26 to 31 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

26 to 31 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मार्च 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
26 to 31 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
कुंवर बाई का सम्बन्ध किससे है ?
A. स्वत्छता अभियान
B. लड़कियों की शिक्षा
C. राजनीति
D. खेल जगत
Answer: A
विस्तार: कुंवर बाई ने बकरियां बेचकर अपनी बहू के लिए शौचालय बनवाया था| 2016 में स्वच्छ भारत मिशन के प्रति समर्पण को देख पीएम मोदी ने उनके पैर छुए थे।कुंवरी बाई स्वच्छ भारत की ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुकी है। हाल ही में इनका निधन हो गया है।

मनिपाल हॉस्पिटल्स किस प्रमुख स्वास्थ्य सेवा समूह के अस्पताल व्यवसाय को खरीदेगा?
A. अप्पोलो हॉस्पिटल
B. फोर्टिस हेल्थकेयर
C. नारायण हेल्थकेयर
D. उपरोक्त सभी
Answer: B
विस्तार: टीपीजी कैपिटल एशिया (TPG Capital Asia) के निवेश वाला मनिपाल हॉस्पिटल्स समूह फोर्टिस (Fortis) के अस्पताल व्यवसाय को खरीद लेगा। फोर्टिस के मनिपाल हॉस्पिटल्स (Manipal Hospitals) में विलय की घोषणा 27 मार्च 2018 को की गई। इस सम्बन्ध में की गई अन्य घोषणा के अनुसार 15,000 करोड़ के इस सौदे को पूरा होने में 9 से 12 माह लगेंगे। यह सौदा भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा एकल सौदा है। इस सौदे के तहत मनिपाल समूह के रंजन पई (Ranjan Pai) द्वारा स्थापित मनिपाल हॉस्पिटल्स समूह और टीपीजी कैपिटल एशिया फोर्टिस हॉस्पिटल्स में 3,900 करोड़ रुपए का नया पूँजी निवेश करेंगे।

हाल ही में किस देश ने होली पर डाक टिकट जारी किया है?
A. इंग्लैंड
B. जापान
C. गुयाना
D. बांग्लादेश
Answer: C
विस्तार: गुयाना ने होली पर डाक टिकट जारी किया है। गुयाना विश्व का एकमात्र ऐसा देश है, जिसने होली पर डाक टिकट जारी किया है। इन डाक टिकटों में राधा-कृष्ण को होली खेलते हुए दिखाया गया है। गुयाना ने 1976 में दीपावली पर भी 4 डाक टिकट जारी किये थे।

हाल ही में प्रक्षेपित किए गए संचार उपग्रह का क्या नाम है जिसका बाद में ISRO से सम्पर्क टूट गया?
A. IRNSS-1I
B. GSAT-6A
C. GSAT-80
D. PLSV-6C
Answer: B
विस्तार: जीसैट-6A (GSAT-6A) भारत का नवीनतम दूरसंचार उपग्रह है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation - ISRO) ने इसका सफल प्रक्षेपण 29 मार्च 2018 को किया था। यह अपने पूर्ववर्ती उपग्रह जीसैट-6 (GSAT-6) का हूबहू प्रतिरूप है तथा ISRO के अनुसार इसकी परिचालन आयु 10 से 12 वर्ष थी। लेकिन 31 मार्च 2018 को इस उपग्रह का सम्पर्क ISRO से टूट गया। यह सम्पर्क उस समय टूटा जब इसके ऑन-बोर्ड इंजन को चालू करने का दूसरा प्रयास किया जा रहा था। हालांकि ISRO ने दावा किया कि वह GSAT-6A का पता लगाने में सफल होगा।

कड़कनाथ किसकी नस्ल है?
A. गाय
B. मुर्गा
C. बकरी
D. भेड़
Answer: B
विस्तार: कड़कनाथ के लिए भौगोलिक संकेत (GI) टैग के लिए आवेदन करने के छह साल बाद, एक चिकन नस्ल जिसका काला मांस कुछ प्रदेशों में बहुत मांग में है उसके लिए यह लेबल मध्यप्रदेश को मिला है। चिकन की अन्य किस्मों की तुलना में कड़कनाथ, चिक और अंडों का प्रोटीन युक्त मांस बहुत ज्यादा दर पर बेचा जाता है।  चेन्नई स्थित जीआई रजिस्ट्री ने ग्रामीण विकास ट्रस्ट, झाबुआ का आवेदन स्वीकार कर लिया, जो 2012 में दायर किया गया था।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment