साथ आयोजित किया जा रहा है। क्लाउडेड तेंदुआ जंगली बिल्लियों में से एक है जो गारो, खासी और जयंतिया हिल्स के जंगलों में रहते हैं।... Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

13, 14 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

13, 14 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी फरवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
13, 14 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
कोबरा गोल्ड सैन्य अभ्यास 2019 कहाँ हुआ?
A. चीन
B. थाईलैंड
C. भारत
D. म्यंमार
Answer: B
विस्तार : अमेरिका और थाईलैंड इस वर्ष कोबरा गोल्ड नामक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास का आयोजन कर रहे हैं। इस युद्ध अभ्यास का आयोजन थाईलैंड के उत्तर में फित्सानुलोक प्रांत में किया जा रहा है। इसमें 29 देशों से लगभग 10,000 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा बहुराष्ट्रीय युद्ध अभ्यास है, इसका आयोजन प्रत्येक वर्ष थाईलैंड में किया जाता है। पहली बार इस युद्ध अभ्यास का आयोजन 1982 में किया गया था। अमेरिका और थाईलैंड की इस पहल का उद्देश्य सशस्त्र सेनाओं के बीच समन्वय को बढ़ावा देना है। भारत 2016 में पहली बार इस युद्ध अभ्यास में शामिल हुआ था जबकि चीन इस युद्ध अभ्यास में पहली बार 2015 में शामिल हुआ था।

हाल ही में किस राज्यसभा द्वारा पारित किये गये संशोधन विधेयकों के अनुसार अब पंचायतीराज और स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है?
A. उत्तर प्रदेश
B. हरियाणा
C. राजस्थान
D. मध्य प्रदेश
Answer: C
विस्तार : राजस्थान विधानसभा में हाल ही में पंचायतीराज संशोधन विधेयक और नगरपालिका संशोधन विधेयक पारित कर दिए गए। इन संशोधन विधेयकों के अनुसार अब पंचायतीराज और स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है।

विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है?
A. 10 फरवरी
B. 11 फरवरी
C. 12 फरवरी
D. 13 फरवरी
Answer: D
विस्तार : 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मनोरंजन, सूचना तथा संचार माध्यम के रूप में रेडियो के महत्व को रेखांकित करना है। इस अवसर पर यूनेस्को प्रसारकों, संगठनों तथा समुदायों के साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता है। इस वर्ष विश्व रेडियो दिवस की थीम “वार्ता, सहिष्णुता तथा शान्ति” है। रेडियो मनोरंजन, सूचना तथा संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, यह सूचना के माध्यम के रूप में लोगों के सशक्तिकरण का कार्य भी करता है। यूनेस्को ने 2011 में 36वीं महासभा में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। .. Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

11, 12 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

11, 12 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी फरवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
11, 12 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
पेट्रोटेक-2019 का आयोजन कहाँ किया गया?
A. अहमदाबाद
B. मुंबई
C. नोएडा
D. चेन्नई
Answer: C
विस्तार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 फ़रवरी को नोएडा में आयोजित होने वाले एक्सपो मार्ट में 13वें अंतरराष्ट्रीय तेल-गैस सम्मेलन और पेट्रोटेक-2019 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। पीएम पेट्रोटेक-2019 के उद्घाटन सत्र को भी संबोधित किया। पेट्रोटेक को भारत का प्रमुख हाइड्रोकार्बन सम्मेलन माना जाता है। ‘पेट्रोटेक, 2019’ में 70 देशों के सात हजार प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है जिनमें प्रौद्योगिकीविद, वैज्ञानिक, योजनाकार, नीति-निर्माता, प्रबंधन विशेषज्ञ, उद्यमी, सेवा प्रदाता और विक्रेता शामिल होंगे।

हिमाचल प्रदेश का पहला मेगा फ़ूड पार्क कहाँ स्थापित किया गया?
A. ऊना
B. मनाली
C. शिमला
D. चम्बा
Answer: A
विस्तार : केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में राज्य के पहले मेगा फ़ूड पार्क का उद्घाटन किया, इस मेगा फ़ूड पार्क का नाम क्रेमिका फ़ूड पार्क है। इस मेगा पार्क की स्थापना 107.34 करोड़ रुपये की लागत से की गयी है, इससे हिमाचल प्रदेश के ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर तथा बिलासपुर जिलों को लोगों को लाभ होगा। इस मेगा फ़ूड पार्क से 5,000 लोगों को प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार प्राप्त होगा तथा इससे 25,000 किसान भी लाभान्वित होंगे।

निम्नलिखित में से किस भारतीय इतिहासकार को इज़राइल के प्रसिद्ध डेन डेविड पुरस्कार के लिए चुना गया है?
A. मनीष गोस्वामी
B. अरविन्द गायकवाड़
C. विपिन नारायणदास
D. संजय सुब्रमण्यम
Answer: D
विस्तार : भारतीय इतिहासकार संजय सुब्रह्मण्यम ने शुरुआती आधुनिक युग के दौरान एशियाई, यूरोपीय और उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के लोगों के बीच अंतर-सांस्कृतिक संपर्क के लिए अपने कार्य के लिए प्रतिष्ठित डैन डेविड पुरस्कार 2019 जीता। उन्होंने मैक्रो-हिस्ट्री में अपने कार्य के लिए इज़राइल के प्रतिष्ठित 1 मिलियन डॉलर का पुरस्कार ''पास्ट टाइम डाइमेंशन'' की श्रेणी में जीता। पुरस्कार राशि  प्राप्त होने के बाद, सुब्रह्मण्यम पुरस्कार राशि का 10% स्नातक या स्नातकोत्तर शोधकर्ताओं के लिए छात्रवृत्ति के लिए दान करेंगे।'

परमाणु टेक 2019 परमाणु ऊर्जा सम्मेलन कहाँ आयोजित हुआ?
A. लाहौर
B. नई दिल्ली
C. मुंबई
D. चेन्नई
Answer: B
विस्तार : विदेश मंत्रालय और परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) ने परमाणु ऊर्जा और विकिरण प्रौद्योगिकी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए नई दिल्ली में 2019 परमाणु टेक  का आयोजन किया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण पर ध्यान देते हुए परमाणु ऊर्जा में भारत की क्षमताओं का प्रदर्शन करना है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने सम्मेलन में मुख्य भाषण दिया।

निम्नलिखित में से किसे हाल ही में अफ़्रीकी संघ का अध्यक्ष बनाया गया है?
A. सिरिल रेम्फोजा
B. डेविड बेवोन
C. अब्देल फतह अल-सीसी
D. अल-बदर हमीज़ रज़ा
Answer: C
विस्तार : मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी को हाल ही में अफ्रीकी संघ (African Union) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।. Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

6 to 10 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

6 to 10 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी फरवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
6 to 10 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
छठी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति के अनुसार रेपो दर कितनी है?
A. 6.25%
B. 6.00%
C. 6.50%
D. 7.25%
Answer: A
विस्तार : रिज़र्व बैंक ने 6वां द्वि-मासिक मौद्रिक नीति पत्रक जारी किया। रिज़र्व बैंक ने रेपो रेट में 25 बेसिस अंकों की कटौती की, 6.50 से घटकर हुआ 6.25, अन्य महत्वपूर्ण दरों में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई गवर्नर ने 2019-20 में विकास दर 7.4 प्रतिशत रहने का जताया अनुमान। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2018-19 का छठा द्विमासिक पॉलिसी स्टेटमेंट जारी किया है। ये मंगलवार से गुरुवार तक चली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद जारी किया गया है। आरबीआई ने इस नई मौद्रिक नीति के तहत रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। ऐसे में अब रेपो रेट 6.50 से घटकर 6.25 फीसदी हो गया है। इसका असर होम लोन और पर्सनल लोन पर पड़ सकता है। बैंक इन लोन की ब्याज दरों को कम कर सकते हैं।

निम्नलिखित में से किसे हाल ही में सीबीआई का निदेशक नियुक्त किया गया है?
A. ए.बी. वर्मा
B. सी.के.चौधरी
C. ऋषि कुमार शुक्ला
D. आशुतोष कुमार जैन
Answer: C
विस्तार : मध्य प्रदेश कैडर के 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी ऋषि कुमार शुक्ला को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है. वह दो वर्ष की निश्चित अवधि के लिए कार्य करेंगे।  शुक्ला की पद पर नियुक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने मंजूरी दी थी. IPS अधिकारी ने पहले मध्य प्रदेश के DGP के रूप में कार्य किया है।

इसरो द्वारा हाल ही में लॉन्च किये गये 40वें संचार उपग्रह का क्या नाम है?
A. जीसैट-31
B. जीसैट-39
C. जीसैट-40
D. जीसैट-बी1
Answer: A
विस्तार : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 40 वां संचार उपग्रह GSAT-31 फ्रेंच गुयाना से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है। एरियन -5 रॉकेट को कौरू लॉन्च बेस सेछोड़ा गया  और 42 मिनट में इसे इच्छित जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में रखा गया। इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के वैज्ञानिकों ने कर्नाटक में अपनी हसन सुविधा से तुरंत नियंत्रण में ले लिया। जीसैट-31 डीटीएच टेलीविजन के लिए ट्रांसपोंडर क्षमता और एटीएम, स्टॉक-एक्सचेंज, डिजिटल सैटेलाइट न्यूज गैदरिंग डीएसएनजी और ई-गवर्नेंस एप्लिकेशन जैसी सेवाओं के लिए कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसरो ने 40वें संचार उपग्रह जीसैट-31 का सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपण, 2535 किलोग्राम वजनी उपग्रह एरिएन-5 के ज़रिए हुआ प्रक्षेपित, इस उपग्रह से जियोस्टेशनरी कक्षा में केयू-बैंड ट्रांसपोंडर की क्षमता बढ़ेगी।

हाल ही में किस राज्य ने कालिया छात्रवृत्ति योजना-2019 शुरू की है?
A. हरियाणा
B. मध्य प्रदेश
C. तेलंगाना
D. ओडिशा
Answer: D
विस्तार : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में क्योंझर जिले में “कालिया छात्रवृत्ति योजना” लांच की है। इस योजना का लाभ “कालिया” (KALIA – Krishak Assistance for Livelihood and Income Augmentation) योजना से लाभान्वित होने वाले किसानों के बच्चों को होगा।

अबू धाबी में अदालत की तीसरी आधिकारिक भाषा के रूप में किसे शामिल किया गया है?
A. बंगाली
B. हिन्दी
C. जापानी
D. तेलगु
Answer: B
विस्तार : अबू धाबी ने हिंदी को अपनी अदालतों में इस्तेमाल होने वाली तीसरी आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल करने का फैसला किया है, यह अरबी और अंग्रेजी के साथ-साथ अदालतों तक पहुंच को बेहतर बनाने के लिए बनाई गई एक पहल के हिस्से के रूप में है। इस कदम से हिंदी भाषियों को बिना किसी भाषा बाधा के मुकदमेबाजी प्रक्रियाओं, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानने में मदद मिलेगी।... Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK




पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

1 to 5 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

1 to 5 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी फरवरी 2019 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
1 to 5 फरवरी 2019 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
भारत की सबसे तेज़ चलने वाली रेलगाड़ी ‘ट्रेन-18’ का नाम बदलकर क्या रखे जाने की घोषणा की गई है?
A. वंदे भारत एक्सप्रेस
B. भारत माता एक्सप्रेस
C. स्वदेश एक्सप्रेस
D. लोहिया-पटेल एक्सप्रेस
Answer: A
विस्तार : देश में ही निर्मित ट्रेन-18 का नाम ‘वंदे भारत एक्सप्रेस ‘होगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में यह घोषणा की है। ट्रेन-18 में अलग से कोई इंजन नहीं है। इस ट्रैन को चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी ने 18 महीने में तैयार किया है। इस पर 97 करोड़ की लागत आयी है. इसे पुरानी शताब्दी एक्सप्रेस रेलगाड़ी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है जो 30 साल पहले विकसित की गयी थी।

केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बजट-2019 में इनकम टैक्स छूट की सीमा 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर कितने लाख रुपये कर दिया है?
A. 5 लाख रुपए
B. 7 लाख रुपए
C. 6 लाख रुपए
D. 8 लाख रुपए
Answer: A
विस्तार : केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बजट 2019 में इनकम टैक्स छूट की सीमा 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया है. इसका मतलब है कि अगर आपकी टैक्सेबल इनकम 5 लाख रुपए है तो अगले वित्त वर्ष से उसे कोई टैक्स नहीं देना होगा।

वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश अंतरिम बजट 2019-20 की अहम घोषणाओं में से एक पीएम किसान योजना है जिसके तहत सीमांत किसानों को कितने हजार रुपये प्रति वर्ष की सहायता राशि दी जाएगी?
A. 2000 रुपये
B. 3000 रुपये
C. 4000 रुपये
D. 6000 रुपये
Answer: D
विस्तार : केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में अंतरिम बजट 2019-20 पेश करते हुए कहा कि छोटे और सीमांत किसानों को निश्चित आय सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की शुरूआत की है। श्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस योजना के तहत 2 हेक्टेयर तक भूमि वाले छोटी जोत वाले किसान परिवारों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष की दर से प्रत्यक्ष आय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह आय सहायता 2,000 रुपये प्रत्येक की तीन समान किस्तों में लाभान्वित किसानों के बैंक खातों में सीधे ही हस्तांतरित कर दी जाएगी। इस कार्यक्रम का वित्त पोषण भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम से लगभग 12 करोड़ छोटे और सीमांत किसान परिवारों के लाभान्वित होने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम 1 दिसंबर, 2018 से लागू किया जाएगा और 31 मार्च, 2019 तक की अवधि के लिए पहली किस्त का इसी वर्ष के दौरान भुगतान कर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम पर 75,000 करोड़ रुपये का वार्षिक व्यय आयेगा।

किम जोंग उन और डोनल्ड ट्रंप के बीच होगी दूसरी मुलाकात कहाँ होगी?
A. जापान
B. भारत
C. वियतनाम
D. चीन
Answer: C
विस्तार : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अपनी दूसरी बहुप्रतीक्षित शिखर वार्ता के लिए हनोई में बैठक करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 27-28 फरवरी को वियतनाम की राजधानी हनोई में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन से मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच यह दूसरी बार मुलाकात होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि किम के नेतृत्व में उत्तर कोरिया बेहतरीन आर्थिक विकास करेगा। ... Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

फरवरी 2019 February 2019 Current Affairs in Hindi

समसामयिकी (Current Affairs in Hindi February 20181 से 28 फरवरी 2019 बहुविकल्पीय प्रश्न :  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) February 2019 महीने के बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates with Multiple Choice Questions (MCQs) by www.Samsamyiki.com. आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं: 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://goo.gl/kqR71x 

समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 28 फरवरी 2019 :