26 to 31 May 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

26 to 31 मई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मई 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
26 to 31 मई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
निम्नलिखित में से किसे हाल ही में भारत का उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया गया है?
A. पंकज सरन
B. सुमित सुखीजा
C. पुष्पेन्द्र वर्मा
D. संजय राय
Answer: A
विस्तार: भारत के वरिष्ठ राजनयिक पंकज सरन को उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नियुक्त किया गया है। पंकज सरन अगस्त 1982 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए। उन्होंने मॉस्को, वॉशिंगटन, काहिरा और ढाका में इंडियन मिशन्स में कार्य किया है। वह 2007 से 2012 तक प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली में संयुक्त सचिव थे।

कौन सा देश उत्तर एटलांटिक संधि संगठन (NATO) का पहला लैटिन अमेरिकी सदस्य बनने जा रहा है?
A. कांगो
B. कोलम्बिया
C. ईरान
D. चीली
Answer: B
विस्तार: कोलम्बियाई राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैन्टॉस (Juan Manuel Santos) ने 25 मई 2018 को कोलम्बिया के उत्तर एटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organisation - NATO) का सदस्य बनने की आधिकारिक घोषणा की। हालांकि कोलम्बिया संगठन का पूर्णकालिक सदस्य न बनकर "वैश्विक साझीदार" (“global partner”) की भूमिका निभायेगा, जिसका अर्थ हुआ कि कोलम्बिया को संगठन के २९ पूर्णकालिक सदस्यों की तरह सैन्य कार्यवाइयों में अनिवार्य हिस्सा नहीं लेना पड़ेगा। अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इराक, जापान, दक्षिण कोरिया, मंगोलिया, न्यूज़ीलैण्ड और पाकिस्तान भी "वैश्विक साझीदार" की भूमिका में नाटो से जुड़े हुए हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति जुआन मैन्युअल सैन्टॉस ने वर्ष 2016 में देश के वामपंथी FARC गुरिल्लाओं के साथ एक ऐतिहासिक शांति समझौता कर पश्चिमी गोलार्द्ध के इतिहास के सबसे लम्बे चलने वाले गृह-युद्ध को बंद कराने में अहम भूमिका निभाई थी जिसके लिए उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार भी प्रदान किया गया था। नाटो 29 उत्तर-अमेरिकी व यूरोपीय देशों का अंतर-सरकारी सैन्य संगठन है जिसकी स्थापना 1949 में की गई थी। इसका मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स (Brussels) में है।

विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला निम्न में से कौन बन गई हैं?
A. अरूणिमा सिन्हा
B. बछेंद्री पाल
C. शिवांगी पाठक
D. संगीता बहल
Answer: D
विस्तार: जम्मू कश्मीर की उद्यमी और पूर्व मॉडल संगीता बहल ने 53 साल की उम्र में 28 मई को विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट दो शेरपाओं की मदद से फतह की, जिसके साथ वो ऐसा करने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला बन गयी हैं।

बाबा रामदेव ने किस कंपनी के साथ स्वदेशी समृद्धि सिम जारी की है?
A. बीएसएनएल
B. वोडाफोन
C. रिलायंस मोबाइल
D. रिलायंस जिओ
Answer: A
विस्तार: उपभोक्ता उत्पादों के क्षेत्र में भारी लोकप्रियता अर्जित करने के बाद बाबा रामदेव के उपक्रम पतंजलि ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के सहयोग से 28 मई 2018 को "स्वदेशी समृद्धि सिम" (Swadeshi Samriddhi SIM) नामक नया सिम कार्ड जारी किया। इस कार्ड में डेटा तथा वॉइस सुविधा के अलावा स्वास्थ्य, एक्सीडेंट तथा जीवन बीमा का लाभ मिला है।  हालांकि यह सिम कार्ड फिलहाल सिर्फ पतंजलि के कर्मियों को उपलब्ध कराया जायेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई 2018 को किस देश में रुपे कार्ड, भीम और एसबीआई ऐप को लॉन्च किया?
A. सिंगापुर
B. अफगानिस्तान
C. ईरान
D. चीन
Answer: A
विस्तार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई 2018 को सिंगापुर में रुपे कार्ड, भीम और एसबीआई ऐप को लॉन्च किया। भारत की रूपे डिजिटल भुगतान प्रणाली को सिंगापुर की 33 साल पुरानी नेटवर्क फोर इलेक्ट्रोनिक ट्रांसफर्स (एनईटीएस) से जोड़ा गया है।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment