करेंट अफेयर्स 19 अगस्त 2016

करेंट अफेयर्स, समसामयिकी प्रश्नोत्तरी (Current Affairs Quiz in Hindi for 19 August 2016):  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अगस्त 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स 19 अगस्त 2016 (Current Affairs in Hindi, 19 अगस्त 2016): 
लेखक गुरदयाल सिंह जिनका हाल ही में निधन हुआ है, वे मुख्यतया किस भाषा के लेखक थे ?
A. पंजाबी
B. गुजराती 
C. हिंदी 
D. डोंगरी 
Answer: A
विस्तार : जानेमाने पंजाबी लेखक और उपन्यासकार गुरदयाल सिंह का 17 अगस्त 2016 को निधन हो गया। उनके परिवार ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। सिंह 83 वर्ष के थे। सिंह ने पंजाबी भाषा, साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए काफी योगदान दिया। उनकी प्रसिद्ध रचनाओं में ‘मढ़ी दा दीवा’ शामिल है।  सिंह के उपन्यास ‘अन्ने घोड़े दा दान’ पर आधारित एक अन्य फिल्म को ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर चुना गया था। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया। 

हाल ही में किस सरकारी संस्थान ने  800 करोड़ की शुरुआती पूंजी के साथ बैंक का औपचारिक गठन किया है ?
A. भारत संचार निगम लिमिटेड
B. भारतीय पोस्ट सेवा
C. स्टील ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया
D. भारतीय रेल
Answer: B

विस्तार:  भारतीय पोस्ट बैंक का औपचारिक गठन हो गया है। ये बैंक अगले साल से काम करना शुरू करेगा। अगले साल सितंबर तक पूरे देश में इसकी 650 शाखाएं काम करने लगेगी। शुरुआत में यह भुगतान बैंक के रूप में काम करेगा। इस बैंक की शुरुआती पूंजी 800 करोड़ रूपए होगी, जिनमें 400 करोड़ रूपये इक्विटी पूंजी होगी। इस बैंक का लक्ष्य उन सुदूर के इलाकों में भी बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है जो अबतक इस से अछूते रहे हैं।

उदय (UDAY) रेलगाडी में उदय से क्या तात्पर्य है ?

A. Utkrisht Double-Decker Air-conditioned Yatri
B. Rise to New Speed
C. Utkrisht Daily AC Yatra
D. इनमें से कोई नहीं 
Answer: A
विस्तार : रेल मंत्री ने वर्ष 2016-17 के रेल बजट में इन चार नई रेलगाड़ियों (अत्योदय एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस और उदय एक्सप्रेस) को चलाने का प्रस्ताव रखा था। अब रेलमंत्री ने इन गाड़ियों को दो माह के भीतर चलाने का ऐलान कर दिया है। उदय एक्सप्रेस (UDAY Express) डबल-डेकर वातानुकुलित रेलगाड़ियों की श्रृंखला होगी जो सबसे व्यस्त रूट पर चलाई जायेगी तथा इसके द्वारा इन रूट्स पर यात्री ढोने की क्षमता में 40% की वृद्धि हो जायेगी। शाम/रात चलकर प्रात: गंतव्य तक पहुँचाने वाली इस रेलगाड़ी में शब्द उदय (UDAY) का अर्थ है – Utkrisht Double-Decker Air-conditioned Yatri।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment