11 to 15 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

11 to 15 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मार्च 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
11 to 15 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
ए ब्रीफ हिस्टरी ऑफ टाइम पुस्तक के लेखक कौन थे ?
A. मैक्स बोर्न
B. स्टीफन हॉकिंग
C. अल्बर्ट आइंस्टीन
D. निकोला टेस्ला
Answer: B
विस्तार: प्रख्यात ब्रिटिश वैज्ञानिक एवं भौतिकविद स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking) ने अपना पूरा जीवन ब्रहाण्ड के रहस्यों से पर्दा हटाने को समर्पित कर दिया था। अपनी अद्वितीय बौद्धिक क्षमता के अलावा अपने मजाकिया स्वभाव के कारण उनकी प्रसिद्धि भौतिकी से इतर भी खूब हुई थी। 9 जनवरी 1942 को जन्में हॉकिंग को वर्तमान दौर के महानतम वैज्ञानिकों में से एक माना जाता है तथा उनकी तुलना प्राय: एलबर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) और न्यूटन (Newton) से की जाती थी। 1988 में प्रकाशित हुई उनकी पुस्तक “ए ब्रीफ हिस्टरी ऑफ टाइम” (“A Brief History of Time”) उस दौर की सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक बनी थी तथा आज भी इसकी लोकप्रियता कायम है। इस पुस्तक ने इनको सुपरस्टार का दर्जा प्रदान करने में काफी मदद की थी। 14 मार्च 2018 को कैम्ब्रिज (Cambridge) स्थित अपने आवास में स्टीफन हॉकिंग चिर-निद्रा में विलीन हो गए।

एंजेला मर्केल कौनसी बार जर्मनी की चांसलर चुनी गयीं हैं ?
A. पांचवी बार
B. तीसरी बार
C. चौथी बार
D. दूसरी  बार
Answer: C
विस्तार : जर्मनी की संसद ने चांसलर के रूप में चौथे कार्यकाल के लिए एंजेला मर्केल का चुनाव किया है, गुप्त मतदान में बुंदेस्टैग के 709 सदस्यों में से 364 ने मर्केल के समर्थन में वोट किया। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए 50 फीसदी मत चाहिए होते हैं जिसमें मर्केल को नौ मत ज्यादा मिले। एंजेला मर्केल कंजरवेटिव क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन से सम्बंधित हैं।

केन्द्र सरकार द्वारा 8 मार्च 2018 को लाँच किए गए उस 100% जैविक सैनिटरी नैपकिन का क्या नाम है ?
A. पहल
B. सुलभ
C. निर्माण
D. सुविधा
Answer: D
विस्तार: “सुविधा” (“Suvidha”) उस 100% ऑक्सो-जैविक सैनिटरी नैपकिन (100% oxo-biodegradable sanitary napkin) का नाम है जिसे मात्र रु. 2.50 प्रति पैड की दर पर देश की आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं को उपलब्ध कराया जायेगा। इस नैपकिन ब्राण्ड को केन्द्र सरकार के देश भर में फैले लगभग 3,200 जन-औषधि केन्द्रों (Janaushadhi Kendra) के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। उल्लेखनीय है भारत की संसाधन-विहीन महिलाएं माहवारी के लिए अभी भी तमाम असुरक्षित उपायों का प्रयोग इसलिए करती हैं क्योंकि वे महंगे सैनिटरी नैपकिन ब्राण्ड बाजार से खरीदने में असक्षम हैं। “सुविधा” पैड इसी वर्ग को ध्यान में रखकर केन्द्र सरकार ने बाजार में उतारा है।

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2018 में भारत का स्थान कौन सा था ?
A. 133 वां
B. 39 वां
C. 108 वां
D. 68 वां
Answer: A
विस्तार : संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा जारी विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट वैश्विक प्रसन्नता की स्थिति का एक महत्वपूर्ण सर्वेक्षण है. रिपोर्ट में भारत की 133वें स्थान पर है |पिछले वर्ष भारत 122 वें स्थान पर रहा था | पूर्वी अफ्रीका में बुरुंडी दुनिया में सबसे अप्रसन्न स्थान है. अमेरिका 2016 से 5 स्थान नीचे होकर 18 वें स्थान पर आ गया है. पाकिस्तान (75 वें), चीन (86 वें) और नेपाल (101 वां) | फिनलेंड , नोर्वे , डेनमार्क क्रमशः पहले , दुसरे , तीसरे स्थान पर रहे हैं |


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment