करेंट अफेयर्स 26 से 31 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 26 से 31 जनवरी 2017, प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 26 से 31 जनवरी 2017 
26-31 जनवरी, 2017 तक भारत पर्व का आयोजन कहाँ पर किया जाएगा?
A. ताजमहल 
B. लाल किला
C. प्रगति मैदान 
D. हवा महल 
Answer: B 

विस्तार: गणतंत्र दिवस 2017 के आयोजन के तहत भारत सरकार द्वारा दिल्‍ली के लालकिले पर 26 से 31 जनवरी, 2017 के दौरान भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्‍य उद्देश्‍य ‘एक भारत श्रेष्‍ठ भारत’ के विचार को लोकप्रिय बनाने के तहत देशभक्ति की भावना को जागृत करना, देश की समृद्ध सांस्‍कृतिक विविधता को बढ़ावा देना और आम जन की व्‍यापक भागीदारी को सुनिश्चित करना है।रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना, 2017 के तहत प्रस्तावित न्यूनतम देय ब्याज दर कितनी रखी गई है?
A. 7%
B. 9%
C. 6%
D. 8%
Answer: D
विस्तार : वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना, 2017 (Varishtha Pension Bima Yojana 2017) नामक एक नई पेंशन योजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नववर्ष की पूर्वसंध्या पर 31 दिसम्बर 2016 को की थी। उस घोषित योजना को केन्द्रीय कैबिनेट ने 24 जनवरी 2017 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

वी षण्मुगनाथन ने 27 जनवरी को किस राज्य के राज्यपाल पद से यौन उत्पीड़न आरोपों के कारण इस्तीफा दे दिया है?
A. सिक्किम
B. मेघालय
C. केरल
D. पंजाब
Answer: B
विस्तार : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 27 जनवरी 2017 को मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल वी षण्मुगनाथन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

ICC द्वारा 27 जनवरी को जारी एकदिवसीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान कौनसा खिलाडी है?
A. डेविड वार्नर
B. डिविलियर्स
C. विराट कोहली
D. हाशिम अमला
Answer: A
विस्तार : आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा 27 जनवरी को जारी ताजा एकदिवसीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पोस्ट ऑफ़िस पेमेंट बैंक का उद्घाटन रांची और ----- शहर में किया गया?
A. जयपुर
B. रायपुर
C. बैंगलोर
D. दिल्ली
Answer: B
विस्तार: वित्त मंत्री अरुण जेटली और टेलीकॉम राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने 30 जनवरी 2017 को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में रांची और रायपुर पोस्ट ऑफिस में पेमेन्ट बैंक का उद्घाटन किया। इस मौके पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि ये बैंकिंग की दुनिया में एक क्रांतिकारी कदम है।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016-17 के लिए GDP की विकास दर कितनी है?
A. 6.75%
B. 7.5%
C. 8 %
D. 7.1%
Answer: D
विस्तार: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 31 जनवरी 2017 को संसद में आर्थिक समीक्षा 2016-17 प्रस्तुत की है। उन्होंने संसद में प्रस्‍तुत आर्थिक समीक्षा 2016-17 में कहा गया है कि वर्तमान में जारी वैश्विक मंदी के बावजूद यह मजबूती बनी रही है।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

करेंट अफेयर्स 21 से 25 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 21 से 25 जनवरी 2017, प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 21 से 25 जनवरी 2017 
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के --- वें राष्ट्रपति बने हैं?
A. 41वें 
B. 55वें 
C. 35वें 
D. 45वें 
Answer: D
विस्तार: डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर करीब आठ लाख लोगों के समक्ष शपथ ली।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस राज्य के राज्‍यपाल ने 21 जनवरी को जल्‍लीकट्ट संबंधितअध्‍यादेश को मंजूरी दी है?
A. पंजाब 
B. केरल 
C. तमिलनाडु 
D. गोवा 
Answer: C 

विस्तार: जल्‍लीकट्ट से संबंधित अध्‍यादेश को तमिलनाडु के राज्‍यपाल विद्यासागर राव ने 21 जनवरी को मंजूरी दे दी है। मुख्‍यमंत्री पनीरसेल्‍वम 22 जनवरी की सुबह 10 बजे जल्‍लीकट्ट के आयोजन का उद्घाटन करेंगे। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

कौनसा स्टॉक एक्सचेंज 23 जनवरी 2017 को अपना IPO जारी किया है ?
A. एनएसई
B. बीएसई
C. नैस्डेक
D. निफ़्टी
Answer: B
विस्तार: बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) 23 जनवरी 2017 को रु. 1243 करोड़ का अपना IPO लेकर बाजार में आया। इस सार्वजनिक निर्गम के तहत 805-806 रुपए के बीच शेयर बेचकर BSE यह राशि एकत्र करेगा। IPO के बंद होने की तिथि 25 जनवरी 2017 है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किसने 24 जनवरी को बच्चों के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना, 2016 जारी की है ?
A. मेनका गाँधी
B. अरविन्द केजरीवाल
C. नरेंद्र मोदी
D. राजनाथ सिंह
Answer: A
विस्तार: बच्‍चों के लिए राष्‍ट्रीय कार्य योजना, 2016 का आज राष्‍ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्‍य  में आयोजित विशेष समारोह में 23 जनवरी 2017 को महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी ने शुभारंभ किया।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

जल्लीकट्ट से प्रतिबंध हटा

जल्‍लीकट्ट से संबंधित अध्‍यादेश को तमिलनाडु के राज्‍यपाल विद्यासागर राव ने 21 जनवरी को मंजूरी दे दी है। मुख्‍यमंत्री पनीरसेल्‍वम 22 जनवरी की सुबह 10 बजे जल्‍लीकट्ट के आयोजन का उद्घाटन करेंगे। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि वह इस अध्यादेश की जगह एक बिल लाएगी। यह बिल 23 जनवरी से शुरू होने वाली राज्य विधानसभा में लाया जाएगा। बिल को सदन की मंजूरी मिलने के बाद वह कानून बन जाएगा। इस फैसले के बाद पूरे तमिलनाडु में लोगों ने जश्न मना कर अपनी खुशी का इज़हार किया।

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने

डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर करीब आठ लाख लोगों के समक्ष शपथ ली। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अपने संबोधन में ट्रंप ने 'धरती से कट्टरपंथी इस्लामी आंतकवाद का सफाया करने' का संकल्प लिया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पीएम मोदी ने राष्ट्रपति बनने पर ट्रंप को बधाई दी। 

करेंट अफेयर्स 16 से 20 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 16 से 20 जनवरी 2017, प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 16 से 20 जनवरी 2017 
फिल्मफेयर पुरस्कार 2017 में किस फिल्म को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चुना गया?
A. पिंक 
B. अलीगढ 
C. दंगल
D. उड़ता पंजाब
Answer: C 
विस्तार: पहलवान महावीर फोगाट के जीवन पर बनी फिल्म “दंगल” को 62वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह की सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस टीम ने 14 जनवरी 2017 को प्रीमियर बैडमिण्टन लीग (PBL) का वर्ष 2017 का खिताब ख़िताब जीता ?
A. अवध वॉरियर्स 
B. मुम्बई रॉकेट्स
C. चेन्नई स्मैशर्स
D. हैदराबाद हंटर्स
Answer: C 
विस्तार: चेन्नई स्मैशर्स ने नई दिल्ली के सीरी फोर्ट इण्डोर स्टेडियम में हुए 2017 के प्रीमियर बैडमिण्टन लीग (PBL) फाइनल में मुम्बई रॉकेट्स को 4-3 से पराजित कर यह खिताब अपने नाम कर लिया। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

सुरजीत सिंह बरनाला का 14 जनवरी 2017 को निधन हुआ है, वे किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?
A. उत्तराखंड 
B. राजस्थान 
C. पंजाब 
D. हरयाणा 
Answer: C
विस्तार: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का 14 जनवरी 2017 को निधन हो गया, वह 91 वर्ष की आयु के थे। काली दल से सम्बद्ध रहे सुरजीत सिंह बरनाला ने जब 1985 से 1987 के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री की बागडोर संभाली थी तब पंजाब में आतंकवाद अपने चरम पर था।रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

देश भर में गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स (GST) को लागू करने की कौन सी नई तिथि घोषित की गई है?
A. 1 अप्रैल 2017
B. 1 दिसम्बर 2017
C. 31 मार्च 2017
D. 1 जुलाई 2017
Answer: D 
विस्तार: केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 16 जनवरी 2017 को घोषणा की कि देशभर में GST लागू करने की तिथि को बढ़ाकर 1 जुलाई 2017 किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने पहले जीएसटी लागू करने की तिथि 1 अप्रैल 2017 निर्धारित की थी लेकिन मुख्यत: विमुद्रीकरण के चलते तमाम राज्यों व अन्य पक्षों ने इस तिथि को आगे बढ़ाने को कहा था। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रधानमंत्री मोदी ने 17 जनवरी को रायसीना डायलॉग के दूसरे संस्करण की शुरुआत कहाँ पर की?
A. दिल्ली 
B. जयपुर 
C. मुम्बई 
D. कोलकाता 
Answer: A 
विस्तार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी को दिल्ली में रायसीना डायलॉग के दूसरे संस्करण की शुरुआत की एवं अपनी सरकार का वैश्विक दृष्टिकोंण भी सामने रखा। पीएम ने आतंकवाद का ज़िक्र किया और पड़ोसी पाकिस्तान पर जोरदार तरीके से हमला किया।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK




पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

करेंट अफेयर्स 11 से 15 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 11 से 15 जनवरी 2017, प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 11 से 15 जनवरी 2017 
उदय योजना में शामिल होने वाला 21वां राज्य कौनसा है?
A. तमिलनाडु 
B. हरयाणा 
C. उत्तरप्रदेश 
D. केरल 
Answer: A 
विस्तार: तमिलनाडु उदय योजना में शामिल होने वाला 21वां राज्य बन गया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने 9 जनवरी को दिल्ली में उज्ज्वल डिस्कॉम आश्वासन योजना (उदय) के अंतर्गत बिजली वितरण कंपनी के संचालन और वित्तीय कायाकल्प के लिए  तमिलनाडु सरकार और उसकी बिजली वितरण कंपनी टैनजेडको के साथ सहमति ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता की। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज का नाम क्या है?
A. BSE IND 
B. NSE IND 
C. India INX
D. MCX INX 
Answer: C 
विस्तार: इण्डिया आईएनएक्स (India INX) भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज का नाम है। इसकी स्थापना गांधीनगर (गुजरात) के गिफ्ट सिटी (Gift City) में स्थापित किए गए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र में की गई है। यह बीएसई (BSE) के स्वामित्व वाला उपक्रम है तथा इसके द्वारा भारत सिंगापुर व हांग कांग में संचालित किए जा रहे इसी प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंजों को चुनौती देने की मंशा रखता है। इस एक्सचेंज में औपचारिक ट्रेडिंग 16 जनवरी 2017 से शुरू की जायेगी तथा यहाँ कृषि फ्यूचर्स (agricultural futures) को छोड़कर विभिन्न प्रकार के उत्पादों में ट्रेडिंग की जायेगी।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

21वें राष्ट्री य युवा महोत्समव का शुभारंभ 12 जनवरी 2017 को कहाँ हुआ?
A. दिल्ली 
B. रोहतक 
C. गुडगाँव 
D. लखनऊ 
Answer: B 
विस्तार: हरियाणा के रोहतक में ‘डिजिटल इंडिया के लिए युवा’ थीम के साथ 21वें राष्ट्री य युवा महोत्सेव का शुभारंभ 12 जनवरी 2017 को हुआ। इस चार दिवसीय महोत्सकव के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र2 मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश भर के उन युवाओं को संबोधित किया, जो इस आयोजन में भाग लेने के लिए रोहतक आए हुए हैं। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

12 जनवरी को किसे टाटा संस का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है ?
A. रतन टाटा 
B. एन चंद्रशेखरन
C. साइरस मिस्त्री
D. अजीज प्रेमजी 
Answer: B 

विस्तार: एन चंद्रशेखरन को टाटा संस ने 12 जनवरी को टाटा समूह का चेयरमैन नियुक्त किया है। ये नियुक्ति चयन समिति की सर्वसम्मत सिफारिश के बाद हुई है। चंद्रशेखरन 21 फरवरी को पदभार संभालेंगे। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

