16 to 20 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स in HINDI

16 to 20 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जुलाई 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
16 to 20 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
फीफा विश्व कप 2018 का गोल्डन बूट पुरस्कार किस खिलाड़ी को दिया गया?
A. हैरी केन
B. ग्रीज़मैन
C. लियोनल मेसी
D. रोनाल्डो
Answer: A
विस्तार : फीफा विश्व कप 2018 का गोल्डन बूट पुरस्कार हैरी केन को दिया गया। उन्‍होंने 6 गोल के साथ गोल्‍डन बूट हासिल किया. फ्रांस के एमबापे को यंग प्‍लेयर अवार्ड मिला। फुटबॉल के इस महासमर के शुरू होने से पहले इंग्लैंड को बड़ा दावेदार नहीं माना जा रहा था, लेकिन केन ने अपने प्रदर्शन से टीम का मनोबल बढ़ाने के साथ सेमीफाइनल में भी पहुंचाया। केन फुटबॉल विश्व कप में गोल्डन बूट जीतने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी है। इससे पहले 1986 में मैक्सिको में हुए विश्व कप में गैरी लिनाकर ने गोल्डन बूट जीता था। लिनाकर ने भी छह गोल किए थे।

15 जुलाई 2018 को सम्पन्न हुए फीफा विश्व कप में कौन सा देश तीसरे स्थान पर रहा?
A. ब्राज़ील
B. इंग्लैंड
C. बेल्जियम
D. मिश्र
Answer: C
विस्तार: फीफा विश्व कप 2018 में तीसरा स्थान तय करने के लिए सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों देशों बेल्जियम (Belgium) और इंग्लैण्ड (England) के बीच वर्गीकरण मुकाबला (classification match) 14 जुलाई 2018 को हुआ। इसमें बेल्जियम ने लगभग एकतरफा तरीके से इंग्लैण्ड को 200 से हरा कर इस विश्व कप में तीसरा स्थान हासिल करने में सफलता हासिल की। यह बेल्जियम का फीफा विश्व कप का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। वहीं 1966 में विश्व कप जीतने वाली इंग्लैण्ड ने 1990 के बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया।

2-दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2018 का आयोजन 25 से 27 जुलाई 2018 के बीच कहाँ हुआ?
A. लंदन
B. जोहानसबर्ग
C. दिल्ली
D. संघाई
Answer: B
विस्तार: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के प्रमुख शहर जोहानसबर्ग (Johannesburg) में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2018 (2018 BRICS Summit) का आयोजन 25 से 27 जुलाई 2018 के बीच किया गया। यह इस 5-सदस्यीय संगठन का दसवाँ शिखर सम्मेलन था। सम्मेलन में पाँचों सदस्य देशों – ब्राज़ील (Brazil), रूस (Russia), भारत (India), चीन (China) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के राष्ट्राध्यक्षों/सरकार के प्रमुखों ने भाग लिया। भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने किया। यह दूसरा मौका था जब ब्रिक्स के शिखर सम्मेलन का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया हो। इससे पूर्व यहाँ डरबन (Durban) में वर्ष 2013 का शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन का थीम था "अफ्रीका में ब्रिक्स" (“BRICS in Africa”)। इस थीम को ध्यान में रखते हुए सम्मेलन में अंगोला, नामीबिया, गेबॉन, यूगाण्डा, टोगो, सेनेगल और रवाण्डा जैसे कुछ अफ्रीकी देशों को अतिथि राष्ट्रों के रूप में शामिल किया गया। वहीं जी20 (G20) संगठन के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति मॉरीसियो माकरी (Argentinian President Mauricio Macri) ने भी सम्मेलन में शिरकत की।  ब्रिक्स (BRICS) पाँच सबसे बड़ी उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं का संगठन है जिसकी स्थापना वर्ष 2009 में की गई थी। इन 5 देशों - ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका की सम्मिलित जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 40% है तथा इनकी विकास दर जी7 (G7) समूह में शामिल 7 विकसित देशों की विकास दर से काफी अधिक है।

विम्बल्डन 2018 का पुरुष एकल ख़िताब किसने जीता है?
A. नोवाक जोकोविच
B. रोजर फेडरर
C. केविन एण्डरसन
D. एंडी मरे
Answer: A
विस्तार: सर्बिया (Serbia) के नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने 15 जुलाई 2018 को विम्बल्डन 2018 के पुरुष एकल के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के केविन एण्डरसन (Kevin Anderson) को 6-2, 6-2, 7-6 (7-3) से पराजित कर अपने करियर का चौथा विम्बल्डन एकल खिताब जीतने में सफलता प्राप्त की।  यह उनके करियर का कुल 13वाँ ग्राण्ड स्लैम खिताब है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जोकोविच ने 2016 में फ्रेंच ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता था। वर्ष 2017 में वे कोई प्रमुख खिताब नहीं जीत पाए थे।  वे टेनिस ग्राण्ड स्लैम खिताब जीतने वाले सर्वकालीन महान खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनके आगे सिर्फ रोजर फेडरर (20 खिताब), राफेल नडाल (17 खिताब) और पीट सैम्प्रास (14 खिताब) हैं। उन्होंने रॉय इमरसन (Roy Emerson) को पीछे छोड़ दिया है।

विम्बल्डन 2018 का महिला एकल ख़िताब किसने जीता है?
A. सेरेना विलियम्स
B. एंजेलीक कर्बर
C. किकी बेर्ट्रन
D. वीनस विलियम्स
Answer: B
विस्तार: विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स का खिताब जर्मनी की एंजलिक कर्बर ने जीता है। कर्बर ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में अमेरिका की सेरेना विलियम्स को 6-3, 6-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है। यह कर्बर का तीसरा ग्रैंड स्लैम ख़िताब है।  वे इससे पहले वर्ष 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन का महिला एकल खिताब जीत चुकी हैं।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment