करेंट अफेयर्स 6 से 10 नवंबर 2016, प्रश्नोत्तरी: करेंट अफेयर्स, समसामयिकी नवंबर 2016 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
- समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 अक्टूबर 2016
- समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 30 सितंबर 2016
- समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 अगस्त 2016
- समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 जुलाई 2016
- समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 30 जून 2016
- समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 मई 2016
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 6 से 10 नवंबर 2016 :
भारतीय मूल की किस महिला को ऑस्ट्रेलिया की बिजनेस वुमन ऑफ द इयर घोषित किया गया?
A. नगमा सहर
B. नेहा सिंह
C. उप्पमा विर्दी
D. अलका सिरोही
Answer: C
विस्तार: भारतीय मूल की 26 वर्षीय महिला उप्पमा विर्दी ने ऑस्ट्रेलिया में ‘बिज़नेस वुमेन ऑफ द ईयर’ 2016 आईएबीसीए (IABCA) अवॉर्ड का खिताब जीता है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें: http://tinyurl.com/HindiGK
इंग्लैंड द्वारा ब्रेक्सिट के पक्ष में वोट दिए जाने के बाद निम्नलिखित में से किस संस्था ने इस पर रोक लगा दी?
A. ब्रिटिश हाई कोर्ट
B. यूरोपियन यूनियन कोर्ट
C. विश्व बैंक
D. संयुक्त राष्ट्र
Answer: A
विस्तार: यूरोपीय यूनियन ( ईयू) से अलग होने के पहले ब्रिटेन सरकार को इस मसले पर संसद में मतदान कराना होगा। ब्रिटेन के हाई कोर्ट के इस निणर्य के अनुसार ब्रिटिश संसद को इस मसले पर मतदान करना होगा कि वह ईयू से अलग होने की प्रक्रिया आरंभ करता सकता है कि नहीं। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें: http://tinyurl.com/HindiGK
किस भारतीय अभिनेता को स्विट्ज़रलैंड ने भारत के लिए अपना टूरिज्म ब्रांड एम्बेसडर बनाया है ?
A. शाहरुख़ खान
B. आमिर खान
C. रणवीर सिंह
D. रणबीर कपूर
Answer: C
विस्तार: भारतीय अभिनेता रणवीर सिंह को स्विट्ज़रलैंड ने भारत के लिए अपना टूरिज्म ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। इस पर एक्टर ने कहा कि इन गर्मियों में मैंने स्विटजरलैंड में काफी अच्छा समय बिताया। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें: http://tinyurl.com/HindiGK
केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव-पूर्व सुविधाएं हेतु शुरू किए गए अभियान का क्या नाम है?
A. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
B. हौसला पोषण योजना
C. महिला जन कल्याण योजना
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: A
विस्तार: केन्द्र सरकार ने 5 नवम्बर 2016 को “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” (‘Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan’ – PMSMA) नामक नए अभियान को आधिकारिक रूप से शुरू किया। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें: http://tinyurl.com/HindiGK
भारत और किस देश ने तेल उत्पादन समझौते पर हस्ताक्षर किये?
A. पाकिस्तान
B. वेनेजुएला
C. इराक
D. ईरान
Answer: B
विस्तार: भारत और वेनेजुएला ने एक अरब 45 करोड़ डॉलर मूल्य के तेल उत्पाहदन समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने हस्ताक्षर के दौरान भारत और यहां के तेल उद्योग को धन्यवाद दिया। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें: http://tinyurl.com/HindiGK
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी 2016 का खिताब किस टीम को हराकर जीता है?
A. जापान
B. ऑस्ट्रेलिया
C. चीन
D. फ्रांस
Answer: C
विस्तार: भारत ने चीन को 2-1 से हराकर सिंगापुर में आयोजित महिलाओं की एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। यह फाइनल 5 नवम्बर 2016 को खेला गया था तथा भारत ने इसे जीतकर यह प्रतिष्ठित खिताब पहली बार जीता है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें: http://tinyurl.com/HindiGK
पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प पर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan
0 comments:
Post a Comment