12 जनवरी को टाटा कन्सलटेंसी सर्विसेज़ (TCS) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे चुना गया है?
A. एन. चन्द्रशेखरन
B. राजेश गोपीनाथन
C. एन.जी. सुब्रह्मण्यम
D. साइरस मिस्त्री
Answer: B
विस्तार: राजेश गोपीनाथन (Rajesh Gopinathan) को TCS का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चुन लिया गया। वे भारत की इस सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कम्पनी के मुखिया के रूप में एन. चन्द्रशेखरन का स्थान लेंगे जिन्हें इसी दिन टाटा समूह को होल्डिंग कम्पनी टाटा सन्स के अगले मुखिया के प्रतिष्ठित पद के लिए चुन लिया गया।रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस संस्था ने हाल ही में जल्लीकट्टू खेल प्रतियोगिता पर पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है?
A. मद्रास हाई कोर्ट
B. राज्य सभा
C. लोक सभा
D. सुप्रीम कोर्ट
Answer: D
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के आयोजन में बैलों के इस्तेमाल और देश भर में बैलगाड़ियों की दौड़ पर प्रतिबंध लगाने संबंधी अपने 2014 के फैसले पर पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार की याचिका खारिज कर दी। जस्टिस दीपक मिश्रा और रोहिंटन फली नरीमन ने 2014 में ही तमिलनाडु सरकार के मुख्य सचिव के माध्यम से दायर की गई पुनर्विचार याचिका खारिज करते हुए कहा कि यह गैरकानूनी और असंवैधानिक है, क्योंकि ऐसे आयोजनों के लिए बैलों को वश में करना क्रूरता के समान है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

आदित्य नामक भारत की पहली सौर उर्जा चालित बोट किस राज्य में आरंभ की गयी?
A. केरल
B. तेलंगाना
C. गोवा
D. पंजाब
Answer: A
देश की पहली सोलर फैरी बोट 'आदित्य' 12 जनवरी 2017 को लांच की गई। कोट्टायम जिले के वाइकोम से सौर उर्जा से चलने वाली नौका सेवा पहली बार शुरू हुई। वाइकोम तिरुवनंतपुरम से करीब 180 किमी दूर है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

करेंट अफेयर्स 6 से 10 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 6 से 10 जनवरी 2017, प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 6 से 10 जनवरी 2017 
इंग्लैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए 6 अगस्त को किसे कप्तान चुना गया है ?
A. रोहित शर्मा
B. विराट कोहली 
C. युवराज सिंह 
D. एमएस धोनी 
Answer: B
विस्तार: इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी से शुरू हो रही 3 वनडे और 3 टी-20 सीरीज़ के लिए आज भारतीय चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम का एलान 6 जनवरी को कर दिया है । रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

मशहूर अभिनेता ओमपुरी का निधन 6 जनवरी को निधन हो गया हैं, उन्हें किस फिल्म के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार मिला था ?
A. आरोहण
B. गांधी
C. एक और एक ग्यारह
D. मृत्युदंड 
Answer: A 

विस्तार: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने से 6 जनवरी 2017 को निधन हो गया है। ओम पुरी 66 साल के थे।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

14वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन 8 जनवरी 2017 को कहाँ किया गया ?
A. गाँधीनगर
B. दिल्ली
C. जयपुर
D. बेंगलूरू
Answer: D
विस्तार: प्रवासी भारतीयों के देश के विकास में योगदान करने से सम्बन्धित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का 14वां संस्करण 8 जनवरी 2017 को बेंगलूरू में शुरू हुआ  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस वर्ष को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विकास के लिए स्थायी पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया गया है?
A. 2017
B. 2016
C. 2015
D. 2014
Answer: A
विस्तार: संयुक्त राष्ट्र की 70 वीं महासभा ने 2017 को विकास के लिए स्थायी पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय वर्ष के रूप में मान्यता प्रदान की है। यह मान्यता  अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के विकास और विशेष रूप से स्थायी पर्यटन के महत्व को दर्शाता है।   रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

मारियो सोरेज़, जिनका हाल ही में निधन हुआ है किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे ?
A. जापान
B. इथोपिया
C. पुर्तगाल
D. सीरिया
Answer: C
विस्तार: पुर्तगाल में लोकतंत्र को लाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले देश के पूर्व राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री मारियो सोरेज़ (Mario Soares) का निधन 92 वर्ष की आयु में 7 जनवरी 2017 को राजधानी लिस्बन (Lisbon) के एक अस्पताल में हो गया।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

निम्नलिखित में से किस फिल्म ने रिकॉर्ड 7 गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स पुरस्कार जीते हैं?
A. मूनलाइट
B. टाइटैनिक
C. ट्रॉय
D. ला ला लैंड
Answer: D
विस्तार: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2017 में फिल्म 'ला ला लैंड' को बेस्ट फिल्म (म्यूजिकल या कॉमेडी) के साथ 7 अवॉर्ड मिले। हॉलीवुड में रोमांस के पुराने दौर को ताजा करती और संगीत से सजी हुई फिल्म ‘ला ला लैंड’ का जादू गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में दिखा और जिन सात श्रेणियों में यह फिल्म नामांकित की गई थी, उन सभी में इसने अवार्ड अपने नाम किए। बता दें कि अब तक कुल 6 अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड रहा है।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

करेंट अफेयर्स 1 से 5 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 1 से 5 जनवरी 2017, प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 1 से 5 जनवरी 2017 
आरबीआई ने एटीएम निकासी की दैनिक सीमा बढ़ाते हुए 1 जनवरी 2017 से अधिकतम दैनिक निकासी की सीमा 2500 रूपये से बढ़ाकर कितने रुपए तक कर दी है?
A. 24000 रुपए
B. 5000 रुपए
C. 4500 रुपए
D. 10000 रुपए
Answer: C 
विस्तार: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नोटबंदी के बाद कैश की किल्ल त से जूझ रहे लोगों को नए साल का तोहफा दिया है। 1 जनवरी से ATM से एक दिन में 2,500 की जगह अब 4,500 रुपए कैश निकाल सकेंगे। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत के स्टार एकल टेनिस खिलाड़ी ने 1 जनवरी 2017 को सन्यास की घोषणा की है ?
A. सानिया मिर्ज़ा 
B. सोमदेव देवबर्मन
C. रोहन बोपन्ना 
D. महेश भूपति 
Answer: B 
विस्तार: चोटों से परेशान भारत के स्टार एकल खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने 1 जनवरी 2017 को पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की। वे वर्ष 2008 में देश के टेनिस जगत में एक बेहद प्रतिभासम्पन्न युवा खिलाड़ी के रूप में आए थे। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

सुप्रीम कोर्ट ने किसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाये जाने का आदेश जारी किया?
A. अजय शिर्के
B. रोबिन सिंह 
C.शशांक मनोहर
D. अनुराग ठाकुर
Answer: D 
विस्तार: सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में BCCI अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। कोर्ट ने अजय शिर्के को भी सचिव के पद से हटा दिया है। कोर्ट ने अनुराग ठाकुर को अदालत की न्याय प्रक्रिया में बाधा डालने का दोषी पाया है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

निम्नलिखित में से किसे वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में महालेखा नियंत्रक नियुक्त किया गया?
A. एस के निगम 
B. विवेक तोमर
C. संदीप चौधरी 
D. अर्चना निगम
Answer: D 
विस्तार: अर्चना निगम को भारत सरकार की नई महालेखा नियंत्रक (सीजीए) नियुक्त किया गया है। निगम पहली जनवरी से वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में पदभार संभालेंगी। उन्हें एमजे जोसेफ के स्थान पर नियुक्ति दी गई है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

104वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3 जनवरी 2017 को किस स्थान पर किया?
A. दिल्ली 
B. मुम्बई 
C. तिरुपति
D. कोच्चि 
Answer: C 
विस्तार: तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय (Sri Ventakteswara University) में 104वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (104th Indian Science Congress – ISC) का आयोजन 3 से 7 जनवरी 2017 के बीच किया जा रहा है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारतीय वनडे, T20 की कप्तानी से किस खिलाडी ने इस्तीफा दे दिया है ?
A. विराट कोहली 
B. युवराज सिंह 
C. एमएस धोनी 
D. रोहित शर्मा 
Answer: C
विस्तार: महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है। हालांकि, वह एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते रहेंगे। बीसीसीआई ने 4 जनवरी 2016 को ट्वीट कर धोनी के कप्तानी छोड़ने की जानकारी दी। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

गुरू गोबिन्द सिंह की 350वीं ऐतिहासिक जयंती के कार्यक्रम में 5 जनवरी 2017 को प्रधानमंत्री ने कहाँ पर शिरकत की ?
A. अमृतसर 
B. चंडीगढ़ 
C. पटना 
D. दिल्ली 
Answer: C 

विस्तार: सिखों के दसवें गुरु गोबिन्द सिंह जी की 350वीं जयंती कल देशभर में प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गई। दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी की 350वीं जयंती का मुख्य समारोह पटना में उनके जन्म स्थल तख्त हरमंदर साहेब में आयोजित किया गया है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

समसामयिकी जनवरी 2017 | Current Affairs in Hindi January 2017

समसामयिकी (Current Affairs in Hindi January 2017 in Hindi) 1 से 31 जनवरी 2017 बहुविकल्पीय प्रश्न :  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) जनवरी 2017 महीने के बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates with Multiple Choice Questions (MCQs) by www.Samsamyiki.com. आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं: 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK 

समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 जनवरी 2017: