करेंट अफेयर्स 11 से 15 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 11 से 15 जनवरी 2017, प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जनवरी 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 11 से 15 जनवरी 2017 
उदय योजना में शामिल होने वाला 21वां राज्य कौनसा है?
A. तमिलनाडु 
B. हरयाणा 
C. उत्तरप्रदेश 
D. केरल 
Answer: A 
विस्तार: तमिलनाडु उदय योजना में शामिल होने वाला 21वां राज्य बन गया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने 9 जनवरी को दिल्ली में उज्ज्वल डिस्कॉम आश्वासन योजना (उदय) के अंतर्गत बिजली वितरण कंपनी के संचालन और वित्तीय कायाकल्प के लिए  तमिलनाडु सरकार और उसकी बिजली वितरण कंपनी टैनजेडको के साथ सहमति ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता की। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज का नाम क्या है?
A. BSE IND 
B. NSE IND 
C. India INX
D. MCX INX 
Answer: C 
विस्तार: इण्डिया आईएनएक्स (India INX) भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज का नाम है। इसकी स्थापना गांधीनगर (गुजरात) के गिफ्ट सिटी (Gift City) में स्थापित किए गए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र में की गई है। यह बीएसई (BSE) के स्वामित्व वाला उपक्रम है तथा इसके द्वारा भारत सिंगापुर व हांग कांग में संचालित किए जा रहे इसी प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंजों को चुनौती देने की मंशा रखता है। इस एक्सचेंज में औपचारिक ट्रेडिंग 16 जनवरी 2017 से शुरू की जायेगी तथा यहाँ कृषि फ्यूचर्स (agricultural futures) को छोड़कर विभिन्न प्रकार के उत्पादों में ट्रेडिंग की जायेगी।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

21वें राष्ट्री य युवा महोत्समव का शुभारंभ 12 जनवरी 2017 को कहाँ हुआ?
A. दिल्ली 
B. रोहतक 
C. गुडगाँव 
D. लखनऊ 
Answer: B 
विस्तार: हरियाणा के रोहतक में ‘डिजिटल इंडिया के लिए युवा’ थीम के साथ 21वें राष्ट्री य युवा महोत्सेव का शुभारंभ 12 जनवरी 2017 को हुआ। इस चार दिवसीय महोत्सकव के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र2 मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश भर के उन युवाओं को संबोधित किया, जो इस आयोजन में भाग लेने के लिए रोहतक आए हुए हैं। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

12 जनवरी को किसे टाटा संस का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है ?
A. रतन टाटा 
B. एन चंद्रशेखरन
C. साइरस मिस्त्री
D. अजीज प्रेमजी 
Answer: B 

विस्तार: एन चंद्रशेखरन को टाटा संस ने 12 जनवरी को टाटा समूह का चेयरमैन नियुक्त किया है। ये नियुक्ति चयन समिति की सर्वसम्मत सिफारिश के बाद हुई है। चंद्रशेखरन 21 फरवरी को पदभार संभालेंगे। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

12 जनवरी को टाटा कन्सलटेंसी सर्विसेज़ (TCS) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे चुना गया है?
A. एन. चन्द्रशेखरन
B. राजेश गोपीनाथन
C. एन.जी. सुब्रह्मण्यम
D. साइरस मिस्त्री
Answer: B
विस्तार: राजेश गोपीनाथन (Rajesh Gopinathan) को TCS का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चुन लिया गया। वे भारत की इस सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कम्पनी के मुखिया के रूप में एन. चन्द्रशेखरन का स्थान लेंगे जिन्हें इसी दिन टाटा समूह को होल्डिंग कम्पनी टाटा सन्स के अगले मुखिया के प्रतिष्ठित पद के लिए चुन लिया गया।रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस संस्था ने हाल ही में जल्लीकट्टू खेल प्रतियोगिता पर पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है?
A. मद्रास हाई कोर्ट
B. राज्य सभा
C. लोक सभा
D. सुप्रीम कोर्ट
Answer: D
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के आयोजन में बैलों के इस्तेमाल और देश भर में बैलगाड़ियों की दौड़ पर प्रतिबंध लगाने संबंधी अपने 2014 के फैसले पर पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार की याचिका खारिज कर दी। जस्टिस दीपक मिश्रा और रोहिंटन फली नरीमन ने 2014 में ही तमिलनाडु सरकार के मुख्य सचिव के माध्यम से दायर की गई पुनर्विचार याचिका खारिज करते हुए कहा कि यह गैरकानूनी और असंवैधानिक है, क्योंकि ऐसे आयोजनों के लिए बैलों को वश में करना क्रूरता के समान है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

आदित्य नामक भारत की पहली सौर उर्जा चालित बोट किस राज्य में आरंभ की गयी?
A. केरल
B. तेलंगाना
C. गोवा
D. पंजाब
Answer: A
देश की पहली सोलर फैरी बोट 'आदित्य' 12 जनवरी 2017 को लांच की गई। कोट्टायम जिले के वाइकोम से सौर उर्जा से चलने वाली नौका सेवा पहली बार शुरू हुई। वाइकोम तिरुवनंतपुरम से करीब 180 किमी दूर है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment