सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
- समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 30 जून 2018
- समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 मई 2018
- समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 30 अप्रैल 2018
- समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 मार्च 2018
भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में इस्तीफ़ा दे दिया?
A. अनुपम सिंह
B. अरविन्द सुब्रह्मण्यन
C. अजीत डोभाल
D. रणदीप मालिक
Answer: B
विस्तार: भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर लिखे एक पोस्ट में जानकारी दी है कि मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने पारिवारिक कारणों से अमेरिका लौटने का फैसला किया है, और उनके पास अरविंद सुब्रह्मण्यम की बात मान लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अरविंद सुब्रमण्यन ने कहा कि वह एक दो माह में वित्त मंत्रालय से विदाई ले लेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी वित्त मंत्रालय छोड़ने के लिए उन्होंने कोई तारीख तय नहीं की है। अरविंद सुब्रमण्यन अक्टूबर 2014 से अब तक भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में सेवा दे रहे थे।
एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड किस देश की टीम के नाम बन गया है?
A. न्यूज़ीलैंड
B. दक्षिण अफ्रीका
C. इंग्लैंड
D. ऑस्ट्रेलिया
Answer: C
विस्तार : इंग्लैंड ने 19 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6 विकेट पर 481 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। ट्रेंट ब्रिज मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 481 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 37वें ओवर में 237 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 242 रन से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की। इससे पहले भी वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही नाम था। दो साल पहले इंग्लैंड ने इसी मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 444 रन बनाए थे। हालांकि, वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की महिला टीम के नाम दर्ज है। न्यूजीलैंड की महिला टीम ने 8 जून को आयरलैंड की टीम के खिलाफ 490 रन बनाए थे।
उड़ान योजना के तहत कौन सा हवाई अड्डा देश का 100वां नियमित सेवा वाला हवाई अड्डा होगा?
A. जोगेश्वर (उत्तराखंड)
B. जेवर (उत्तर प्रदेश)
C. भानगढ़ (राजस्थान)
D. पाकयोंग (सिक्किम)
Answer: D
विस्तार : सिक्किम के पाकयोंग हवाई अड्डे से जल्द ही उड़ान शुरू होने की संभावना है तथा उम्मीद है कि यह नियमित विमान सेवा वाला देश का 100वां हवाई अड्डा होगा। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बताया कि ‘उड़ान’ योजना के तहत 32 नये हवाई अड्डों से नियमित उड़ानें शुरू होने वाली है। योजना के तहत आम लोगों को कम किराए पर टिकट उपलब्ध कराकर देश के छोटे तथा मझौले शहरों को हवाई नेटवर्क में शामिल करने का प्रयास किया गया है।उन्होंने बताया कि सिक्किम का पाकयोंग देश के विमानन नेटवर्क में शामिल होने वाला 100वां हवाई अड्डा होगा। ‘उड़ान’ के दूसरे चरण में हुए आवंटन में पाकयोंग से गुवाहाटी दिल्ली और कोलकाता के लिए सेवा शुरू करने का अधिकार किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट को दिया गया है।
2018 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IYD) पर एक ही समय में एक ही स्थान पर योग करने वाले लोगों की सबसे बड़ी संख्या के लिए किस शहर ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (GWR) बनाया है?
A. कोलकाता
B. मैसूर
C. कोटा
D. नई दिल्ली
Answer: C
विस्तार : कोटा मेंअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और योग गुरु रामदेव की मौजूदगी में एक लाख 60 हजार लोगों ने 21 जून को एक ही समय में एक ही स्थान पर योगाभ्यास कर गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराया। अभी तक यह रिकॉर्ड मैसूर के नाम था। पिछले साल वहां योग दिवस पर 55 हजार 506 लोगों ने एकसाथ योग किया था।.....Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प पर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan
0 comments:
Post a Comment