समसामयिकी 21 to 25 जून 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for June 2016)  21 to 25  जून 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) जून 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी, 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 

समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 21 to 25  जून  2016
जापान की सॉफ्टबैंक के प्रेसीडेण्ट का क्या नाम है, जिन्होंने जून 2016 अपना पद छोड़ने की घोषणा की है ?
A. विनोद धाम
B. निकेश अरोड़ा
C. राजीव भाटिया
D. अरिजीत दहिया
Answer: B
विस्तार: 20 जून 2016 को निकेश अरोड़ा ने सॉफ्टबैंक का प्रेसीडेण्ट पद छोड़ने की घोषणा कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। उल्लेखनीय है कि दिग्गज इंटरनेट कम्पनी गूगल के उच्च पद पर काबिज इस अधिकारी को वर्ष 2014 में सॉफ्टबैंक में लाने के प्रयास करते हुए उन्हें वर्ष 2015 में कम्पनी का प्रेसीडेण्ट पद दिया गया था।  अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 


दुनियां के सबसे तेज सुपरकम्प्यूटर का नाम क्या है ?
A. परम
B. सनवे ताइहुलाइट
C. तिआन्हे-2
D. टाइटन
Answer: B
विस्तार: चीन के नेशनल रिसर्च सेण्टर ऑफ पैरेलल कम्प्यूटर इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी (NRCPC) द्वारा विकसित सनवे ताइहुलाइट” (Sunway TaihuLight) नामक सुपरकम्प्यूटर को 20 जून 2016 को जारी टॉप 500 सूची में विश्व का सबसे तेज सुपरकम्प्यूटर नामित किया गया है।  अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 


परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) के 5 दिवसीय अधिवेशन का 21 जून से किस देश में आयोजन हुआ ?
A. अमरीका
B. चीन
C. दक्षिण कोरिया
D. जापान
Answer: C
विस्तार: परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) का 5 दिवसीय अधिवेशन 21 जून से दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल में शुरू हो गया। इस बैठक पर भारत की सदस्यता को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें लगी हैं। भारत की एनएसजी की सदस्या हासिल करने की दावेदारी ने प्रधानमंत्री की हाल की पांच देशों की यात्रा से गति पकड़ी जब वे स्विटज़रलैंड और मैक्सिको का समर्थन हासिल करने में सफल रहे थे।  अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 


अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन का 22 जून को उद्घाटन किसने किया है ?
A. प्रणव मुखर्जी
B. नरेंद्र मोदी
C. हामिद अंसारी
D. अरविन्द केजरीवाल
Answer: C
विस्तार: उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 22 जून को नई दिल्ली में योग के बारे में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। दो दिन के इस सम्मे लन में 32 देशों के लगभग 70 प्रतिनिधियों भाग ले रहे है।  अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने 22 जून 2016 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन केंद्र से कितने उपग्रह लांच कर रिकॉर्ड बनाया ?
A. 18
B. 20
C. 21
D. 22
Answer: B
विस्तार: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 22 जून को पीएसएलवी सी34 के ज़रिए एक साथ 20 उपग्रहों को अंतरिक्ष में पहुँचा दिया है। अांध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन केंद्र से यह प्रक्षेपण किया गया। प्रक्षेपण के बाद इसरो के चेयरमैन एस किरण कुमार ने कहा कि पीएसएलवी सी 34 ने अपना काम पूरा कर दिया है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment