करेंट अफेयर्स 26 से 30 नवंबर 2016

करेंट अफेयर्स 26 से 30 नवंबर 2016प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी नवंबर 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 26 से 30 नवंबर 2016 
प्रो. जॉर्ज यिओ ने 25 नवम्बर 2016 को किस विश्वविद्यालय के कुलपति पद से इस्तीफा दिया है ? A. दिल्ली विश्वविद्यालय B. नालंदा विश्वविद्यालय C. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय D. राजस्थान विश्वविद्यालय Answer: B विस्तार: प्रो. जॉर्ज यिओ (Prof. George Yeo), जो कि बिहार के राजगीर (Rajgir) में स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति थे, ने एकाएक 25 नवम्बर 2016 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति को कड़े शब्दों में भेजे गए अपने त्यागपत्र में प्रो. जॉर्ज यिओ ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के गवर्निंग बोर्ड को भंग करने के सरकार के निर्णय से उन्हें बेहद आश्चर्य हुआ है। प्रो. यिओ नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के बाद विश्वविद्यालय के दूसरे कुलपति हैं। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK क्यूबा के किस क्रांतिकारी नेता और पूर्व राष्ट्रपति का 26 नवम्बर 2016 को निधन हो गया? A. अल्बर्ट फ्रैंक B. फिदेल कास्त्रो C. राउल कास्त्रो D. अमेन कास्त्रो Answer: B विस्तार: क्यूबा के महान क्रांतिकारी और पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो (Fidel Castro) का 90 वर्ष की उम्र में राजधानी हवाना में निधन हो गया। क्यूबा में मौजूदा राष्ट्रपति एवं फिदेल के भाई राउल कास्त्रो ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। फिदेल अप्रैल महीने से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे थे। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK किस राज्य सरकार ने अन्नपूर्णा रसोई योजना शुरू करने का फैसला किया? A. बिहार सरकार B. झारखंड सरकार C. हरियाणा सरकार D. राजस्थान सरकार Answer: D विस्तार: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सभी को भरपेट भोजन कराने के लिए अन्नपूर्णा रसोई योजना शुरु की है। वसुंधरा राजे की पहल पर सरकार अन्नपूर्णा रसोई योजना राज्य में लागू कर रही है जिसके तहत 12 जिलों मे 8 रुपये में भरपेट खाना और सुबह 5 रुपये में भरपूर नाश्ता दिया जायेगा।CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
13वाँ विश्व रोबोट ऑलम्पियाड 27 नवम्बर 2016 को किस स्थान पर हुआ? A. लखनऊ B. नवी मुम्बई C. ग्रेटर नोएडा D. नई दिल्ली Answer: C विस्तार: 13वाँ विश्व रोबोट ऑलम्पियाड 26 व 27 नवम्बर 2016 को ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में आयोजित किया गया तथा यह इस इवेंट का भारत में पहला आयोजन था। इस ऑलम्पियाड को राष्ट्रीय विज्ञान म्यूज़ियम परिषद (National Council of Science Museums – NCSM) द्वारा इण्डिया स्टेम फाउण्डेशन (ISF) के सहयोग से ग्रेटर नोएडा में चल रहे इण्डिया एक्स्पो मार्ट (India Expo Mart) में आयोजित किया गया। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK देश का पहला डीजिटल गांव अकोदरा निम्न में से किस राज्य में स्थित हैं? A. बिहार B. झारखंड C. गुजरात D. पंजाब Answer: C विस्तार: गुजरात के सबरकांत जिले का अकोदरा गांव, देश का पहला डिजि‍टल गांव है। इस गांव की आबादी 1,191 लोगों की है और यहां कुल 250 घर हैं। यहां के लोग सभी कार्यों के लिए कैशलेस सिस्‍टम का उपयोग करते हैं। इस गांव को ICICI बैंक ने डिजिटल विलेज प्रोजेक्‍ट के तहत 2015 में एडोप्‍ट किया था। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK हाल ही में किस राज्य में एशिया का पहला साइकिल हाईवे खुला है? A. बिहार B. झारखंड C. उत्तर प्रदेश D. गुजरात Answer: C विस्तार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 27 नवम्बर को देश एवम एशिया के पहले साइकिल हाईवे का उद्घाटन किया। यह आगरा से इटावा तक बना है। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK भारत की अर्थव्यवस्था को “कैशलेस अर्थव्यवस्था” में तब्दील करने के लिए बनाई समिति के अध्यक्ष कौन है? A. अरुण जेटली B. नरेंद्र मोदी C. अमिताभ कांत D. अनुपम खेर Answer: C विस्तार: नीति आयोग (NITI Aayog) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमिताभ कांत (Amitabh Kant) को उस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है जिसका गठन नवम्बर 2016 के दौरान केन्द्र सरकार ने किया है और जिसे देश की अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे कैशलेस अर्थव्यवस्था में परिवर्तित करने के लिए उपयुक्त उपाय सुझाने का काम सौंपा गया है। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK पाकिस्तानी थलसेना के नए प्रमुख का क्या नाम है ? A. कमर जावेद बाजवा B. नदीम शरीफ C. रशीद बाजवा D. अकरम शेख Answer: A विस्तार: जनरल कमर जावेद बाजवा (Gen. Qamar Javed Bajwa) 29 नवम्बर 2016 को पाकिस्तानी थलसेना के 16वें प्रमुख बन गए। उन्होंने जनरल रहील शरीफ (Gen. Raheel Sharif) का स्थान लिया जिन्हें पाकिस्तान में अत्याधिक लोकप्रियता हासिल है। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

करेंट अफेयर्स 21 से 25 नवंबर 2016

करेंट अफेयर्स 21 से 25 नवंबर 2016प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी नवंबर 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 21 से 25 नवंबर 2016 
समुद्र में साहस दिखाने के लिए किस भारतीय मर्चेंट नेवी कैप्टन को आईएमओ सम्मान मिला है? A. राधिका मेनन B. निर्मला शर्मा C. रश्मि दत्त D. अलका सिंह Answer: A विस्तार: भारतीय मर्चेंट नेवी की पहली महिला कप्तान राधिका मेनन को समुद्र में सात मछुआरों को बचाने के लिए लंदन में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार को पाने वाली राधिका विश्व की पहली महिला हैं। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान वर्ष 2015 में बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने वाली एक नौका में बैठे सात मछुआरों को बचाने के लिए दिया गया। CHECK Detail at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK एम.जी.के. मेनन जिनका 22 नवम्बर 2016 को निधन हो गया, वे किस क्षेत्र से जुड़े थे? A. विज्ञान B. संगीत C. नृत्य D. खेल Answer: A विस्तार: एम.जी.के. मेनन (Mambillikalathil Govind Kumar Menon) का 22 नवम्बर 2016 को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे उच्च ऊर्जा वाले भौतिक कणों के अनुसंधान से जुड़े प्रमुख भौतिकविद के साथ ही भारतीय विज्ञान से जुड़ी तमाम संस्थाओं के संरक्षक/निर्माता के रूप में भी जाने जाते थे। CHECK Detail at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK नवम्बर 2016 के दौरान किसे प्रमुख औद्यौगिक संगठन फिक्की (FICCI) के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया? A. उर्जित पटेल B. रतन टाटा C. पंकज पटेल D. गौतम अडानी Answer: C विस्तार: जाने-माने उद्योगपति व देश की अग्रणी फार्मा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर के सी.एम.डी. पंकज पटेल को को 21 नवम्बर 2016 को देश के प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक संगठन फिक्की (FICCI) के अगले अध्यक्ष के रूप में चुना गया। CHECK Detail at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK हाल ही में नोटबंदी को "प्रबंधन की विशाल असफलता" किसने कहा है? A. अरुण जेटली B. मनमोहन सिंह C. उध्दव ठाकरे D. इनमे से कोई नहीं Answer: B पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने नोटबंदी के बाद देश के कई हिस्सों में फैली अफरातफरी पर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। इस प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ने कहा कि ‘प्रबंधन की विशाल असफलता’ है और यह संगठित एवं कानूनी लूट-खसोट का मामला है। मनमोहन सिंह ने कहा कि हमें नोटबंदी के फैसले से कोई परेशानी नहीं है। बल्कि इसको जिस तरह से लागू किया गया है उसपर सवाल हैं। उन्होंने कहा कि इस फैसले को अव्यवस्थित तरीके से लागू किया गया है। CHECK Detail at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK 'आंख आ धन्ये' किसका काव्य संग्रह है? A. अटल बिहारी वाजपेयी B. राजीव गाँधी C. नरेंद्र मोदी D. राजनाथ सिंह। Answer: C केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने 23 नवम्बर को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजराती काव्य संग्रह 'आंख आ धन्ये' का डॉ. राजलक्ष्मी श्रीनिवासन द्वारा किए गए संस्कृत अनुवाद 'नयनम् इदम् धन्यम्' का विमोचन किया। CHECK Detail at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

करेंट अफेयर्स 16 से 20 नवंबर 2016

करेंट अफेयर्स 16 से 20 नवंबर 2016प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी नवंबर 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 16 से 20 नवंबर 2016 
भारत-चीन का 13 दिवसीय 6वां संयुक्त अभ्यास प्रशिक्षण 'हाथों में हाथ 2016' किस स्थान पर शुरू हुआ? A. जैसलमेर B. गुवाहाटी C. पुणे D. दिल्ली Answer: C विस्तार: भारत-चीन का 13 दिवसीय छठवां संयुक्त अभ्यास प्रशिक्षण 'हाथों में हाथ 2016' 16 नवम्बर 2016 को पुणे में शुरू हुआ जिसमें भारत तथा चीन की सेनाओं की कम्पनी भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान हुई संयुक्त परेड का नेतृत्व चीनी सेना के ले. कर्नल ली गुआंगहुआ (Lt. Col. Li Guanghua) ने किया जबकि भारतीय दल का नेतृत्व कर्नल दयानंद शर्मा (Col. Dayanand Sharma) ने किया। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK एशियाई विकास बैंक (ADB) तथा भारत सरकार ने किस नदी पर 9.8 किलोमीटर लम्बा नया पुल बनाने के लिए 50 करोड़ डॉलर का ऋण समझौता किया है? A. ब्रह्मपुत्र नदी B. कोसी नदी C. बेतवा नदी D. गंगा नदी Answer: D विस्तार: भारत सरकार 50 करोड़ डॉलर ($500 million) का यह ऋण एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank – ADB) से बिहार की राजधानी पटना (Patna) में गंगा नदी पर 9.8 किमी. लम्बा पुल बनाने के लिए ले रही है। इस प्रस्तावित पुल के द्वारा उत्तर व दक्षिण बिहार को बेहतर तरीके से परस्पर जोड़कर परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK मेंग होंगवेई जिन्हें वैश्विक सहयोग एजेंसी इंटरपोल (Interpol) के मुखिया चुना गया है, किस देश के निवासी है? A. जापान B. अमेरीका C. फ्रांस D. चीन Answer: D विस्तार: चीन के गृह और जनसुरक्षा उपमंत्री मेंग होंगवेई को अंतरराष्ट्रीय अपराध विरोधी पुलिस संगठन (इंटरपोल) का प्रमुख चुना गया है। इस प्रकार वे इस महत्वपूर्ण पद पर काबिज होने वाले पहले चीनी अधिकारी बन गए। उनका कार्यकाल चार सालों का होगा और नियुक्ति तत्काल प्रभाव से कर दी गई है। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK किस अभिनेता को 200 से अधिक सफल फिल्मों में योगदान देने के कारण मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया? A. अमिताभ बच्चन B. टॉम हैंक्स C. जैकी चैन D. जिम कैरी Answer: C विस्तार: फिल्म जगत में 56 साल से अधिक समय के करियर में 200 से अधिक फिल्में करने वाले जैकी चैन को आखिरकार ऑस्कर से सम्मानित किया गया। ‘ई ऑनलाइन’ की रिपोर्ट के अनुसार 62 वर्षीय एक्शन स्टार को शनिवार रात लॉस एंजिलिस के हालीवुड एंड हिंगलैंड सेंटर में आयोजित आठवें ‘ऐन्यूअल गवर्नर्स अवार्डस’ के दौरान मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK केंद्र सरकार ने किस विवादित इस्लामी उपदेशक के एनजीओ पर प्रतिबंध लगाया? A. मोहम्मद मुर्सी B. मेहदी मसूर C. जाकिर नाइक D. इनमें से कोई नहीं Answer: C विस्तार: केंद्र सरकार ने 15 नवम्बर को विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) को आतंकवाद निरोधक कानून के तहत पांच साल के लिए प्रतिबंधित करने का फैसला किया। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK 16 नवम्बर 2016 को जारी आंकड़ों के अनुसार कौनसा देश सऊदी अरब को पछाड़कर भारत को तेल आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश बन गया? A. इराक B. अमेरीका C. रूस D. ईरान Answer: D विस्तार: अक्टूबर के दौरान ईरान (Iran) अपने राजनीतिक प्रतिद्वन्दी सऊदी अरब (Saudi Arabia) को पछाड़ कर भारत को पेट्रोलियम तेलों की आपूर्ति करने वाले सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता देश के रूप में उभरा है। यह तथ्य 16 नवम्बर 2016 को आए शिपिंग सम्बन्धी आंकड़ों से सामने आए। सऊदी अरब पिछले चार महीनों से तेल की कीमतें बढ़ा रहा है। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK निम्नलिखित में से किस राज्य की सरकार ने सतलज यमुना लिंक नहर पर नया बिल पास किया है? A. बिहार B. उत्तर प्रदेश C. पंजाब D. इनमें से कोई नहीं Answer: C विस्तार: सतलुज-यमुना लिंक [Sutlej-Yamuna Link] विवाद पर पंजाब विधानसभाने कहा है कि हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली से पानी के बिल वसूले जाएं। पंजाब सरकार दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान को 1966 से लेकर अब तक दिए गए पानी का बिल भेजेगी और पानी की पूरी कीमत वसूल की जाएगी। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

करेंट अफेयर्स 11 से 15 नवंबर 2016

करेंट अफेयर्स 11 से 15 नवंबर 2016प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी नवंबर 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 11 से 15 नवंबर 2016 
राजस्थान अग्रिटेक सम्मेलन (ग्राम) का आयोजन कहाँ किया गया?
A. अजमेर
B. दिल्ली
C. जयपुर
D. आगरा
Answer: C
विस्तार: तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल राजस्थान अग्रिटेक सम्मेलन (ग्राम) का जयपुर में 9 नवम्बर 2016 को उद्घाटन किया गया।रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

डोनाल्ड ट्रंप जो हाल ही में अमेरिका के 45 वें राष्ट्रपति बने है, किस पार्टी से जुड़े हैं?
A. डेमोक्रेट पार्टी
B. रिपब्लिकन पार्टी
C. कांग्रेस पार्टी
D. लेफ्ट पार्टी
Answer: B
विस्तार: रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45 वें राष्ट्रपति बने है। अमेरिका के बहुचर्चित राष्ट्रपति पद का चुनाव जब अपनी मंजिल तक पहुंच तो डोनाल्ड ट्रंप ने सारे अनुमानों पर पानी फेर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

सुप्रीम कोर्ट ने 10 नवम्बर को सतलुज-यमुना नहर मामले में किस राज्य के हक़ में फैसला सुनाया है?
A. पंजाब
B. हरयाणा
C. गुजरात
D. कर्णाटक
Answer: B
विस्तार: सतलुज-यमुना नहर मामले में 10 नवम्बर को सर्वोच्च न्यायालय ने पड़ोसी राज्यों के साथ जल साझेदारी समझौते को खत्म करने के पंजाब के फैसले को असंवैधानिक करार दिया है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 नवंबर को भारत-जापान बिजनेस फोरम को संबोधन कहाँ किया है?
A. दिल्ली
B. टोकियो
C. मुम्बई
D. जयपुर
Answer: B

विस्तार: भारत को दुनिया की सबसे मुक्त अर्थव्यवस्था बनाने की प्रतिबद्धता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के शीर्ष कारोबारियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

करेंट अफेयर्स 6 से 10 नवंबर 2016

करेंट अफेयर्स 6 से 10 नवंबर 2016प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी नवंबर 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 6 से 10 नवंबर 2016 
भारतीय मूल की किस महिला को ऑस्ट्रेलिया की बिजनेस वुमन ऑफ द इयर घोषित किया गया?
A. नगमा सहर
B. नेहा सिंह
C. उप्पमा विर्दी
D. अलका सिरोही
Answer: C
विस्तार: भारतीय मूल की 26 वर्षीय महिला उप्पमा विर्दी ने ऑस्ट्रेलिया में ‘बिज़नेस वुमेन ऑफ द ईयर’ 2016 आईएबीसीए (IABCA) अवॉर्ड का खिताब जीता है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

इंग्लैंड द्वारा ब्रेक्सिट के पक्ष में वोट दिए जाने के बाद निम्नलिखित में से किस संस्था ने इस पर रोक लगा दी?
A. ब्रिटिश हाई कोर्ट
B. यूरोपियन यूनियन कोर्ट
C. विश्व बैंक
D. संयुक्त राष्ट्र
Answer: A
विस्तार: यूरोपीय यूनियन ( ईयू) से अलग होने के पहले ब्रिटेन सरकार को इस मसले पर संसद में मतदान कराना होगा। ब्रिटेन के हाई कोर्ट के इस निणर्य के अनुसार ब्रिटिश संसद को इस मसले पर मतदान करना होगा कि वह ईयू से अलग होने की प्रक्रिया आरंभ करता सकता है कि नहीं। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस भारतीय अभिनेता को स्विट्ज़रलैंड ने भारत के लिए अपना टूरिज्म ब्रांड एम्बेसडर बनाया है ?
A. शाहरुख़ खान
B. आमिर खान
C. रणवीर सिंह
D. रणबीर कपूर
Answer: C
विस्तार: भारतीय अभिनेता रणवीर सिंह को स्विट्ज़रलैंड ने भारत के लिए अपना टूरिज्म ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। इस पर एक्टर ने कहा कि इन गर्मियों में मैंने स्विटजरलैंड में काफी अच्छा समय बिताया। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव-पूर्व सुविधाएं हेतु शुरू किए गए अभियान का क्या नाम है?
A. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
B. हौसला पोषण योजना
C. महिला जन कल्याण योजना
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: A
विस्तार: केन्द्र सरकार ने 5 नवम्बर 2016 को “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” (‘Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan’ – PMSMA) नामक नए अभियान को आधिकारिक रूप से शुरू किया। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत और किस देश ने तेल उत्पादन समझौते पर हस्ताक्षर किये?
A. पाकिस्तान
B. वेनेजुएला
C. इराक
D. ईरान
Answer: B
विस्तार: भारत और वेनेजुएला ने एक अरब 45 करोड़ डॉलर मूल्य के तेल उत्पाहदन समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने हस्ताक्षर के दौरान भारत और यहां के तेल उद्योग को धन्यवाद दिया। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी 2016 का खिताब किस टीम को हराकर जीता है?
A. जापान
B. ऑस्ट्रेलिया
C. चीन
D. फ्रांस
Answer: C

विस्तार: भारत ने चीन को 2-1 से हराकर सिंगापुर में आयोजित महिलाओं की एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। यह फाइनल 5 नवम्बर 2016 को खेला गया था तथा भारत ने इसे जीतकर यह प्रतिष्ठित खिताब पहली बार जीता है।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan