15, 16 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

15, 16 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी सितम्बर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
15, 16 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?
A. 15 नवंबर 
B. 5 नवंबर 
C. 5 सितंबर
D. 15 सितंबर
Answer: D 
विस्तार : अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 15 सितंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है, इस वर्ष की थीम है:  ‘Democracy and Conflict prevention’। इस वर्ष का विषय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने की आवश्यकताओं पर केंद्रित है। यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित किया जाता है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

कौनसा राज्य इलेक्ट्रिक वाहनों पर नीति जारी करने पहला राज्य बन गया है?
A. केरल 
B. पंजाब 
C. कर्नाटक
D. गुजरात 
Answer: C 
विस्तार: कर्नाटक (Karnataka) की राज्य सरकार ने 14 सितम्बर 2017 को ‘Electric Vehicle and Energy Storage Policy 2017’ नामक विस्तृत नीति पेश की जोकि भारत के किसी राज्य द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रस्तुत की गई पहली नीति है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

'अनस्टॉपबल: माय लाइफ सॉ फार' के लेखक कौन है ?
A. सचिन तेंदुलकर 
B. मारिया शारापोवा
C. एना कुर्निकोवा 
D. साइना नेहवाल 
Answer: B 
विस्तार : टेनिस स्टार मारिया शारापोवा द्वारा लिखी गई पुस्तक 'अनस्टॉपबल: माई लाइफ सॉ फॉर' का लोकार्पण किया। इस पुस्तक में शारापोवा की ज़मीन से उठकर टेनिस स्टार बनने की और शीर्ष पर बने रहने की असीम लड़ाई के बारे में चर्चा की गयी है। इस पुस्तक में बताया गया है ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

वैश्विक मानव पूँजी सूचकांक 2017 (GHCI) में भारत  का कौनसा स्थान है ?
A. 33वाँ
B. 97वाँ
C. 103वाँ
D. 87वाँ
Answer: C 
विस्तार: विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) द्वारा तैयार वर्ष 2017 के वैश्विक मानव पूँजी सूचकांक (Global Human Capital Index) में भारत को सूचकांक में शामिल कुल 130 देशों में 103वाँ स्थान दिया गया है। भारत 5 ब्रिक्स देशों में सबसे निचले पायदान पर है जबकि सूचकांक में पहले स्थान पर नॉर्वे (Norway) है।  ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) एथिक्स आयोग के अध्यक्ष किसे चुना गया है ?
A. बराक ओबामा 
B. सचिन तेंदुलकर 
C. बान की मून
D. गिआनी इन्फैनटीओ 
Answer: C 
विस्तार : संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की-मून को चार साल के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की एथिक्स कमीशन का अध्यक्ष चुना गया था. बान, सेनेगल के यूससौफा नदियाए(Youssoupha Ndiaye) के स्थान पर पद ग्रहण करेंगे।  ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

अर्जन सिंह जिनका 16 सितम्बर को निधन हुआ है, किस क्षेत्र से है?
A. विज्ञान
B. वायु सेना
C. क्रिकेट 
D. फुटबॉल 
Answer: B
विस्तार : भारतीय वायु सेना (IAF) के मार्शल और 5 स्टार रैंक प्राप्त अर्जन सिंह का 16 सितम्बर 2017 को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। 98 वर्षीय अर्जन गंभीर रूप से बीमार थे। भारतीय सेना के लिए मिसाल माने जाने वाले सिंह ने 1965 में सबसे युवा वायु सेना प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। उस समय उनकी आयु महज 44 वर्ष थी। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment