16, 17 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

16, 17 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
16, 17 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
केंद्र सरकार ने किसे हाल ही में जम्मू-कश्मीर में वार्ताकार के रूप में नियुक्त किया है?
A. राम माधवन 
B. दिनेश शर्मा 
C. राकेश सिन्हा 
D. संबित पात्रा 
Answer: B 
विस्तार: केंद्र ने जम्मू और कश्मीर में निरंतर वार्ता शुरू करने का फैसला किया है और कहा कि पूर्व इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के डायरेक्टर दिनेश्वर शर्मा भारत सरकार के प्रतिनिधि होंगें। कश्मीर घाटी में सभी तरह के विचारों के साथ एक निरंतर वार्ता शुरू की जाएगी। दिनेश शर्मा ने (जून 2017 में) असम के विद्रोही समूहों के साथ शांति वार्ता के लिए वार्ताकार के रूप में कार्यभार संभाला, जिसमें संयुक्त लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) शामिल था।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार वर्ष 2017-18 में भारत की अनुमानित जीडीपी विकास दर रहेगी ?
A. 7.2%
B. 6.7%
C. 5.9%
D. 6.4%
Answer: B
विस्तार: 11 अक्टूबर 2017 को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने विश्व आर्थिक आउटलुक पत्रिका में 2017-18 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर 6.7% अनुमानित किया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार वैश्विक आर्थिक विकास दर वर्ष 2017-18 में 6.7% रहना अनुमानित है। हमें ध्यान देना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने इसे पूर्व जुलाई 2017 में भारत की जीडीपी विकास दर 7.2% रहना अनुमानित किया था। 

अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान द्वारा जारी वैश्विक भूख (Hunger) सूचकांक में भारत को स्थान दिया गया ?
A. 100 वा
B. 110 वा
C. 131 वा
D. 96 वा
Answer: A

विस्तार: वैश्विक भूख सूचकांक (GHI) 2017 में भारत को 31.4 अंकों के साथ कुल 119 विकासशील देशों में 100वें स्थान पर रखा गया है। यह रिपोर्ट वाशिंग्टन (Washington) स्थित संस्था अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान (International Food Policy Research Institute – IFPRI) द्वारा 12 अक्टूबर 2017 को जारी की गई। पिछले वर्ष के इस सूचकांक में भारत 97वें स्थान पर था और इस प्रकार उसकी स्थिति में इस साल दो स्थानों की गिरावट आई है ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment