13, 14 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

13, 14 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी सितम्बर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
13, 14 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस कंपनी ने हाल ही में iPhoneX स्मार्टफोन पेश किया है?
A. गूगल 
B. एप्पल 
C. फेसबुक 
D. नोकिया
Answer: B 
विस्तार : एप्पल ने 12 सितम्बर को स्मार्टफ़ोन iPhoneX की झलक पेश की जिसमें कोई होम बटन नहीं होगा। साथ ही कंपनी ने बहु प्रतिक्षित आईफ़ोन 8 से पर्दा भी उठा दिया है।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

हलिमा याकूब किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी है ?
A. सऊदी अरब 
B. सिंगापुर
C. चीन 
D. इराक 
Answer: B 
विस्तार : हलिमा याकूब ने सिंगापुर की 8वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी और पांच दशकों में मलय जाति से, इस पद को प्राप्त करने वाली पहली सदस्य बनी। राष्ट्रपति चुनाव आयोग द्वारा उन्हें एकमात्र योग्य उम्मीदवार के रूप में प्रमाणित किया गया था, और चूँकि उनका कोई विरोधी नहीं था, तो चुनाव का आयोजन नहीं किया गया।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

ओलिंपिक 2028 कहाँ पर आयोजित होंगे?
A. पेरिस 
B. दिल्ली 
C. लास एंजिल्स
D. संघाई 
Answer: C 
विस्तार : अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (IOC) पेरिस को 2024 ओलिंपिक खेलों और और लास एंजिल्स को 2028 ओलंपिक खेलों की मेज़बानी सौंप दी है। इस बात की जानकारी पेरू में आईओसी अध्यक्ष थॉमस बॉक ने दी। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
A. 14 सितंबर
B. 14 नवंबर 
C. 5 सितम्बर 
D. 5 अक्टूबर 
Answer: A 
विस्तार : भारत में 14 सितंबर हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 14 स‍ितंबर को इसल‍िए हिंदी दिवस मनाया जाता है, क्‍योंक‍ि 1949 में इसी द‍िन संव‍िधान सभा ने हिंदी को भारत की आध‍िकार‍िक भाषा का दर्जा द‍िया. यानी इसे राजभाषा बनाया गया। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

देश की पहली बुलेट ट्रेन का 14 सितम्बर को कहाँ शिलान्यास हुआ है ?
A. दिल्ली 
B. अहमदाबाद 
C. कोलकाता 
D. चेन्नई 
Answer: B 

विस्तार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 14 सितम्बर गुजरात के अहमदबाद  में में देश की पहली बुलेट ट्रेन का शिलान्यास किया। इसके साथ ही देश में बुलेट ट्रेन के युग की शुरूआत हो गई। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment