5 to 10 दिसंबर 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

5 to 10 दिसंबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी दिसंबर 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
5 to 10 दिसंबर 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
ह कौन सा देश है जिसने हाल ही में ओपेक देशों के समूह से स्वयं को पृथक करने की घोषणा की है?
A. कतर
B. सऊदी अरब
C. ओमान
D. जॉर्डन
Answer: A
विस्तार: कतर (Qatar) की सरकार ने 2 दिसम्बर 2018 को घोषणा की कि लगभग 60 वर्षों तक तेल उत्पादक तथा निर्यातक देशों के संगठन ओपेक (OPEC) का सदस्य रहने के बाद देश 1 जनवरी 2019 को यह सदस्यता छोड़ देगा। उल्लेखनीय है कि कतर को पिछले लगभग ढाई सालों से ओपेक के अघोषित मुखिया सऊदी अरब (Saudi Arabia) तथा अन्य पड़ोसी देशों द्वारा थोंपे गए आर्थिक प्रतिबन्धों (economic embargo) का सामना करना पड़ रहा है। कतर ओपेक की सदस्यता छोड़ने वाला मध्य-पूर्व का पहला देश होगा। अब कतर ओपेक से बाहर आकर अपने प्राकृतिक गैस (natural gas) उत्पादन को विकसित करने तथा बढ़ाने पर जोर देगा। ओपेक का दायरा सिर्फ कच्चे तेल के उत्पादन तथा मूल्य नियंत्रण तक सीमित है। कतर तरलीकृत प्राकृतिक गैस (liquefied natural gas – LNG) का विश्व का अग्रणी उत्पादक देश है तथा वैश्विक मांग के लगभग 30% हिस्से की आपूर्ति करता है।

भारत द्वारा तैयार अभी तक के सबसे भारी तथा अत्याधुनिक दूरसंचार उपग्रह का क्या नाम है जिसे फ्रेंच गुयाना से 5 दिसम्बर 2018 को प्रक्षेपित किया गया?
A. GSAT-41
B. GSAT-43
C. GSAT-11
D. GSAT-14
Answer: C
विस्तार: भारत द्वारा तैयार किया गया अब तक का सबसे भारी दूरसंचार उपग्रह जीसैट-11 (GSAT-11) है जिसका सफल प्रक्षेपण फ्रेंच गुयाना (French Guiana) स्थित कौरू (Kourou) प्रक्षेपण केन्द्र से 5 दिसम्बर 2018 को तड़के किया गया। इस प्रक्षेपण के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (European Space Agency – ESA) के एरियान 5 VA246 (Ariane 5 VA246) रॉकेट का इस्तेमाल किया गया। 5,854 किलो वजन वाले जीसैट-11 उपग्रह का निर्माण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation - ISRO) द्वारा किया गया है तथा इसके चलते भारत में अगले 15 वर्षों तक इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं को कहीं अधिक तेज गति से इंटरनेट सेवाएं हासिल हो सकेंगीं। इससे देश में मौजूदा ब्रॉडबैण्ड सेवाओं में सुधार होगा।

भारत के गणतंत्र दिवस 2019 समारोह के मुख्य अतिथि निम्नलिखित में से कौन होंगे?
A. सायरिल राम्फोसा
B. इमेनुअल मेक्रों
C. सेर्गियो मातेरेल्ला
D. थेरेसा मे
Answer: A
विस्तार: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल राम्फोसा भारत के गणतंत्र दिवस 2019 समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। सायरिल राम्फोसा भारत की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले दूसरे दक्षिणी अफ्रीकी नेता होंगे।

फ़ोर्ब्स द्वारा हाल ही में जारी विश्व की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में कौन सी महिला पहले स्थान पर है ?
A. इवांका ट्रम्प
B. ओपेरा विनफ्रे
C. एंजेला मर्केल
D. सेरेना विलियम्स
Answer: C
विस्तार: फोर्ब्स द्वारा विश्व की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची जारी की गई। इस सूची में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल लगातार आठवीं बार पहले स्थान पर रही हैं।. Check Details at http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment